न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या भरना चाहते हैं खुले आसमान में उड़ान, इन 4 पैराग्लाइडिंग डेस्टिनेशन का लें आनंद

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप खुलकर पैराग्लाइडिंग का आनंद ले सकते हैं और आसमान में उड़ने की अपनी हसरत को पूरा कर सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 28 Sep 2020 5:50:36

क्या भरना चाहते हैं खुले आसमान में उड़ान, इन 4 पैराग्लाइडिंग डेस्टिनेशन का लें आनंद

कई लोगों को रोमांच पसंद होता हैं जिसके लिए वे कई अनोखे तरीके आजमाते हैं। इन्हीं में से एक हैं पैराग्लाइडिंग जो खुले आसमान में उड़ान भरने की चाह रखने वालों की मुराद पूरी करती हैं। लेकिन इसके लिए किस जगह जाया जाए यह जानना भी जरूरी हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप खुलकर पैराग्लाइडिंग का आनंद ले सकते हैं और आसमान में उड़ने की अपनी हसरत को पूरा कर सकते हैं। तो आइये जनाते हैं इन पैराग्लाइडिंग डेस्टिनेशन के बारे में।

tourist places,indian tourist places,paragliding tourist places,destination for paragliding

बीर बिलिंग

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा ज़िले में स्थित बीर बिलिंग स़िर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में पैराग्लाइडिंग के लिए मशहूर है। यहां पर हर साल दुनियाभर से पर्यटक आते हैं। इसे भारत की पैराग्लाइडिंग राजधानी भी कहते हैं। ख़ूबसूरत पहाड़ों से घिरा बीर बिलिंग का दृश्य बहुत ही मनोहर दिखता है। पहाड़ों पर इतराते और अटखेलियां करते मेघ आपके टूर को और भी ख़ूबसूरत बना देते हैं। बीर बिलिंग पहुंचने के लिए आप दिल्ली से बाई रोड पहुंच सकते हैं। न्यू दिल्ली से यहां के लिए डायरेक्ट बसें चलती हैं। आप इन बसों के माध्यम से भी यहां पहुंच सकते हैं। ये बसें आपको बैजनाथ छोड़ेंगी। वहां से आपको टैक्सी के ज़रिए बीर जाना होगा। आपके पास अगर समय की कोई कमी नहीं है, तो आप ट्वाय ट्रेन से भी जा सकते हैं। ये ट्रेन सात घंटे के आसपास आपको बीर छोड़ेगी। आप यहां कंकलेश्‍वर मंदिर, बैजनाथ मंदिर, ताशीजोंग मॉनेस्टरी भी घूम सकते हैं।

tourist places,indian tourist places,paragliding tourist places,destination for paragliding

नंदी हिल

नंदी हिल कर्नाटक में चिकबलपुर शहर से मात्र 10 किलोमीटर दूर है। बैंग्लोर से 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह बहुत ही आकर्षक पहाड़ है। यहां हर साल दुनियाभर से हज़ारों सैलानी पैराग्लाइडिंग के लिए आते हैं। कुछ दिन के लिए अगर शहरी लाइपस्टाइल से दूर प्रकृति की गोद में बिताना चाहते हैं, तो नंदी हिल आपके लिए परफेक्ट है। फ्लाइट, ट्रेन या बस के ज़रिए आप बैंग्लोर पहुंच सकते हैं। वहां से फिर आप बसों/टैक्सी के माध्यम से नंदी हिल पहुंच सकते हैं। आप यहां टीपू सुल्तान का किला, नंदी टेंपल, मुदेनहल्ली म्यूज़ियम, टीपूज़ ड्रॉप भी घूम सकते हैं।

tourist places,indian tourist places,paragliding tourist places,destination for paragliding

पावना

महाराष्ट्र के पुणे से लगभग 65 किलोमीटर दूर पावना में पैराग्लाइडिंग करने का आनंद ही कुछ और है। पहाड़ों से अपने पंख लगाकर जब आप पावना लेक के ऊपर उड़ान भरते हैं, तो नज़ारा ही कुछ और होता है। यहां पर आना बहुत ही आसान है। पैराग्लाइडिंग के लिए आपको ज़्यादा दिन का इंतज़ार नहीं करना पड़ता। मखमली पहाड़ और स़फेद झील के आसपास उड़ना बहुत ही अच्छा लगता है। आप देश के किसी भी शहर से पहले मुंबई या पुणे पहुंच जाइए। उसके बाद आसानी से आप पावना पहुंच सकते हैं। ट्रेन, बस या फिर प्राइवेट टैक्सी करके भी आप वहां पहुंच सकते हैं। यहां आप पावना लेक, लोनावला भी जा सकते हैं।

tourist places,indian tourist places,paragliding tourist places,destination for paragliding

मसूरी

मसूरी को पहाड़ों की रानी कहा जाता है। ये क्षेत्र पढ़ाई, व्यवसाय और टूरिज़्म के लिए जाना जाता है। हो सकता है आफ मसूरी कई बार गए हों और वहां के ख़ूबसूरत पहाड़ों का नज़ारा देखा हो, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मसूरी में पैराग्लाइडिंग करना कितना सुखद और अद्भुत अनुभव होता है। जी हां, बिल्कुल सही सुना आपने, इसलिए इस बार आप मसूरी ख़ासतौर पर पैराग्लाइडिंग के लिए जाएं। आप बस, ट्रेन और फ्लाइट के ज़रिए मसूरी पहुंच सकते हैं। फ्लाइट से जाने के लिए आपको देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर जाना होगा। यहां आप मसूरी लेक, कंपनी गार्डन, ज्वालाजी मंदिर, क्लाउड हिल भी घूम सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!