न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सनसेट प्वाइंट के लिए बेहद मशहूर है ये जगहें, दिलाती हैं मन को सुकून

हम आपको बताने जा रहे हैं, ऐसी ही खूबसूरत जगहों के बारे में, जो सनसेट प्वाइंट के लिए बेहद मशहूर है।

Posts by : Anuj | Updated on: Wed, 12 Feb 2020 12:27:22

सनसेट प्वाइंट के लिए बेहद मशहूर है ये जगहें, दिलाती हैं मन को सुकून

फिल्मों में दिखाए गए सनसेट सीन शायद ही कोई नज़रअंदाज कर पाता हो, क्योंकि प्रकृति की खूबसूरती में जो बात है वो कृत्रिम खूबसूरती में कहां।इसी वजह से फिल्मों के निर्माता ऐसी शूटिंग लोकेशन चुनते हैं, जहां का नजारा दर्शकों का मन मोह ले।नेचर का हर रंग निराला होता है और यह हमें शांति, सुकून के यादगार पलों का अनुभव कराते हैं। सनसेट उनमें से एक है। दुनिया भर में कई ऐसी जगहें हैं, जहां लोग सिर्फ सनसेट देखने जाते हैं।हम आपको बताने जा रहे हैं, ऐसी ही खूबसूरत जगहों के बारे में, जो सनसेट प्वाइंट के लिए बेहद मशहूर है।

famous sunset points of india,sunset points of india,sunset points,karnatka sunset point,goa sunset,kanyakumari sunset,dal lake kashmir sunset,odissa  sunset

कर्नाटक का सनसेट पॉइंट, अगुम्बे

कर्नाटक में स्थित अगुम्बे एक खूबसूरत प्राकृतिक गंतव्य है, जहां कई कारणों से भ्रमण किया जा सकता है। यह हरा-भरा एक शांत स्थल है जहां के वातावरण की खूबसूरती पूरी तरह से सनसेट के लिए मशहूर है।आप चाहें तो कुछ खूबसूरत पल अपने साथी या परिवार के साथ यहां जाकर बिता सकते हैं, क्योंकि इस खूबसूरत सनसेट के नजारे को अपने साथी या परिवार के साथ देखना बहुत यादगार साबित होगा।

गोवा

गर्मी के मौसम में घूमने और मजे करने के लिए गोवा परफेक्ट डेस्टीनेशन है। गोवा के बीच, समुद्र, फोर्ट, पब और मार्केट्स हर टूरिस्ट का दिल जीत लेते हैं। ऊपर से समुद्र के किनारे बैठकर सूर्यास्त और सूर्योदय के नजारों को देखने वाला पल आपके ट्रिप का मजा दोगुणा कर देता है। खासकर बेटलबटीम पर बैठकर सूर्यास्त का नजारा देखने का सबसे अलग है। अपने शानदार सूर्यास्त के कारण इसे 'सनसेट बीच ऑफ गोवा' भी कहा जाता है।

famous sunset points of india,sunset points of india,sunset points,karnatka sunset point,goa sunset,kanyakumari sunset,dal lake kashmir sunset,odissa  sunset

सनसेट पॉइंट कन्याकुमारी

इस जगह से सनराइज और सनसेट दोनों ही बेहद खूबसूरत लगता है, कन्याकुमारी के आसपास कई टूरिस्ट प्लेस हैं, यहां आपके चारों तरफ पानी होता है, जिस वजह से सूर्योदय और सूर्यास्त का अलग ही नजारा देखने को मिलता है। फोटोग्राफर्स के लिए भी यह जगह काफी मुफीद मानी जाती है।

डल लेक, कश्मीर

कश्मीर अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। कश्मीर में ऐसी कई जगहें है, जहां से आप बेहतरीन सनसेट का नजारा देख सकते हैं। लेकिन डल लेक के शिकारों में बैठकर सनसेट देखने का अलग ही मजा है।

famous sunset points of india,sunset points of india,sunset points,karnatka sunset point,goa sunset,kanyakumari sunset,dal lake kashmir sunset,odissa  sunset

ओडिशा

अगर आपका बजट कम है तो घूमने के लिए आप ओडिशा भी जा सकते हैं। यहां आपको एक से बढ़कर एक खूबसूत बीच देखने को मिल जाएंगे, जहां से आप सनराइस और सनसेट का नजारा देख सकते हैं। इसके अलावा आप यहां भारत की पहली और विश्व की दूसरी सबसे बड़ी समुद्री चिल्का झील भी देख सकते हैं। इसे देखने के लिए गर्मियों में यहां हजारों की संख्या में टूरिस्ट आते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!