न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ईद : भारत-पाक में सेवइयां, लेकिन दूसरे देशों में बनाई जाती है अलग-अलग डिश

देशभर में लोग पूरे उत्साह के साथ ईद (Eid-Ul-Fitr) की खुशियां मना रहे हैं। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पाकिस्तान, इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और एशिया के बाकी हिस्सों में भी ईद 5 जून को मनाई जा रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 05 Jun 2019 9:29:43

ईद : भारत-पाक में सेवइयां, लेकिन दूसरे देशों में बनाई जाती है अलग-अलग डिश

देशभर में लोग पूरे उत्साह के साथ ईद (Eid-Ul-Fitr) की खुशियां मना रहे हैं। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पाकिस्तान, इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और एशिया के बाकी हिस्सों में भी ईद 5 जून को मनाई जा रही है। बता दें, रमजान का महीना 30 दिनों तक चलता है। लेकिन इस बार 5 जून को ईद होने पर रमज़ान का महीना सिर्फ 29 दिन का ही रहा। वहीं, साल 2018 में ईद 16 जून को मनाई गई थी। ईद की तारीख आते ही घरों और बाज़ारों में ईद की तैयारियां ज़ोरों से की गईं थीं। भारत समेत पाकिस्तान और बांग्लादेश में ईद उल फितर के मौके पर शीर खुरमा और मीठी सेवइयां बनाई जाती है। लेकिन सेवइयां की मिठास सिर्फ एशियाई देशों तक ही सीमित है, अधिकांश मुस्लिम जनसंख्या वाले देशों में दूसरी तरह की ट्रेडिशनल डिश बनाई जाती हैं। सेवइयों की तरह इन सभी पकवानों का इतिहास भी काफी पुराना है।

ईद : भारत-पाक में सेवइयां, लेकिन दूसरे देशों में बनाई जाती है अलग-अलग डिश

मानती

मानती एक ट्रेडिशनल रशियन डिश है जिसे मुख्य तौर पर ईद अल फितर के दिन बनाया जाता है। यह डिश चीन, अफगान, अर्मेनियन, तुर्किश, बोस्नानियन और सेंट्रल एशिया के मुस्लिम भी बनाते हैं।

ईद : भारत-पाक में सेवइयां, लेकिन दूसरे देशों में बनाई जाती है अलग-अलग डिश

सेवइयां

भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका में बनाए जाने की परंपरा से तो आप वाकिफ होंगे ही। ईद पर सेवइयों की खास डिमांड होती है। दूध और सेवईं से बना ये पकवान सिर्फ मुस्लिमों के लिए नहीं, पूरे भारत में इसकी खासी मांग है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि सेवाइयां के भी कई अलग-अलग प्रकार होते हैं। इसमे सूखी सेवइयां, शीर खुरमा या आम रस वाली सेवइयां भी शामिल हैं।

ईद : भारत-पाक में सेवइयां, लेकिन दूसरे देशों में बनाई जाती है अलग-अलग डिश

तुफाहिजा

तुफाहिजा एक प्रकार की मिठाई है जिसे ईद पर खाने के बाद परोसा जाता है। साउथ-ईस्ट यूरोप में ईद पर इसे बनाने का काफी प्रचलन है। यह दिखने में स्पंजी रसगुल्ले की तरह होता है जिसे चाशनी और क्रीम के साथ परोसा जाता है।

ईद : भारत-पाक में सेवइयां, लेकिन दूसरे देशों में बनाई जाती है अलग-अलग डिश

बोलानी

अफगानिस्तान में ईद की ट्रेडिशनल डिश बोलानी है। हालांकि लोग इसे रमजान के दौरान भी खाते हैं। पिज्जा की तरह दिखने वाले बोलानी को ब्रेड और सब्जियां के साथ बनाया जाता है। इसमें आलू, पालक और घिया जैसी तमाम सब्जियां भरी जाती हैं।

ईद : भारत-पाक में सेवइयां, लेकिन दूसरे देशों में बनाई जाती है अलग-अलग डिश

लेपिस लेगिट

वहीं इंडोनेशिया में ईद के मौके पर ट्रेडिशनल डच केक लेपिस लेगिट बनाया जाता है। इसे बनाने के लिए अंडे और ब्रेड के अलावा कई इंडोनेशियन मसाले और लॉन्गह, इलायची का इस्तेमाल किया जाता है। सेवाइयां की तरह लोग इसे भी बड़े चाव से खाते हैं।

