न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कम बजट में आपकी पूरी खरीदारी करवाएंगे दिल्ली के ये 5 बाजार

आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं बाजारों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां कि खरीदारी आपको संतुष्ट करेगी और बजट में आपका काम करवाएगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 07 Jan 2021 5:03:32

कम बजट में आपकी पूरी खरीदारी करवाएंगे दिल्ली के ये 5 बाजार

हर कोई चाहता हैं कि उसके जरूरत की सभी चीजें जितना हो सकें उतना कम कीमत में आए और वह बचत कर सकें। इसके लिए व्यक्ति कई दुकानों पर जाता हैं और मोलभाव करता हैं। लेकिन दिल्ली के कुछ ऐसे बाजार हैं जहां आपको बिना किसी से पूछे सस्ते में जरूरत का सामान मिल सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं बाजारों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां कि खरीदारी आपको संतुष्ट करेगी और बजट में आपका काम करवाएगी।

किताबों का बाजार

यदि आप किताबों के दीवाने हैं तो नई सड़क बाजार आपके लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां हर प्रकार की किताब आपको मिल जाएगी। ऐसी कोई किताब नहीं जो यहां उपलब्ध न हो। यहां की खासियत यह है कि आपको कम से कम दाम में किताबें मिलेंगी। साथ ही आप अपनी पुरानी किताबें भी यहां बेच सकते हैं।

कम बजट में आपकी पूरी खरीदारी करवाएंगे दिल्ली के ये 5 बाजार

जीन्स का बाजार

यदि आपको सस्ती, सुंदर और ब्रांडेड जींस की तलाश है तब तो आपको सीधे जाना चाहिए टैंक रोड। कहा जाता है कि यह जींस का सबसे बड़ा बाजार है। अन्य शहरों में भी जींस यहां से भेजी जाती हैं। ऐसे में आपको कम दाम में अच्छी से अच्छी जींस यहां मिल जाएगी। आप सामान्य जींस पर किसी भी ब्रांड का टैग भी लगवा सकते हैं।

इयररिंग, कपड़े एवं अन्य सामान

महिलाओं के पसंदीदा बाजार की यदि बात करें तो वो है सरोजिनी नगर मार्केट क्योंकि यहां महिलाओं के फैशन से जुड़े सामान बेहद काम दामों में मिल जाते हैं। महिलाएं यहां भाव-ताव करके दामों को कम भी करवा सकती हैं और एक ही जगह पर यहां हर प्रकार का सामान उपलब्ध होता है इसलिए महिलाओं के लिए तो यह जगह किसी खजाने से कम नहीं है।

कम बजट में आपकी पूरी खरीदारी करवाएंगे दिल्ली के ये 5 बाजार

जूतों का बाजार

यदि आपको ब्रांडेड जूते पहनने का शौक है लेकिन आप के पास फिलहाल उतने रूपये नहीं है तो मन मारने की आवश्यकता ही नहीं है। मजनू के टीले पर आपको जूतों के बड़े से बड़े ब्रांड की फर्स्ट कॉपी मिल जाएगी जो कि हूबहू नाइकी, रीबॉक के जूतों जैसी ही दिखाई देगी। बस दाम उनका आपके बजट में होगा।

मसालों का बाजार

यदि आप पाकक्रिया में रूचि रखते हैं और आसानी से आपको कई सारे मसाले उपलब्ध नहीं हो पाते हैं तब आपको जाना होगा खारी बावली। इसे एशिया के सबसे बड़े मसाला बाजार होने का दर्जा प्राप्त है। यहां हर तरह का मसाला होलसेल दाम में उपलब्ध होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल