न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कहीं घूमने का बना रहे है प्लान, तो जरुर जान ले कोरोना को लेकर राज्यों द्वारा जारी किए गए ये नियम

कोरोना महामारी और लंबे लॉकडाउन के कारण ठप हो चुका भारत का पर्यटन उद्योग अब लड़खड़ाते हुए दोबारा अपने पैरों पर खड़ा होने का प्रयास कर रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 28 Sep 2020 2:52:53

कहीं घूमने का बना रहे है प्लान, तो जरुर जान ले कोरोना को लेकर राज्यों द्वारा जारी किए गए ये नियम

कोरोना महामारी और लंबे लॉकडाउन के कारण ठप हो चुका भारत का पर्यटन (Tourism) उद्योग अब लड़खड़ाते हुए दोबारा अपने पैरों पर खड़ा होने का प्रयास कर रहा है। नई सावधानियों और इंतजाम से लैस होकर यह पहले से काफी अलग नजर आ रहा है। पर्यटकों के लिए कई राज्यों ने अपनी सीमाएं खोल दी हैं हालाकि, कई नई गाइडलान्स भी जारी की है जिनका पालन हर पर्यटक को करना जरुरी है। ऐसे में अगर आप भी अब कहीं घूमने का प्लान बना रहे है तो किसी भी परेशानी से बचने के लिए राज्यों द्वारा जारी की गई इन गाइडलाइन्स को जरूर जान लें।

coronavirus,corona travel,tourism,holidays during corona pandemic,travel,holidays

आंध्र प्रदेश

तेलंगाना और कर्नाटक से आने वाले लोगों के लिए 14 दिनों का होम क्वारंटीन जरूरी है। इंटरस्टेट यात्रा पर कोई प्रतिबंध नहीं है।

coronavirus,corona travel,tourism,holidays during corona pandemic,travel,holidays

अरुणाचल प्रदेश

राज्य में प्रवेश करने वाले यात्रियों को राज्य के चेक गेट और हेलीपैड पर रैपिड एंटीजन टेस्ट कराना होगा। कोरोना पॉजिटिव आने पर 14 दिनों का होम या इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन जरूरी होगा। इंटरस्टेट यात्रा पर कोई प्रतिबंध नहीं है।

coronavirus,corona travel,tourism,holidays during corona pandemic,travel,holidays

असम

यात्रा पर कोई प्रतिबंध नहीं है, 96 घंटे में राज्य लौटने वाले व्यक्तियों को एंटीजन टेस्ट कराना होगा। पॉजिटिव आने पर 10 दिनों तक क्वारंटीन रहना होगा।

coronavirus,corona travel,tourism,holidays during corona pandemic,travel,holidays

छत्तीसगढ़

ई-पास की आवश्यकता नहीं है। दूसरे राज्य से आने वाले यात्रियों के लिए 14 दिनों का क्वारंटीन जरूरी है। रायपुर सहित कई जिलों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।

coronavirus,corona travel,tourism,holidays during corona pandemic,travel,holidays

गोवा

दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों को यहां आने पर कोरोना का टेस्ट कराने की आवश्यकता नहीं है। यात्रियों को अब ई-पास, कोरोना निगेटिव रिपोर्ट लाना भी जरूरी नहीं है। यहां बार खुले हैं लेकिन ग्राहकों को सुरक्षा के सभी दिशानिर्देशों का पालन करना जरूरी है। बीच शैक्स और कैसिनो बंद रहेंगे।

coronavirus,corona travel,tourism,holidays during corona pandemic,travel,holidays

गुजरात

अहमदाबाद, भावनगर, पोरबंदर हवाई अड्डों पर थर्मल स्क्रीनिंग जरूरी है। क्वारंटीन की अनिवार्यता नहीं है। अहमदाबाद और सूरत में बसों को 50 फीसदी यात्रियों की क्षमता पर ही चलाना होगा, बाकी जगहों में 60 फीसदी यात्री क्षमता पर बसें चलेंगी।

coronavirus,corona travel,tourism,holidays during corona pandemic,travel,holidays

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश आने वाले पर्यटकों को राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराना या फिर सीमा में प्रवेश के समय कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट लाना जरूरी नहीं है। हालांकि, यहां अभी इंटरस्टेट बस सेवा निलंबित ही रहेगी। किन्नौर और स्पीति वैली में अक्टूबर के अंत तक पर्यटन संबंधी सभी गतिविधियां बंद रहेंगी। पर्यटकों को आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना अनिवार्य होगा। टूरिस्ट अब हाईवे पर नहीं रुकेंगे, उन्हें अब सीधा अपनी निर्धारित जगह पर ही रुकना होगा।

coronavirus,corona travel,tourism,holidays during corona pandemic,travel,holidays

झारखंड

यहां अंतरराज्यीय बस सेवाएं बंद हैं। होटल, लॉज, रेस्टोरेंट फिर से खुलने लगे हैं। यहां पहुंचने पर सभी यात्रियों को सरकारी वेबसाइट www.jharkhandtravel.nic.in पर अपने व्यक्तिगत विवरण दर्ज कराने होंगे।

coronavirus,corona travel,tourism,holidays during corona pandemic,travel,holidays

जम्मू-कश्मीर

यहां आने वाले पर्यटकों को Covid-19 एंटीजन टेस्ट कराना अनिवार्य है। हवाई/रेल यात्रियों को 14 दिनों के होम क्वारंटीन से गुजरना पड़ेगा। यात्रियों के फोन में आरोग्य सेतु ऐप होना जरूरी है। रोड ट्रिप कर रहे यात्रियों को प्रशासनिक क्वारंटीन नियमों का पालन करना होगा जब तक कि उनकी रिपोर्ट निगेटिव नहीं आ जाती।

coronavirus,corona travel,tourism,holidays during corona pandemic,travel,holidays

कर्नाटक

दूसरे राज्य से आ रहे यात्रियों को 14 दिनों के लिए क्वारंटीन होना अनिवार्य नहीं है। पर्यटकों को सेवा सिंधु पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने की भी आवश्यकता नहीं है।

coronavirus,corona travel,tourism,holidays during corona pandemic,travel,holidays

केरल

पर्यटकों को जगराता पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा, इससे राज्य में प्रवेश की स्वीकृति खुद मिल जाएगी। ये एंट्री पास के रूप में काम करेगा। विदेश से या दूर से आने वाले यात्रियों के लिए 14 दिनों का होम क्वारंटीन जरूरी है।

coronavirus,corona travel,tourism,holidays during corona pandemic,travel,holidays

महाराष्ट्र

अंतरराज्यीय यात्रा पर प्रतिबंध जारी है। राज्य में रहने वालों को यहां घूमने पर कोई रोक नहीं है।

coronavirus,corona travel,tourism,holidays during corona pandemic,travel,holidays

मिजोरम

यहां आने वाले यात्रियों के लिए केवल सोमवार, गुरुवार और शनिवार को फ्लाइट की सुविधा है। रात 8:30 बजे से सुबह 4:30 बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा।

coronavirus,corona travel,tourism,holidays during corona pandemic,travel,holidays

राजस्थान

यहां सभी यात्रियों को आने की अनुमति है। यहां 11 से अधिक जिलों में धारा 144 लगाई गई है, इनमें जयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा, बीकानेर, उदयपुर, सीकर, पाली और नागौर शामिल हैं। कैब, बस, ऑटोरिक्शा सहित सभी वाहन चल रहे हैं। वाहन में जरूरत से ज्यादा यात्री नहीं बैठ सकते।

coronavirus,corona travel,tourism,holidays during corona pandemic,travel,holidays

सिक्किम

यहां होटल, होमस्टे और अन्य पर्यटन-संबंधित सेवाएं 10 अक्टूबर से फिर से शुरू होंगी। होटल और होमस्टे के लिए बुकिंग 27 सितंबर से शुरू हो चुकी है। पश्चिम बंगाल की सीमा 1 अक्टूबर से खुलेगी।

coronavirus,corona travel,tourism,holidays during corona pandemic,travel,holidays

तमिलनाडु

ट्रेन, फ्लाइट या रोड के जरिए दूसरे राज्यों से आने वालों के लिए ई-पास अनिवार्य है। क्लब, होटल और रिसॉर्ट्स आवश्यक नियमों के तहत कार्य करेंगे। चेन्नई हवाईअड्डे पर सितंबर से हर दिन 50 फ्लाइट्स आ सकेंगी।

coronavirus,corona travel,tourism,holidays during corona pandemic,travel,holidays

उत्तर प्रदेश

यात्रियों का एयरपोर्ट पर थर्मल स्क्रीनिंग जरूरी है। इसके अलावा, 14 दिनों का क्वारंटीन भी जरूरी है। अगर आप सात दिनों के भीतर वापस जाना चाहते हैं तो क्वारंटीन करना अनिवार्य नहीं होगा।

coronavirus,corona travel,tourism,holidays during corona pandemic,travel,holidays

उत्तराखंड

बाहरी लोगों को राज्य में प्रवेश करने के लिए वेब पोर्टल www.smartcitydehonto.uk.gov.in पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। पर्यटकों के लिए अब राज्य में दो दिवसीय बुकिंग की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है। पर्यटकों को Covid-19 की निगेटिव रिपोर्ट भी नहीं दिखानी होगी। सभी बॉर्डर चेकपोस्ट, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बॉर्डर डिस्ट्रिक्ट बस स्टैंड पर थर्मल स्क्रीनिंग अनिवार्य है। पर्यटकों को आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना होगा, मास्क पहनना होगा और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा।

coronavirus,corona travel,tourism,holidays during corona pandemic,travel,holidays

पश्चिम बंगाल

यहां उड़ानों पर प्रतिबंध है और सिर्फ विशेष ट्रेन से आने की सुविधा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल

'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें

काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध

पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे

क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल

सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी

नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक

4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़

सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन

छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान

कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!

26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई

डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण

24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!