न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हिमाचल प्रदेश की शान बढ़ाता हैं चंबा, देखने को मिलती हैं मनमोहक खूबसूरती

इस शहर का यह सौभाग्य भी रहा है कि यहा एक से बढकर एक कलाप्रिय धार्मिक व कृपालु राजाओ ने शासन किया था। आइये जानते हैं चम्बा के बारे में-

Posts by : Anuj | Updated on: Sat, 15 Feb 2020 7:22:48

हिमाचल प्रदेश की शान बढ़ाता हैं चंबा, देखने को मिलती हैं मनमोहक खूबसूरती

हिमाचल प्रदेश का चंबा एक खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस है। यं तो इस पहाड़ी प्रदेश में कई जगहें घूमने लायक है लेकिन चंबा की अपनी अलग खासियत है। हिमाचल प्रदेश राज्य में रावी नदी के किनारे पर एक समतल पहाडी पर बसा चंबा बेहद ही खूबसूरत पर्यटन स्थल है। चंबा को हिमाचल प्रदेश का जिला होने का भी गोरव प्राप्त है। डलहौजी से चंबा की दूरी लगभग 56 किलोमीटर है। यह मनमोहक हिल स्टेशन चंबा समुंद्र तल से लगभग 996 मीटर की ऊचाई पर बसा है। इस शहर का यह सौभाग्य भी रहा है कि यहा एक से बढकर एक कलाप्रिय धार्मिक व कृपालु राजाओ ने शासन किया था। आइये जानते हैं चम्बा के बारे में-

beautiful city chamba,himachal pradesh,tourism,travel,holidays

नाम के पीछे की कहानी

दिल चुराने वाले चंबा का मौसम आपकी हर तकलीफ को दूर कर देगा। कहा जाता है कि चंबा शहर का नाम वहां की राजकुमारी चंपावती के नाम पर पड़ा। कहा जाता है कि राजकुमारी चंपावती हर दिन शिक्षा के लिए एक साधु के पास जाती थी। इससे राजा को शक हो गया और वो एक दिन राजकुमारी के पीछे-पीछे आश्रम पहुंच गया। वहां उसे कोई नहीं मिला, लेकिन उसे शक करने की सजा मिली और उससे उसकी बेटी छीन ली गई। आसमान में आकाशवाणी हुई कि प्रायश्चित करने के लिए राजा को यहां मंदिर बनवाना होगा। राजा ने चौगान मैदान के पास एक सुंदर मंदिर बनवाया। चंपावती मंदिर को लोग चमेसनी देवी के नाम से पुकारते हैं।

भूरीसिंह संग्रहालय

यह भारत के 5 प्रमुख संग्रहालयो में से एक है। यहा चंबा घाटी की ही कला देखने को मिलती है। इस संग्रहालय का निर्माण यहा के नरेश भूरिसिंह ने डच डॉक्टर बोगले की प्रेरणा से करवाया था। इस संग्रहालय में 5 हजार से अधिक दुर्लभ कलाकृतियां संग्रहीत है। इन कलाकृतियो में भित्तिचित्र, मूर्तिया, पाडुलिपियां और धातुओ से निर्मित वस्तुओ के अलावा विश्व प्रसिद्ध चंबा रूमाल भी है। चम्बा के रूमालो की मुख्य खासियत यह है कि इन पर धर्म ग्रंथो के प्रसंगो का चित्रण बडी ही खुबसुरती से किया गया है।

beautiful city chamba,himachal pradesh,tourism,travel,holidays

लोकगीतों में गुनगुनाता है चंबा

'माये नी मेरिये शिमले दी राहें चंबा कितनी दूर। शिमले नी बसणा, कसौली नी बसणा, चंबे ता बसणा जरूर।।।' लोकगीतों में कुछ इसी तरह से पिरोया गया है हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत इलाके चंबा को। फिल्मों में आपने इसकी खूबसूरती कई बार देखी होगी, लेकिन अनगिनत कुदरती सौगातों के साथ-साथ यहां मिलती है लोकरंग और ग्रामीण संस्कृति की नायाब झलक भी। कल-कल बहती रावी और साहल नदियों के बीच बसा है चंबा। गीतों में, कहावतों में इसका नाम कई बार आया है। फिल्म 'महबूबा' (1976) का गीत 'पर्वत के पीछे चंबे दा गांव।।' जैसे गीत कानों में रस घोलते रहे हैं। कहते हैं 'चंबा एक अचंभा है', जहां अजूबों और चकित कर देने वाली चीजें हर तरफ पसरी हुई हैं।

चंबा का दिल है चौगान

चंपावती मंदिर के सामने एक विशाल मैदान है, जिसे चौगान कहते हैं। एक तरह से चौगान चंबा शहर का दिल है। किसी समय चौगान का यह मैदान बहुत बड़ा था लेकिन बाद में इसे पांच हिस्सों में बांट दिया गया। मुख्य मैदान के अलावा अब यहां चार छोटे-छोटे मैदान हैं। चौगान मैदान में ही हर साल जुलाई में चंबा का मशहूर पिंजर मेला लगता है। चंबा के आसपास कुल 75 प्राचीन मंदिर हैं। इन मंदिरों में प्रमुख लक्ष्मीनारायण मंदिर, हरिराय मंदिर, चामुंडा मंदिर हैं।

