न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

धीरे-धीरे लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है तमिल नाडु का एक प्रमुख पर्यटक स्थल - यरकौड

भारत के दक्षिण में बसे सबसे खूबसूरत राज्यों में शुमार तमिलनाडु ने हमेशा से ही अपनी एक अलग संस्कृति और अनोखी सभ्यता के चलते देश विदेश से आने वाले पर्यटकों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 27 Apr 2018 10:23:57

धीरे-धीरे लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है तमिल नाडु का एक प्रमुख पर्यटक स्थल - यरकौड

भारत के दक्षिण में बसे सबसे खूबसूरत राज्यों में शुमार तमिलनाडु ने हमेशा से ही अपनी एक अलग संस्कृति और अनोखी सभ्यता के चलते देश विदेश से आने वाले पर्यटकों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है। यरकौड तमिल नाडु का एक प्रमुख पर्यतीय पर्यटक स्थल है। यह पूर्वी घाट पर सर्वरायन पर्वत श्रृंखला पर स्थित है। अन्य हिल्स स्टेशनों से सस्ता यह स्थान धीरे-धीरे लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। लेकिन यहां उतनी भीड़ नहीं है जितनी ऊटी या कोडाइकनाल में होती है। प्रकृति को करीब से महसूस करने के इच्छुक लोगों के लिए यह एक उपयुक्त जगह है। वैसे तो तमिलनाडु में बहुत सारें हिल स्टेशन है पर उनमे से यरकौड एक ऐसा स्थल है जो शांति और सुकून के लिए जाना जाता है। आज ही भागती दौड़ती जिंदगी में अगर आप सुकून चाहते है तो यह जगह आपके लिए बेस्ट है।

tamil nadu,yercaud hill station,holidays,tamil nadu hill station,yercaud,travel,holidays

मुख्य आकर्षण

# यरकौड झील

यरकौड का सबसे बड़ा आकर्षण यहां की झील है। यहां की ठंडी हवा आपको तरोताजा कर देगी। झील के पास ही अन्ना पार्क है जहां तरह-तरह के फूल आपको अपनी ओर आकर्षित करते हैं। मई के महीने में यहां काफी भीड़भाड़ होती है। उस समय यहां ग्रीष्म महोत्सव का आयोजन किया जाता है। झील के बीच में एक द्वीप है जिसे ओवरब्रिज द्वारा मुख्य भूमि से जोड़ा गया है। इस द्वीप पर हिरन और मोर देखे जा सकते हैं। इस झील में बोटिंग का भी प्रबंध है। लेकिन बोटिंग करते समय आपको सावधान रहने की जरुरत है।

tamil nadu,yercaud hill station,holidays,tamil nadu hill station,yercaud,travel,holidays

# शेवाराय मंदिर और भालू की गुफा

सर्वरायन पहाड़ी पर समुद्रतल से 5326 फीट ऊपर शेवाराय मंदिर है। यह स्थान यरकौड का सबसे ऊंची जगह है। यह मंदिर स्थानीय देवता सरवरन और उनकी पत्नी कवरिअम्मा को समर्पित है। यहां रहने वाली जनजाति के लोग प्रतिवर्ष मई में वार्षिकोत्सव मनाते हैं। मंदिर के रास्ते में नोर्टन बंगले के पास भालू की गुफा है। यह माना जाता है कि बहुत समय पहले यह एक राजा की गुप्त सुरंग का प्रवेश द्वार था।

tamil nadu,yercaud hill station,holidays,tamil nadu hill station,yercaud,travel,holidays

# किलियुर जलप्रपात

यह जलप्रपात यरकौड से 3 किलोमीटर दूर है। 300 फीट ऊंचे इस प्रपात तक पहुंचने का रास्ता बहुत रोमांचक है। अधिक उम्र के व्यक्तियों को यहां जाने में कठिनाई हो सकती है।

tamil nadu,yercaud hill station,holidays,tamil nadu hill station,yercaud,travel,holidays

# लेडीज सीट

यहां से घाट रोड का नजारा दिखाई देता है। रात को यहां आना बेहतर रहेगा। उस समय रोशनी में जगमगाता सालेम शहर बहुत ही खूबसूरत नजर आता है। लेडीज सीट पर एक टेलीस्कोप है जिसके जरिए मैदानी इलाके को और नजदीक से देखा जा सकता है। यहां से बाएं जाने पर कावेरी नदी पर बना मेत्तूर बांध दिखाई देगा।

tamil nadu,yercaud hill station,holidays,tamil nadu hill station,yercaud,travel,holidays

# वनस्पति उद्यान

यरकौड के वनस्पति उद्यान में पौधों की अनेक प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें पिचर प्लांट जैसी दुर्लभ प्रजातियां भी शामिल है। यहां कुरिंजी फूल (जो बारह साल में एक बार उगता है) का नमूना भी देखा जा सकता है। यहां भारत का तीसरा सबसे बड़ा ऑर्किडेरिअम है। इसमें ऑर्किड की सौ से ज्यादा किस्में रखी गई हैं। इनमें से कुछ तो विश्व में और कहीं नहीं मिलती। वनस्पति विज्ञान में रुचि रखने वाले को यहां अवश्य आना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर