न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन योगासन की मदद से रखे अपने दिल को स्वस्थ

हम आपको कुछ योगासन के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें प्रतिदिन कुछ मिनट करने से हृदय से जुड़ी परेशानियों का समाधान हो जाता है साथ ही व्यक्ति स्ट्रेस फ्री रहता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 22 Jul 2018 8:20:16

इन योगासन की मदद से रखे अपने दिल को स्वस्थ

वर्तमान समय की भागदौड़ भरी जिंदगी में व्यक्ति को अपने लिए समय तक नहीं मिल पाता हैं। यहाँ तक की वह आराम के लिए भी आवश्यक समय नहीं निकाल पाता हैं। जिसकी वजह से व्यक्ति तनाव का शिकार रहता है और कम उम्र में ही ह्रदय रोग का शिकार हो जाता हैं। वर्तमान समय में ह्रदय में आई कमजोरी ने युवा लोगों को भी हार्ट-अटैक से डरने पर मजबूर कर दिया हैं। इसलिए जरूरी हो जाता है कि थोडा समय निकाल कर अपने दिल को स्वस्थ रखने के लिए योगासन किया जाए। आज हम आपको कुछ योगासन के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें प्रतिदिन कुछ मिनट करने से हृदय से जुड़ी परेशानियों का समाधान हो जाता है साथ ही व्यक्ति स्ट्रेस फ्री रहता है।

* तड़ासन योग

तड़ासन करने के लिए आप अपनी एड़ियों को ऊपर की ओर उठाएं। आपको लगना चाहिए कि कोई आपको ऊपर की तरफ खींच रहा है। इस आसन को करते समय आपके शरीर का सारा भार आपकी पैरों की अंगुलियों पर होगा। इस अवस्था में अपने शरीर को पूरी तरह खींचिए और धीरे-धीरे एड़ियों को जमीन पर वापस लाइये। तड़ासन करने के दौरान उठते समय श्वास अंदर की ओर और नीचे आते हुए श्वास बाहर की ओर छोड़िए। तड़ासन न केवल पैरों के दर्द को दूर करता है बल्कि आपके हृदय रोग के लिए भी फायदेमंद है।

* वृक्षासन योग

वृक्षासन को शांत व संतुलित करता है। शांत मन के लिए यह मुद्रा काफी फायदेमंद है। इसे करने से हृदय प्रणाली बेहतर रहती है। इस आसन को करने के लिए पहले आप सीधे तरह तनकर खड़े हो जाएं और अपने शरीर का भार बाएंस पैर पर डाल दें फिर अपने दाएं पैर को बाएं पैर पर मोड कर रखें। गहरी सांस लते हुए अपने हाथों को सिर के उपर की ओर खींजिए। अब इस मुद्रा में कुछ सेकेण्ड तक बने रहे। इस मद्रा को को 5 बार दोहराएं।

yoga asana,healthy heart,heart care tips,yoga asana for heart,Health tips

* अंजली मुद्रा योग

अंजली मुद्रा आसन करने के लिए सीधे खड़े जाएं और दोंनो हाथों को जोड़कर छाती के बीचों-बीच रखें। फिर आंखे बंद कर सीधें से सांस अंदल लें, थोड़ी देर सांस रोकें फिर धीरे-धीरे सांस छोड़ें। यही पैटर्न कुछ मिनटों तक दोहराएं। अंजली मुद्रा आसन प्रतिदिन करने से हमारी श्वसन प्रणाली दुरुस्त रहती है और शरीर में आॅक्सीजन की मात्रा पर्याप्त होने लगती है। जिसका सीधा असर हमारे ब्लड सर्कुलेशन पर पड़ता है और हृदय स्वस्थ रहता है और बेहतर तरीके से काम करता है।

* भुजंगासन योग

भुजंगासन को करने के लिए पेट के बल लेट जाइये तथा पैरों को सीधा व लम्बा फैला दीजिए। अपने हथेलियों को कंधों के नीचे जमीन पर रखिये तथा अपने सिर को जमीन से छूने दीजिये। पीठ की मांसपेशियों को शिथिल कीजिये। अब धीरे-धीरे सिर व कंधों को जमीन से उपर उठाइये और सिर को जितना पीछे की तरफ ले जा सकें ले जाइये। यह क्रिया शुरूआत में दो से तीन बार कीजिए फिर धीरे-धीरे करने का समय बढाते जाइये। यह आसान प्रतिदिन करने से हृदय मजबूत बनता है व दिल और फेफड़ों का मार्ग भी इसे करने से साफ होता है। इसके अलावा भुजंगासन अस्थमा के रोगियों के लिए भी बहुत फायदेमंद रहता है।

* वीरभद्र योग

वीरभद्र आसन करने के लिए सबसे पहले एक पैर को पीछे की तरफ ले जाएं , वहीं दूसरे पावं को 90 डिग्री एंगल पर स्ट्रेच करें। दोनों हाथों को उपर ले जाकर जोड़ें, एकदम एक पहाड़ की शेप जैसा। फिर धीरे-धीरे दोनों हाथों को सामने की ओर लाएं और पीछे के पैर को और पीछे की तरफ स्ट्रेच करें। ध्यान रहे दूसरे पैर को उसी अवस्था में रहने । अब बारी-बारी से दोनों पैरो से इस आसन को करें। वीरभद्र आसन हमारे शरीर को शक्ति और दृढ़ता प्रदान करता है। यह एक ऐसा आसन ही जिससे हमारा तनाव दूर होता है और शरीर में शक्ति का प्रवाह होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म