beautiful city chamba,himachal pradesh,tourism,travel,holidays

बारिश के मौसम में जायें चंबा

आधुनिकता के रंगों में रंग जाने के बाद भी यहां लोकरंग जीवंत रूप में नजर आता है। घाटी में देवी-देवता आस्था का विषय ही नहीं हैं, बल्कि ये यहां की जीवनशैली में घुल-मिल गए हैं। प्राचीन मंदिरों और उत्सवों-परंपराओं को सहेजने की कला बखूबी जानते हैं यहां के सीधे-सरल लोग। हिमाचल प्रदेश की सीमा पर बसे होने के कारण चंबा में हिमाचल के साथ-साथ पंजाब, जम्मू और जनजातीय क्षेत्र की संस्कृति का भी प्रभाव दिखाई देता है। कहा तो यह भी जाता है कि जो एक बार चंबा गया, वह पूरा महीना यहां गुजार देना चाहता है। बारिश यानी मानसून में आप कुदरत के सजीले रंगों के साथ-साथ यहां की रंगा-रंग संस्कृति, उत्सवों-मेलों का लुत्फ भी उठा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

कांग्रेस के आरोपों पर हिमंत बिस्वा सरमा का करारा जवाब, बोले- ‘पाकिस्तानी स्रोतों से ली गई गलत जानकारी’, पत्नी ने दर्ज कराई FIR
कांग्रेस के आरोपों पर हिमंत बिस्वा सरमा का करारा जवाब, बोले- ‘पाकिस्तानी स्रोतों से ली गई गलत जानकारी’, पत्नी ने दर्ज कराई FIR
ईरान का पलटवार—F-15E पायलट रेस्क्यू पर अमेरिका के दावे को बताया झूठा, कई विमानों को मार गिराने का दावा
ईरान का पलटवार—F-15E पायलट रेस्क्यू पर अमेरिका के दावे को बताया झूठा, कई विमानों को मार गिराने का दावा
आज सोना-चांदी के दाम में बड़ा बदलाव, महानगरों में जानें 10 ग्राम गोल्ड का ताजा भाव
आज सोना-चांदी के दाम में बड़ा बदलाव, महानगरों में जानें 10 ग्राम गोल्ड का ताजा भाव
‘धुरंधर 2’ ने तीसरे संडे मचाया तहलका, 18वें दिन बनाया नया रिकॉर्ड, 1000 करोड़ क्लब में एंट्री
‘धुरंधर 2’ ने तीसरे संडे मचाया तहलका, 18वें दिन बनाया नया रिकॉर्ड, 1000 करोड़ क्लब में एंट्री
AI को लेकर बड़ी प्लानिंग में जुटे मार्क जुकरबर्ग, खास टास्क फोर्स तैयार करने की तैयारी
AI को लेकर बड़ी प्लानिंग में जुटे मार्क जुकरबर्ग, खास टास्क फोर्स तैयार करने की तैयारी
Galaxy S24 Ultra पर जबरदस्त ऑफर, कीमत में भारी कटौती के साथ मिल रहा 25,000 रुपये से ज्यादा का फायदा
Galaxy S24 Ultra पर जबरदस्त ऑफर, कीमत में भारी कटौती के साथ मिल रहा 25,000 रुपये से ज्यादा का फायदा
रॉकेट जैसी स्पीड से चार्ज होंगे Android फोन, जल्द आ रहा है यह धमाकेदार फीचर
रॉकेट जैसी स्पीड से चार्ज होंगे Android फोन, जल्द आ रहा है यह धमाकेदार फीचर
नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर मसूर दाल का चीला, वजन घटाने में है बेहद असरदार; आसान रेसिपी
नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर मसूर दाल का चीला, वजन घटाने में है बेहद असरदार; आसान रेसिपी
पहले पेट्रोल से जलाया, फिर जहर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट… बिहार के वैशाली में दहेज के लिए दरिंदगी की हदें पार
पहले पेट्रोल से जलाया, फिर जहर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट… बिहार के वैशाली में दहेज के लिए दरिंदगी की हदें पार
'सोच स्पष्ट थी, गेंदबाजों पर दबाव बनाना था', RCB कप्तान रजत पाटीदार ने CSK को हराने के बाद कही यह बात
'सोच स्पष्ट थी, गेंदबाजों पर दबाव बनाना था', RCB कप्तान रजत पाटीदार ने CSK को हराने के बाद कही यह बात
जेमी ओवरटन ने डाला आईपीएल 2026 का सबसे महंगा ओवर, टिम डेविड ने छीना सबका ध्यान
जेमी ओवरटन ने डाला आईपीएल 2026 का सबसे महंगा ओवर, टिम डेविड ने छीना सबका ध्यान
24 गेंद में सिर्फ 9 रन, मोहम्मद शमी ने अपनी पुरानी टीम को दिखाई ताकत, POTM अवॉर्ड के साथ दिया बड़ा बयान
24 गेंद में सिर्फ 9 रन, मोहम्मद शमी ने अपनी पुरानी टीम को दिखाई ताकत, POTM अवॉर्ड के साथ दिया बड़ा बयान
RCB vs CSK: विराट कोहली ने T20 में तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने
RCB vs CSK: विराट कोहली ने T20 में तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने
टिम डेविड ने एक ओवर में जड़ दिए 30 रन, ऐसा छक्का मारा कि स्टेडियम में सब रह गए दंग;  VIDEO
टिम डेविड ने एक ओवर में जड़ दिए 30 रन, ऐसा छक्का मारा कि स्टेडियम में सब रह गए दंग; VIDEO