न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत की 5 जगह जहां का मशहूर है दशहरा मेला

8 अक्टूबर को देशभर में विजयादशमी यानी दशहरे का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 08 Oct 2019 12:45:33

भारत की 5 जगह जहां का मशहूर है दशहरा मेला

8 अक्टूबर को देशभर में विजयादशमी यानी दशहरे का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। बुराई पर अच्छाई की विजय के रूप में विजयदशमी पर रावण का पुतला दहन की परंपरा करीब करीब पूरे भारत वर्ष में निभाई जाती है। त्रेता युग में इस तिथि पर भगवान श्रीराम ने राक्षस रावण का वध किया था, इसलिए इस दिन रावण दहन और मेले का आयोजन किया जाता है। जानें देश की ऐसी पांच जगह जहां के दशहरे की रौनक दुनियाभर में प्रसिद्ध है।

भारत की 5 जगह जहां का मशहूर है दशहरा मेला

कोटा: 125 वर्ष पूर्व हुई थी शुरुआत, 25 दिन तक चलता है उत्सव

दशहरे का आयोजन राजस्थान के कोटा शहर में 25 दिनों तक लगातार चलता है। महाराव भीमसिंह द्वितीय ने 125 वर्ष पूर्व इस मेले की शुरुआत की थी। यह परंपरा आज भी निभाई जा रही है। इस दिन यहां रावण, मेघनाद और कुंभकरण का पुतला दहन किया जाता है। इसके साथ ही भजन कीर्तन के साथ ही कई प्रकार की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती हैं। इसलिए यह मेला प्रसिद्ध मेलों में से एक है।

भारत की 5 जगह जहां का मशहूर है दशहरा मेला

बस्तर: 600 वर्ष से मन रहा पर्व, रावण दहन नहीं होता

छत्तीसगढ़ में बस्तर जिले के दण्डकरण्य में भगवान राम अपने चौदह वर्ष के दौरान रहे थे। बस्तर के लोग 600 साल से यह त्योहार मनाते आ रहे हैं। इस जगह पर रावण का दहन नहीं किया जाता। इसी जगह के जगदलपुर में मां दंतेश्वरी मंदिर है, जहां पर हर वर्ष दशहरे पर वन क्षेत्र के हजारों आदि वासी आते हैं। यहां के आदि वासियों और राजाओं के बीच अच्छा मेल-जोल था। राजा पुरुषोत्तम ने यहां पर रथ चला ने की प्रथा शुरू की थी। इसी कारण से यहां पर रावण दहन नहीं बल्कि दशहरे के दिन रथ चलाया जाता है।

भारत की 5 जगह जहां का मशहूर है दशहरा मेला

मैसूर: 409 वर्ष पुरानी परंपरा, दुल्हन की तरह सजता है मैसूर महल

मैसूर का दशहरा पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। यहां पर दशहरा का मेला नवरात्रि से ही प्रारंभ हो जाता है। दुनिया भर के लोग यहां इस मैले को देखने आते है। मैसूर में दशहरा का सबसे पहला मेला 1610 में आयोजित किया गया था। मैसूर का नाम महिषासुर के नाम पर रखा गया था। इस दिन मैसूर महल को एक दुल्हन की तरह से सजाया जाता है। गायन वादन के साथ शोभयात्रा निकाली जाती है।

भारत की 5 जगह जहां का मशहूर है दशहरा मेला

कुल्लु : मूर्ति सिर पर रखकर जाते हैं लोग, 17वीं शताब्दी से मनाया जा रहा है त्योहार

हिमाचल के कुल्लु में दशहरे को अंतरराष्ट्रीय त्योहार घोषित किया गया है। हिमाचल प्रदेश में कुल्लु के ढाल पुर मैदान में मनाए जाने वाले दशहरे को भी दुनिया का प्रसिद्ध दशहरा माना जाता है। यहां पर लोग बड़ी तादाद में आते हैं। यहां दशहरे का त्योहार 17वीं शताब्दी से मनाया जा रहा है। यहां पर लोग अलग-अलग भगवानों की मूर्ति को सिर पर रखकर भगवान राम से मिलने के लिए जाते हैं। यह उत्सव यहां 7 दिन तक मनाया जाता है।

भारत की 5 जगह जहां का मशहूर है दशहरा मेला

मदि‍केरी: यहां आते हैं लाखों लोग, 3 माह पहले से शुरू हो जाती है तैयारी

कर्नाटक के मदिकेरी शहर में मनाया जाने वाले दशहरा का पर्व 10 दिनों तक शहर के 4 बड़े अलग-अलग मंदिरों में आयोजित किया जाता है जिसकी तैयारी 3 महीने पहले से ही शुरू कर दी जाती है। दशहरे के दिन से एक विशेष उत्सव (मरियम्मा ) की शुरुआत होती है। मान्यता है कि इस शहर के लोगों को एक खास तरह की बीमारी ने घेर रखा था, जिसे दूर करने के लिए मदिकेरी के राजा ने देवी मरियम्मा को प्रसन्न करने के लिए इस उत्सव की शुरुआत की।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

असम के जोरहाट एयरबेस पर IAF का विमान क्रैश, लैंडिंग के तुरंत बाद लगी आग
असम के जोरहाट एयरबेस पर IAF का विमान क्रैश, लैंडिंग के तुरंत बाद लगी आग
तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी
तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी
83 की उम्र में भी अमिताभ बच्चन का जज़्बा बरकरार, एक दिन में पूरी की 12 शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग
83 की उम्र में भी अमिताभ बच्चन का जज़्बा बरकरार, एक दिन में पूरी की 12 शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग
यूपी चुनाव से पहले ओवैसी की बड़ी सियासी चाल, मटेरा से प्रचार की शुरुआत, AIMIM की 200 सीटों पर उतरने की तैयारी
यूपी चुनाव से पहले ओवैसी की बड़ी सियासी चाल, मटेरा से प्रचार की शुरुआत, AIMIM की 200 सीटों पर उतरने की तैयारी
योगी से तुलना पर सम्राट चौधरी का स्पष्ट जवाब, बोले- मैं सम्राट चौधरी हूं; अतिक्रमण होगा तो कार्रवाई तय
योगी से तुलना पर सम्राट चौधरी का स्पष्ट जवाब, बोले- मैं सम्राट चौधरी हूं; अतिक्रमण होगा तो कार्रवाई तय
क्या कांग्रेस में होगा TMC का विलय? ममता बनर्जी की पार्टी में उठे सवालों पर कल्याण बनर्जी ने दिया जवाब, अभिषेक को बताया 'बेटे जैसा'
क्या कांग्रेस में होगा TMC का विलय? ममता बनर्जी की पार्टी में उठे सवालों पर कल्याण बनर्जी ने दिया जवाब, अभिषेक को बताया 'बेटे जैसा'
'बेटी तो बेटी होती है, तुरंत FIR दर्ज करो' — अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी को लेकर भड़के सीएम योगी
'बेटी तो बेटी होती है, तुरंत FIR दर्ज करो' — अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी को लेकर भड़के सीएम योगी
सुबह के नाश्ते में ट्राय करें झटपट प्याज पराठा, मिनटों में बनकर होगा तैयार—नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह के नाश्ते में ट्राय करें झटपट प्याज पराठा, मिनटों में बनकर होगा तैयार—नोट कर लें आसान रेसिपी
क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान
क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान
कौन हैं फोलारिन बालोगुन? फीफा वर्ल्ड कप में अमेरिका की धमाकेदार जीत के बने नायक, 96 साल पुराना इतिहास भी टूटा
कौन हैं फोलारिन बालोगुन? फीफा वर्ल्ड कप में अमेरिका की धमाकेदार जीत के बने नायक, 96 साल पुराना इतिहास भी टूटा
दिल्ली: मई में बीयर की खपत 11,12,761 केस के पार, पिछले साल से ज्यादा; आखिर क्या है वजह?
दिल्ली: मई में बीयर की खपत 11,12,761 केस के पार, पिछले साल से ज्यादा; आखिर क्या है वजह?
हैदराबाद में YouTuber मसूद चांदी की घर में घुसकर हत्या, साले समेत तीन पर आरोप; जांच में जुटी पुलिस
हैदराबाद में YouTuber मसूद चांदी की घर में घुसकर हत्या, साले समेत तीन पर आरोप; जांच में जुटी पुलिस
FIFA वर्ल्ड कप के बीच अमेरिका की किरकिरी, इंग्लैंड टीम का ट्रेनिंग सामान चोरी; पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
FIFA वर्ल्ड कप के बीच अमेरिका की किरकिरी, इंग्लैंड टीम का ट्रेनिंग सामान चोरी; पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
टीएमसी में बढ़ी हलचल! भूपेंद्र यादव से मिले सुदीप बंदोपाध्याय, बगावत की अटकलें तेज
टीएमसी में बढ़ी हलचल! भूपेंद्र यादव से मिले सुदीप बंदोपाध्याय, बगावत की अटकलें तेज