Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हैदराबाद की ये रोमांटिक जगहें मनाएगी आपके वैलेंटाइन को स्पेशल

। यहां हम आपको हैदराबाद में मौजूद कुछ बेहतरीन रोमांटिक डेस्टिनेशन्स के बारे में बता रहे हैं।

Posts by : Anuj | Updated on: Wed, 12 Feb 2020 12:26:07

हैदराबाद की ये रोमांटिक जगहें मनाएगी आपके वैलेंटाइन को स्पेशल

तेलांगना की राजधानी हैदराबाद एक ऐसा शहर है जो हमेशा से स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ अतीत के रंगों और वर्तमान के ग्लैमर को पूरी तरह से संजोय हुए है। हैदराबाद पर्यटक स्थलों की संख्या काफी अधिक है यह शहर अपनी अनूठी विरासत स्मारकों, भोजन और अद्भुत संस्कृति के लिए सालभर दुनियाभर के पर्यटकों को आकर्षित करता है। हैदराबाद बिरयानी और चारमीनार के लिए ज्यादा प्रसिद्ध है। हैदराबाद में कई रोमांटिक डेस्टिनेशन्स मौजूद हैं। अगर इस वैलंटाइंस डे पर आप हैदराबाद में हैं, तो यकीन मानिए आपको दिन और खास होने वाला है। पार्टनर के साथ वैलंटाइंस डे सेलिब्रेट करने के लिए यहां कई जगहें हैं, जहां आप क्वॉलिटी टाइम बिता सकते हैं। यहां की मशहूर बिरयानी और मोतियों की जूलरी ये दोनों ही आपके वैलंटाइन को खुश कर सकते हैं। यहां हम आपको हैदराबाद में मौजूद कुछ बेहतरीन रोमांटिक डेस्टिनेशन्स के बारे में बता रहे हैं।
hyderabad,valentine day,valentine celebration destinations,holidays,travel,tourism,hyderabad valentine celebration गोलकोंडा किला

गोलकोंडा किले का नज़ारा बेहद खूबसूरत और ऐतिहासिक है। किले दुर्ग से घिरा ये किला 390 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। इस किले को काकात्या के राजा ने दुश्मनों से अपनी सेना को दूर रखने के लिए बनवाया था। बाद में रानी रुदर्मा देवी ने इसे पुर्ननिर्मित करवाया। इस किले को देखने का एक और भी अहम कारण है और वो ये है कि इस किले में कभी पूरी दुनिया में लोकप्रिय कोहिनूर रखा गया था। जी हां, अपनी इस खूबी के कारण भी ये किला देशभर में मशहूर है। यहां तक कि गोलकोंडा का क्षेत्र अपने हीरों के लिए लोकप्रिय है और यहां आने के रास्ते में आपको गोलकोंडा मार्केट भी दिखेगी। चूंकि, ये किला बहुत ऊंचा है इसलिए यहां से पूरे शहर का नज़ारा दिखाई देता है और ये इस पैलेस को खूबसूरत बनाता है।

चारमीनार

भारत की सबसे सुंदर सरंचनाओं में से एक है हैदराबाद का चारमीनार। यदि आपने हैदराबाद आकर चारमीनार नहीं देखा तो आपकी यात्रा अधूरी है। यह एक स्मारक और मस्जिद है, जिसे 1591 ईस्वी में कुतुब शाह द्वारा प्लेग के उन्मूलन के लिए बनाया गया था, जिसके लिए उन्होंने उसी स्थान पर प्रार्थना की और वहां एक मस्जिद बनाने की कसम खाई। यह संरचना मक्का मस्जिद और प्रसिद्ध लाद बाज़ार के चारों ओर स्थित है। चारमीनार की संरचना इंडो में निर्मित है। इस्लामिक शैली की वास्तुकला के साथ चार गेटवे मूसी नदी के तट पर है जो कभी शहर के केंद्र के रूप में चिह्नित था।
hyderabad,valentine day,valentine celebration destinations,holidays,travel,tourism,hyderabad valentine celebration हुसैन सागर लेक

5.7 वर्ग किलोमीटर में फैले खूबसूरत हुसैन सागर लेक के किनारे पार्टनर के साथ टाइम बिताना एक अच्छा ऑपशन है। इस सुंदर झील के किनारे आप अपने पार्टनर के साथ टहल सकते हैं। भूख लगने पर यहां मौजूद रोड साइड फूड की दुकानों पर खा सकते हैं। नेकलेस की शक्ल में बनी इस झील में आप बोटिंग भी कर सकते हैं।

फलकनुमा पैलेस

32 एकड़ में फैला फलकनुमा पैलेस कभी हैदराबाद के निजाम का महल हुआ करता था। हालांकि बाद में इस महल को खूबसूरत होटल में बदल दिया गया है। वैलंटाइंस डे के मौके पर आप अपने दिन का कुछ हिस्सा यहां बिता सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका