न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश के इन शहरों में मास्क पहनना अनिवार्य, होगी कानूनी कार्रवाई

इसी बीच कोरोना वायरस के खतरे को रोकने के लिए कई राज्य ने मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। मास्क न पहनने पर कानूनी कार्रवाई भी हो सकती

Posts by : Anuj | Updated on: Wed, 22 Apr 2020 4:44:29

देश के इन शहरों में मास्क पहनना अनिवार्य, होगी कानूनी कार्रवाई

चीन से शुरू हुआ कोरना वायरस ने भारत समेत कई देशों में तहलका मचा रखा है। यह खतरनाक वायरस थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं। कोरोना वायरस को रोकने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार तरह तरह की योजनाएं भी बना रही है। इसी बीच कोरोना वायरस के खतरे को रोकने के लिए कई राज्य ने मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। मास्क न पहनने पर कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।

cities to wear masks,masks,coronavirus in india,masks is mandatory to wear,uttar pradesh,rudraprayag,delhi

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘राज्य में मास्क पहनने को अनिवार्य कर दिया गया है। बाहर निकलने पर मास्क ना पहनने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।’योगी सरकार ने अपने आदेश में कहा है, ‘एपिडेमिक ऐक्ट 1987 और यूपी एपिडेमि डिजीज (कोविड-19) 2020 के प्रावधानों के अंतर्गत नियमावली लागू रहने तक हर व्यक्ति को घर से बाहर सार्वजनिक जगहों पर निकलते समय फेस कवर पहनना अनिवार्य किया जाता है।’मास्क की सीमित उपलब्धता देखते हुए राज्य सरकार ने कहा है कि साफ कपड़े से तीन लेयर का फेस कवर बनाकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। फेस कवर ना होने पर गमछा, रुमाल और दुपट्टे को भी फेस कवर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, इस बात की भी सलाह दी गई है कि गमछे या अन्य कपड़ों को बिना साबुन से धोए दोबारा इस्तेमाल ना किया जाए।

cities to wear masks,masks,coronavirus in india,masks is mandatory to wear,uttar pradesh,rudraprayag,delhi

रुद्रप्रयाग

जिले में भले ही कोरोना संक्रमित होने का अभी तक कोई मामला न आया हो, लेकिन देशभर में तेजी से बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए अब रुद्रप्रयाग में भी मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। शनिवार से यदि कोई भी व्यक्ति बिना मास्क पहने घर से बाहर निकला तो उस पर एक हजार रुपये अर्थदंड के साथ ही कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

दिल्ली

दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 से अत्यधिक प्रभावित 20 इलाकों को सील कर दिया है और घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। केजरीवाल ने उच्च स्तरीय बैठक के बाद ट्वीट किया,‘ चेहरे पर मास्क लगाने से काफी हद तक कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को कम किया जा सकता है। इसलिये यह फैसला किया गया है कि घर से बाहर कदम रखने वाले किसी भी व्यक्ति के लिये मास्क लगाना आवश्यक होगा। कपड़े का मास्क भी उपयोग में लाया जा सकता ।’

cities to wear masks,masks,coronavirus in india,masks is mandatory to wear,uttar pradesh,rudraprayag,delhi

एपिडेमिक डिजीज एक्ट 1897 के तहत फैसला

यह फैसला एपिडेमिक डिसीज एक्ट 1897 के तहत लिया गया है। वहीं महाराष्ट्र, कर्नाटक और दिल्ली में इस वायरस को न फैलने के लिए पब्लिक प्लेस पर मास्क पहनना अनिवार्य है। लेकिन अभी इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि इन राज्यों में पब्लिक प्लेस में मास्क न पहनने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी या नहीं।

धारा 188 के तहत दी जाएगी सजा

मुंबई में पुलिस ऑफिसर या वार्ड असिस्टेंट कमिश्नर द्वारा नियुक्त अधिकारी मास्क न पहनने वाले को गिरफ्तार कर सकते हैं। वहीं मास्क न पहनने पर आईपीसी की धारा 188 के तहत सजा दी जाएगी। एक्सपर्ट का मानना है कि सोशल डिस्टेंसिंग के साथ साथ मास्क पहनने से भी कोरोना वायरस को रोका जा सकता है। इसलिए हर शख्स को घर से बाहर जाते वक्त मास्क पहनना जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!