बता दे, पहली बार ईद उल-फितर 624 ईस्वी में मनाई गई थी। इस दिन मीठे पकवान बनाए और खाए जाते हैं। अपने से छोटों को ईदी दी जाती है। दान देकर अल्लाह को याद किया जाता है। इस दान को इस्लाम में फितरा कहते हैं। इसीलिए भी इस ईद को ईद उल-फितर (Eid Ul Fitr) कहा जाता है। इस ईद में सभी आपस में गले मिलकर अल्लाह से सुख-शांति और बरक्कत के लिए दुआएं मांगते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CJP आंदोलन पर अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- मांग पूरी होने तक नहीं हटेंगे पीछे
CJP आंदोलन पर अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- मांग पूरी होने तक नहीं हटेंगे पीछे
'बदले की भावना से किया गया केस', खान सर के वकील बोले- सुरक्षा कारणों से चली थी गोली
'बदले की भावना से किया गया केस', खान सर के वकील बोले- सुरक्षा कारणों से चली थी गोली
उत्तराखंड चारधाम यात्रा: केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 11 लाख से अधिक पहुंचे श्रद्धालु; स्वास्थ्य कारणों से 161 यात्रियों की मौत
उत्तराखंड चारधाम यात्रा: केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 11 लाख से अधिक पहुंचे श्रद्धालु; स्वास्थ्य कारणों से 161 यात्रियों की मौत
CBSE 12वीं री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका, रात 12 बजे तक खुला रहेगा पोर्टल
CBSE 12वीं री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका, रात 12 बजे तक खुला रहेगा पोर्टल
सियासी जमीन खिसकने के बीच INDIA गठबंधन की याद, दिल्ली बैठक में ममता बनर्जी को कितना मिलेगा समर्थन?
सियासी जमीन खिसकने के बीच INDIA गठबंधन की याद, दिल्ली बैठक में ममता बनर्जी को कितना मिलेगा समर्थन?
पेड्डी स्टार राम चरण की पत्नी संभालती हैं 77 हजार करोड़ का कारोबार, ग्लैमर से दूर बनाई अलग राह
पेड्डी स्टार राम चरण की पत्नी संभालती हैं 77 हजार करोड़ का कारोबार, ग्लैमर से दूर बनाई अलग राह
लग्जरी लाइफस्टाइल दिखाने वाली यूट्यूबर रचना गुर्जर के घर फिल्मी अंदाज में चोरी, नकदी और जेवर लेकर फरार हुए बदमाश
लग्जरी लाइफस्टाइल दिखाने वाली यूट्यूबर रचना गुर्जर के घर फिल्मी अंदाज में चोरी, नकदी और जेवर लेकर फरार हुए बदमाश
बॉक्स ऑफिस पर 'पेद्दी' का तूफान जारी, तीसरे दिन ही 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची फिल्म, वर्ल्डवाइड भी मचा रही धमाल
बॉक्स ऑफिस पर 'पेद्दी' का तूफान जारी, तीसरे दिन ही 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची फिल्म, वर्ल्डवाइड भी मचा रही धमाल
Samsung यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, पुराने फोन भी बनेंगे बिल्कुल नए जैसे, जल्द आ सकता है Android 17 अपडेट
Samsung यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, पुराने फोन भी बनेंगे बिल्कुल नए जैसे, जल्द आ सकता है Android 17 अपडेट
CJP प्रदर्शन पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- विदेश से युवाओं को भटकाने की कोशिशें नहीं होंगी सफल
CJP प्रदर्शन पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- विदेश से युवाओं को भटकाने की कोशिशें नहीं होंगी सफल
जाम में थमी एंबुलेंस, बिगड़ती हालत देख मरीज को गोद में अस्पताल ले गए परिजन
जाम में थमी एंबुलेंस, बिगड़ती हालत देख मरीज को गोद में अस्पताल ले गए परिजन
घर में आग लगने के पीछे अक्सर होती हैं ये वजहें, समय रहते हो जाएं सतर्क
घर में आग लगने के पीछे अक्सर होती हैं ये वजहें, समय रहते हो जाएं सतर्क
'सिर्फ खेलने नहीं, दो दशक तक राज करने आया हूं', वैभव सूर्यवंशी का बड़ा दावा; विराट कोहली से मुलाकात को बताया सपनों जैसा पल
'सिर्फ खेलने नहीं, दो दशक तक राज करने आया हूं', वैभव सूर्यवंशी का बड़ा दावा; विराट कोहली से मुलाकात को बताया सपनों जैसा पल
बैंक लॉकरों से निकले करोड़ों रुपये, कई मकान और प्लॉट भी मिले; जांच में फंसा इंजीनियर
बैंक लॉकरों से निकले करोड़ों रुपये, कई मकान और प्लॉट भी मिले; जांच में फंसा इंजीनियर