Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

करने जा रहे पहली बार फ्लाइट में सफ़र, ये टिप्स करेंगे आपकी चिंता दूर

आज हम आपको पहली बार हवाई यात्रा से जुड़ी कुछ ऐसी जानकारियां दे रहे हैं जिन्हें अगर आप ध्यान रखेंगे तो आपकी सारी नर्वसनेस तो दूर होगी ही। साथ ही आपका यह सफर यादगार बन जाएगा।

Posts by : Anuj | Updated on: Thu, 23 Apr 2020 5:57:09

करने जा रहे पहली बार फ्लाइट में सफ़र, ये टिप्स करेंगे आपकी चिंता दूर

हवाई जहाज में पहली बार यात्रा करने का अनुभव एकदम अलग होता है। कई चीजें ऐसी होती है जो पहली बार यात्रा करने वाले को पता नहीं होती है लेकिन इन चीजों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है क्योंकि आगे ये चीजें आपके काफी काम आएंगी। हवाई जहाज में पहली बार यात्रा करने को लेकर बहुत सारे लोग नर्वस हो जाते हैं। उन्हें समझ नहीं आता की इसके लिए वह क्या तैयारी करें कि उन्हें सफर के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।आज हम आपको पहली बार हवाई यात्रा से जुड़ी कुछ ऐसी जानकारियां दे रहे हैं जिन्हें अगर आप ध्यान रखेंगे तो आपकी सारी नर्वसनेस तो दूर होगी ही। साथ ही आपका यह सफर यादगार बन जाएगा।
traveling first time in flight,tips to follow while traveling in flight,flight,holidays,travel,tourism ई-टिकट की कॉपी और पहचान पत्र साथ रखें

अपने साथ हवाई टिकट की हार्ड कॉफी के साथ एक सॉफ्ट कॉपी यानि ई टिकट जरूर रखें क्योंकि बिना टिकट के आपकी एयरपोर्ट पर एंट्री भी नहीं होगी। अपने मोबाइल में आप टिकट की ई कॉपी साथ रख सकते हैं। इसके बिना आपको बोर्डिंग पास नहीं मिलेगा और आपकी यात्रा रद्द भी हो सकती है। अगर आपके पास ई टिकट है तो इसपर अपनी पहचान साबित करने के लिए आपको कोई पहचान पत्र साथ रखना होगा जैसे आधार, पैन या पासपोर्ट आदि।

पहले पहुंचे

जब भी आप बस या ट्रेन से सफर करते हैं तो आप वहां पर 20 या 25 मिनट पहले पहुंचते हैं लेकिन जब भी आप फ्लाइट से सफर करें तो याद रहे कि आपको कम से कम डेढं घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचना होगा। बता दें कि एयरपोर्ट पर चेकिंग और इमिग्रेशन के दौरान काफी समय लग जाता हैं।

टिकट नहीं बोर्डिंग पास से मिलेगी जहाज में एंट्री


आमतौर पर बस या ट्रेन के सफर के मामले में हम टिकट लेकर सीट पर बैठ जाते हैं लेकिन हवाई यात्रा के मामले में ऐसा नहीं होता है। आपने जो टिकट ऑनलाइन या ऑफलाइन बुक कराई है उसे दिखाकर आपको बोर्डिंग पास लेना होता है इसी से आपको हवाई जहाज में एंट्री मिलती है। जिस भी एयरलाइन की आपने टिकट बुक कराई है उसका काउंटर एयरपोर्ट पर होता है वहां टिकट दिखाकर आप बोर्डंग पास ले सकते हैं। traveling first time in flight,tips to follow while traveling in flight,flight,holidays,travel,tourism ध्यान रखें

आपको चेक इन काउंटर पर बोर्डिंग पास और आईकार्ड दिखाना होगा। चेकिंग प्रोसेस के बाद बैग्स का वेट चैक होता हैं और फिर आपके बैग पर टैग लगागर फ्लाइट के कार्गो सेक्शन में भेजेंगे, जो लैंडिंग के समय आपको हैंडओवर कर दिया जाएगा। अपने साथ वर्जित सामान जैसे नुकीली चीजें, हथियार, लाइटर, ब्लेड, कैंची, जहरीली, रेडियोएक्टिव और विस्फोटक सामग्री न रखें।

किस एयरपोर्ट से फ्लाइट उड़ेगी इसे जांचे


आमतौर पर फ्लाइट किस एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी इसकी जानकारी टिकट पर लिखी होती है अगर आपकी टिकट पर यह जानकारी नहीं है तो तुरंत एयरलाइन कंपनी को फोन करके इसकी जानकारी लें। छोटे शहरों में केवल एक ही एयरपोर्ट होता है लेकिन बड़े शहरों में एक से ज्यादा एयरपोर्ट होते हैं। जैसे दिल्ली और मुंबई में दो एयरपोर्ट हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका