न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महिलाओं पर बना रहता है इन 5 तरह के कैंसर का खतरा, जानें लक्षण और बरते सावधानी

खासतौर पर महिलाओं को कैंसर का खतरा तो बना ही रहता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 01 Oct 2018 4:32:16

महिलाओं पर बना रहता है इन 5 तरह के कैंसर का खतरा, जानें लक्षण और बरते सावधानी

आज के समय की बिगडती जीवनशैली ने कई बीमारियों से परेशान करके रखा हैं। खासतौर पर महिलाओं को कैंसर का खतरा तो बना ही रहता हैं। ऐसे में इन कैंसर के लक्षणों को जानना बहुत जरूरी हैं, ताकि इनका सही समय पर उपचार किया जा सकें। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं महिलाओं में होने वाले कैंसर और उनके लक्षणों के बारे में, ताकि आपका शरीर स्वस्थ बना रहें।

* ब्रेस्ट कैंसर

आज के समय में महिलाएं कम उम्र में ही ब्रेस्ट कैंसर का शिकार हो रही हैं। यह स्तन में असामान्य कोशिकाओं के म्युटेशन बढ़ने से होता है। ये कोशिकाएं मिलकर पहले एक ट्यूमर बनाती हैं। ब्रेस्ट कैंसर होने पर निप्पल का धंसा हुआ होना, स्तन पर गुठलिया बनना, त्वचा का लाल होना, बगल में गांठ पड़ना, स्तन के कुछ हिस्से में सूजन या निप्पल्स से खून निकलना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं, जो पीरियड्स के बाद भी बने रहते हैं।

* सर्वाइकल (ग्रीवा) कैंसर

एक रिपोर्ट के मुताबिक, सर्वाइकल कैंसर के कारण हर साल करीब 63,000 महिलाओं की मौत हो जाती है। यह कैंसर गर्भाशय ग्रीवा से शुरू होता है, जो धीरे-धीरे शरीर के दूसरे हिस्सों में फैलता है। सर्वाइकल कैंसर में उस समय तक लक्षण नहीं दिखते, जब तक यह बढ़ी हुई अवस्था में न पहुंच जाए। मगर फिर भी कई बार सर्वाइकल कैंसर में संबंध बनाने के बाद योनि से रक्त स्राव, पीरियड साइकल के बीच में खून दिखना, सामान्य से ज्यादा पीरियड होना, असामान्य डिस्चार्ज और पेट के निचले हिस्से में दर्द रहने जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।

महिलाओं पर बना रहता है इन 5 तरह के कैंसर का खतरा, जानें लक्षण और बरते सावधानी

* कोलोरेक्टल कैंसर

महिलाओं में होने वाला यह तीसरा सबसे खतरनाक कैंसर है, जो बड़ी आंत को प्रभावित करता है। इसमें डायरिया या कब्ज समेत पेट का व्यवहार बदलना, या मल में बदलाव (जो चार हफ्ते से ज्यादा रहे) जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। इसके अलावा कोलोरेक्टल कैंसर के दौरान मल से खून आना, पेट में दर्द रहना, वजन का घटना, कमजोरी और थकान जैसी समस्याए भी होने लगती है।

* ओवेरियन (अंडाशय) कैंसर

वैसे तो यह कैंसर 55- 65 साल की उम्र में अधिक होता है लेकिन आजकल महिलाओं को यह कैंसर कम उम्र में हो जाती है। ज्यादा महिलाओं को यह कैंसर जेनेटिक प्रॉब्लम के कारण होता है। पेट के निचले हिस्से में दर्द, अपच, बार- बार पेशाब आना, भूख न लगना, पेट के व्यवहार में परिवर्तन, पेट में सूजन और पेट का फूलना इस कैंसर के प्रमुख लक्षण हैं।

* मुंह का कैंसर

तंबाकू या शराब के ज्यादा सेवन से होने वाला यह कैंसर महिलाओं और पुरूषों में सामान्य रूप से होता है। इस कैंसर के लक्षण हैं मुंह में लाल या सफेद निशान, गांठ बनना या होंठों या मसूड़ों की खराबी। कई बार मुंह का कैंसर होने पर सांस की बदबू, दांतों का कमजोर होना और वजन का कम होना जैसे लक्षण भी दिखाई देते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी