न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घूमने का बेहतरीन मजा देता हैं लेह, जानें यहां के मुख्य रमणीय स्थलों के बारे में

हाल ही में केंद्र शासित घोषित हुए लद्दाख राज्य का शहर लेह जिले का मुख्यालय है।

Posts by : Anuj | Updated on: Wed, 22 Jan 2020 3:26:14

घूमने का बेहतरीन मजा देता हैं लेह, जानें यहां के मुख्य रमणीय स्थलों के बारे में

हाल ही में केंद्र शासित घोषित हुए लद्दाख राज्य का शहर लेह जिले का मुख्यालय है। समुद्र तल से 3524 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह शहर हर साहसिक यात्रा करने वाली की ड्रीम लोकेशन है। लेह दिल्ली से लगभग 1000 किलोमीटर की दूरी पर है, जहाँ पहुँचने का सबसे आसान साधन फ्लाइट है लेकिन अगर आप को रास्ते के सुन्दर नज़ारों का आनंद लेना है तो आप बाय रोड भी यहाँ तक पहुँच सकते हैं। हालाँकि रोड गर्मियों के दिनों में ही खुलते हैं। लेह राष्ट्रीय राजमार्ग 1 से श्रीनगर से जुड़ा हुआ है। साथ ही मनाली होते हुए भी यहाँ तक पहुंचा जा सकता है। यहाँ की संस्कृति अपने आप में बहुत अलग है। गर्मियों में यहाँ आयोजित होने वाला उत्सव बहुत ही मशहूर है। आइये जानते हैं लेह के आस पास स्थित कुछ घूमने लायक जगहों के बारे में।

पैंगोंग झील

समुद्र तल से लगभग साढ़े चार हजार मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह झील लेह से 5 घण्टे की दूरी पर स्थित है। फोटोशूट के लिए तो यह जगह जन्नत है। यहाँ कई फिल्मों की शूटिंग भी की गई है। बारह किलोमीटर में यह झील भारत और तिब्बत के बीच फैली हुई है। इस झील का लगभग दो तिहाई हिस्सा तिब्बत में पड़ता है। यहाँ का तापमान माइनस 5 डिग्री से 10 डिग्री तक बना रहता है। तो अगर आप इन गर्मियों में यहाँ जाने का सोच रहे हैं तो वुलन्स अच्छे से पैक कर लें।

travel tourism,beautiful places to visit in leh,leh places to visit,leh tourist places,travel tourism holidays,holidays,travel

मैग्नेटिक हिल

भारत की यह एक मात्र सड़क है जो चुम्बकीय प्रभाव के कारण वाहनों को अपनी और आकर्षित करती है। यहाँ वाहन न्युट्रल गियर में भी अपने आप आगे बढ़ने लगती है। यह लेह से लगभग साठ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

लेह पैलेस

तिब्बत के ल्हासा में बने पोटला पैलेस की तर्ज पर बने इस महल को सत्रहवीं अठाहरवीं सदी में राजा सेंगे नामग्याल द्वारा बनवाया गया था। नवीं मंजिल के इस महल में अभी भी राज परिवार रहता है। यहाँ से जंस्कार श्रेणी को तथा सिंधु नदी को देखा जा सकता है।

travel tourism,beautiful places to visit in leh,leh places to visit,leh tourist places,travel tourism holidays,holidays,travel

चादर ट्रेक

यह भारत के सबसे चुनौतीपूर्ण तथा कठिन ट्रेक में से एक है। यहाँ की ट्रेकिंग जनवरी अंत में शुरू होती है जो मार्च के अंत तक चलती है। यहाँ जमी हुई जंस्कार नदी पर ट्रेकिंग करना बहुत ही रोमांचक अनुभव है। इस पूरे ट्रेक को करने में 6 दिन लग जाते हैं। तो यहाँ ट्रेकिंग करनी है तो आप कम से कम 10 दिन का समय लेकर आएं।

सो मोरीरी

लद्दाख और तिब्बत के बीच स्थित यह भारत की सबसे ऊंचाई पर स्थित झील है। यह लगभग 4595 मीटर की ऊंचाई ओर स्थित है। लेह से 125 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित इस झील तक गर्मियों में ही पहुंचा जा सकता है जब बर्फ पिघलने लगती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!