न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कुल्लू-मनाली के साथ ले इन जगहों पर भी घूमने का मजा, ट्रिप बनेगा पैसा वसूल

अगर आप बर्फबारी का मजा लेने के लिए मनाली जा रहे हैं, तो इन जगहों पर जरूर जाएं-

Posts by : Anuj | Updated on: Tue, 28 Jan 2020 4:57:13

कुल्लू-मनाली के साथ ले इन जगहों पर भी घूमने का मजा, ट्रिप बनेगा पैसा वसूल

सर्दियों में बर्फबारी का मजा लेने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक कुल्लू और मनाली का रुख करते हैं। हिमाचल की खूबसूरत वादियों में घूमने का अलग ही मजा होता है, लेकिन इसके आसपास भी ऐसी कई जगहें हैं, जहां घूमने का शानदार अनुभव होता है। माना जाता है कि ये सबसे मुफीद मौसम है जब बर्फबारी का मजा लिया जा सके। श्रीनगर, गुलमर्गस, कुल्लू और लाहौल स्फीति बर्फ से ढके हैं। यही मौसम है जब स्नोफॉल देखने के लिए पर्यटक पहाड़ों की तरफ जाते हैं। हालांकि पर्यटकों के लिए सावधानी बरतने की भी दरकार है। अगर आप बर्फबारी का मजा लेने के लिए मनाली जा रहे हैं, तो इन जगहों पर जरूर जाएं-

visit these places in kullu manal,manali,kullu,snowfall in manali,small places of manali,tourism,holidays,travel

वशिष्ठ

मनाली से केवल 19 किमी दूर बना है छोटा सा कस्बा वशिष्ठ। ये जगह प्राकृतिक सुंदरता से भरी हुई है। इस जगह के बारे में बहुत सी पौराणिक मान्यताएं भी प्रचलित है, जिनके बारे में सुनकर आप आश्चर्य में पड़ जाएंगे। मंदिरों के इस गढ़ में एक गर्म पानी का सोता है, जिसके बारे में कहा जाता है कि अगर इस पानी में नहा लें तो शरीर के सारे त्वचा रोग मिट जाते हैं। तो अगली बार जब मनाली जाएं तो एक बार इस जगह की सैर के लिए जरूर जाएं।

गुलाबा

गुलाबा एक सुंदर स्‍थल है जो मनाली से 20 किमी। की दूरी पर स्थित है। सर्दियों के दौरान यह जगह बंद रहती है क्‍योंकि भारी बर्फवारी के कारण यहां के रास्‍ते ब्‍लॉक हो जाते हैं। लेकिन मनाली से रोहतांग तक का रास्‍ता फरवरी अन्‍त और मार्च के शुरूआत तक खुला रहता है जो गुलाबा से होकर गुजरता है। यहां आकर पर्यटक बर्फबारी का भरपूर आनंद उठा सकते है। इस जगह आकर पर्यटक बर्फ से ढ़के पहाड़ों और सड़क का अद्भुत नजारा देख सकते हैं।

visit these places in kullu manal,manali,kullu,snowfall in manali,small places of manali,tourism,holidays,travel

जगत्सुख

मनाली से एक घंटे की दूरी पर एक छोटा सा गांव हैं जगत्सुख। नग्गर से मनाली के रास्ते में बसा हुआ ये गांव होममेड चीज के लिए भी जाना जाता है। इस जगह पर भी प्राकृतिक सुंदरता के साथ ही बहुत से पुराने मंदिर देखने को मिलेंगे। अगर आप यहां जाएं तो होममेड चीज खरीदना न भूलें।

जीभी

अगर आपको भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना है और नेचर का मजा लेना है तो इसके लिए इस राज्य के गांव जीभी जरूर घूमें। चारों ओर हरियाली से पटे इस गांव में आपका न सिर्फ गर्मजोशी से स्वागत होगा बल्कि आप प्रकृति को भी नजदीक से महसूस कर सकेंगे। यह गांव ग्रेड हिमालयन नैशनल पार्क से बस एक घंटे की दूरी पर है, जहां आसानी से रोड के रास्ते पहुंचा जा सकता है। रास्तेभर आपको नेचर के जो नजारे देखने को मिलेंगे वह यकीनन आपका मूड बना देंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!