न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

WHO द्वारा जारी की गई फूड सेफ्टी गाइडलाइन, जानें कोरोना से बचाव के तरीके

WHO द्वारा फूड सेफ्टी गाइडलाइन जारी की गई हैं जिसमें खाना पकाने से जुड़ी जरूरी जानकारी बताई गई हैं ताकि संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सकें।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 12 May 2020 1:30:12

WHO द्वारा जारी की गई फूड सेफ्टी गाइडलाइन, जानें कोरोना से बचाव के तरीके

कोरोना वायरस जो कि एक विश्वव्यापी महामारी हैं और पूरी दुनिया को परेशान कर रही हैं। ऐसे में सावधानी बरतना ही सबसे बड़ी सुरक्षा हैं। इसको लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा समय-समय पर कई गाइडलाइन जारी कर जरूरी जानकारी और टिप्स बताए जा रहे हैं। हाल ही में, WHO द्वारा फूड सेफ्टी गाइडलाइन जारी की गई हैं जिसमें खाना पकाने से जुड़ी जरूरी जानकारी बताई गई हैं ताकि संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सकें। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

Health tips,health tips in hindi,coronavirus,who,food safety guideline

सुरक्षित तापमान पर रखें भोजन

पके हुए भोजन को कमरे के तापमान पर 2 घंटे से ज्यादा देर तक न रखें। खाने को उचित तापमान पर फ्रिज में रखें। भोजन परोसने से पहले फ्रिज से निकालने पर इसे कम से कम 60 डिग्री सेल्सियस तापमान पर गर्म करें। कोशिश करें कि खाना फ्रिज में ज्यादा देर तक न रखा जाए। WHO के मुताबिक कम तापमान में रखे खाने में सूक्ष्मजीव बहुत तेजी से बढ़ते हैं। सूक्ष्मजीव 5 डिग्री से कम और 60 डिग्री से ज्यादा तापमान में पनपने बंद हो जाते हैं।

साफ पानी का करें यूज

भोजन पकाने के लिए हमेशा साफ या उबले हुए पानी का यूज करें। सब्जियों व फलों को भी अच्छी तरह धोने के बाद यूज करें। कच्चे खाद्य पदार्थों की खरीदारी सावधानी से करें और उन्हें अच्छे से धोकर ही छीलें या काटें। इससे ये कीटाणुरहित हो जाते हैं। दरअसल, पानी और बर्फ में भी कई बार बैक्टीरिया पाए जाते हैं। इससे पानी जहरीला हो सकता है इसलिए उबला या RO का पानी यूज करें।

Health tips,health tips in hindi,coronavirus,who,food safety guideline

कच्चा और पका हुआ खाना अलग-अलग रखें

कच्चा मीट, चिकन आदि को अन्य खाने वाले पदार्थों से दूर रखें और दोनों के बर्तन भी अलग-अलग होने चाहिए। कच्चे खाने में इस्तेमाल होने वाले कटिंग बोर्ड्स और चाकू को दूसरे खाने बनाने वाली सामग्री में यूज न करें। कच्चे और दूसरे पके हुए खाने को बर्तन से ढक कर ही रखें। WHO के मुताबिक, कच्चा खाना खासकर चिकन में खतरनाक बैक्टीरिया हो सकते हैं। यह खाना बनाते समय दूसरे पके खाने में जा सकते हैं इसलिए सावधानी बरतना जरूरी है।

नॉनवेज पकाते समय सावधानियां

नॉनवेज पका रहे हैं तो इसे 70 डिग्री सेल्सियस पर अच्छी तरह उबालकर पकाएं। ध्यान रखें कि मीट, पोल्ट्री और सी-फूड्स का सूप गुलाबी रंग का ना हो। यह पकने के बाद बिल्कुल साफ होना चाहिए। भोजन खाने से पहले भी भोजन को अच्छे से गर्म करें। खाना अच्छे से पकाने से इसके सारे कीटाणु मर जाते हैं। 70 डिग्री सेल्सियस तापमान पर पका खाना खाने में सुरक्षित होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

मानसून सत्र के बीच दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, कई मेट्रो स्टेशन बंद; एडवाइजरी जारी
मानसून सत्र के बीच दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, कई मेट्रो स्टेशन बंद; एडवाइजरी जारी
FIFA World Cup 2026: स्पेन बना विश्व चैंपियन, फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया
FIFA World Cup 2026: स्पेन बना विश्व चैंपियन, फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया
संसद मार्च से पहले सोनम वांगचुक का बड़ा संदेश, अनशन खत्म करने के लिए रखीं 3 अहम शर्तें
संसद मार्च से पहले सोनम वांगचुक का बड़ा संदेश, अनशन खत्म करने के लिए रखीं 3 अहम शर्तें
महाराष्ट्र : वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक ने कार को पीछे से मारी टक्कर; 5 की मौत, एक गंभीर घायल
महाराष्ट्र : वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक ने कार को पीछे से मारी टक्कर; 5 की मौत, एक गंभीर घायल
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
ट्रॉफी मंच पर पहुंचे ट्रंप, विरोध में गूंज उठा पूरा स्टेडियम; VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
ट्रॉफी मंच पर पहुंचे ट्रंप, विरोध में गूंज उठा पूरा स्टेडियम; VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
संसद मार्च के दौरान हंगामा, पुलिस ने भीड़ को रोका; लाठीचार्ज और पथराव की चर्चा के बीच वीडियो वायरल
संसद मार्च के दौरान हंगामा, पुलिस ने भीड़ को रोका; लाठीचार्ज और पथराव की चर्चा के बीच वीडियो वायरल
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांगी अनुमति
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांगी अनुमति
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स