न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाशिवरात्रि विशेष: भगवान शिव की विशेष कृपा दिलाते हैं ये 5 प्रसिद्ध मंदिर

अगर शिवरात्रि पर किसी एक मंदिर में भी आप दर्शन कर पाए तो खुद को धन्य समझिए।

Posts by : Anuj | Updated on: Tue, 18 Feb 2020 3:24:12

महाशिवरात्रि विशेष: भगवान शिव की विशेष कृपा दिलाते हैं ये 5 प्रसिद्ध मंदिर

शिवरात्रि इस बार 21 फरवरी को मनाई जा रही है। इसके लिए मंदिरों में तैयारियां शुरू हो चुकी है। शिवरात्रि से पहले हम आपको भारत के कुछ प्रमुख मंदिरों के बारे में बताने जा रहे है जहां पूजा करने से भगवान शिव की विशेष कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी। देवों के देव महादेव त्रिदेवों में एक देव हैं। महादेव को भोलेनाथ, शंकर, महेश, रुद्र, नीलकंठ जैसे कितने ही नाम हैं जिनसे भक्त उन्हें पुकारते हैं।अगर शिवरात्रि पर किसी एक मंदिर में भी आप दर्शन कर पाए तो खुद को धन्य समझिए।

mahashivratri,5 famous shiva temples,shiv temples in india,shivratri,holidays,travel,tourism

लिंगराज मंदिर, भुवनेश्वर

ओडिशा के भुवनेश्वर में स्थित लिंगराज मंदिर बेहद प्राचीन मंदिर है। यह मान्यता है कि इस मंदिर को राजा जजाति केसरी द्वारा बनवाया गया था, जो सोमवंशी थे। इस मंदिर को बाद में गंगा राज्य के राजा द्वारा सुधारा गया था। यह मंदिर कम से कम 1 हजार साल पुराना है। वर्तमान मंदिर का ढांचा 11 वीं सदी में बनाया गया था।

नीलकंठ महादेव मंदिर, ऋषिकेष

उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में स्थित है नीलकंठ महादेव का मंदिर। यह मंदिर वैदिक काल से शिव की धरती कहे जानेवाले ऋषिकेष की सीमाओं में आता है। इस मंदिर का पौराणिक महत्व है। यही वह स्थान है, जहां भगवान शिव ने समुद्र मंथन में निकला विष धारण करने के बाद विश्राम किया। हलाहल विष पेट में न जाए, इसके लिए शिवजी ने उसे गले में ही रोक लिया, जिससे उनका गला नीला पड़ गया। इसी कारण यहां स्थित शिवलिंग को नीलकंठ महादेव के नाम से जाना जाता है।

mahashivratri,5 famous shiva temples,shiv temples in india,shivratri,holidays,travel,tourism

काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी

वाराणसी में स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यह हजारों वर्षों से हिंदू धर्मावलंबियों में विशिष्ट स्थान रखता है। ऐसा माना जाता है कि एक बार इस मंदिर के दर्शन करने और पवित्र गंगा में स्नान कर लेने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस मंदिर में दर्शन करने के लिए आदि शंकराचार्य, सन्त एकनाथ रामकृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानंद, महर्षि दयानंद, गोस्वामी तुलसीदास सभी का आगमन हुआ हैं। यहीं पर सन्त एकनाथजी ने वारकरी सम्प्रदायका महान ग्रन्थ श्रीएकनाथी भागवत लिखकर पूरा किया।

भीमाशंकर, महाराष्ट्र

भगवान भीमाशंकर का मंदिर महाराष्ट्र के भोरगिरी गांव में स्थित है जो सहयाद्री घाट के क्षेत्र में स्थित है। यह 3250 फीट की ऊंचाई पर बना हुआ है। यह मंदिर नगाड़ा आर्किटेक्ट स्टाइल में बना हुआ है। यह मंदिर घने जंगलों से घिरा हुआ है। इस मंदिर में पुणे एयरपोर्ट से बस या ऑटो की मदद से पहुंचा जा सकता है।

भूतनाथ मंदिर

भगवान शिव को समर्पित बाबा भूतनाथ का मंदिर हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर में स्थित है। इस मंदिर की स्थापना की कहानी बहुत ही रोचक है। कहते हैं कि 15वीं शताब्दी में राजा अजबनेर को सूचना मिली कि शहर में एक स्थान पर जाकर जब गाय खड़ी होती है तो वहां उसके दूध की धारा स्वयं ही बहने लगती है। इस पर जब राजा ने वहां छान-बीन और खुदाई कराई तो पता चला कि यहां जमीन के नीचे एक शिवलिंग स्थित है और इस शिवलिंग की महिमा से ही गाय यहां दूग्ध की धारा बहाती थी। तब राजा अजबनेर ने शिखारा शैली में इस मंदिर का निर्माण कराया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!