न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आखिर कहां चली जाती हैं मोटापा कम होने के बाद शरीर की फैट

क्या आपने कभी यह सोचा हैं कि जब मोटापा कम होता हैं तो शरीर की फैट आखिर कहा चली जाती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 10 Apr 2020 3:04:56

आखिर कहां चली जाती हैं मोटापा कम होने के बाद शरीर की फैट

आपने कई मोटे लोगों को देखा होगा जिनका वजन बहुत बढ़ा हुआ रहता हैं। लेकिन सही खानपान और व्यायाम की मदद से इसे कम किया जा सकता हैं। कई बॉलीवुड सेलेब्रिटी हैं जो युवावस्था में बहुत मोटे हुआ करते थे लेकिन मेहनत कर उन्होनें मोटापा कम किया और शरीर की फैट गायब कर दी। लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा हैं कि जब मोटापा कम होता हैं तो शरीर की फैट आखिर कहा चली जाती हैं। तो आइये आज जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया के बारे में।

हमारे शरीर में जमा होने वाले फैट और कार्बोहाइड्रेट से प्राप्त कैलोरी वसा कोशिकाओं के अंदर के रूप में जमा होती है और हमारा शरीर आगे के लिए ऊर्जा बचाकर रखता है। समय के साथ जब ऊर्जा का स्तर बढ़ जाता है, तब फैट हमारे शरीर में फैट बनने लगता है। इसी फैट के कारण शरीर बेडौल होने लगता है और हमारी सेहत को भी बहुत नुकसान पहुंचना है।

Health tips,health tips in hindi,health research,fat after lose weight

वजन कम करने के लिए आप जितनी कैलोरी बर्न करते हैं, उससे कम मात्रा में कैलोरी का सेवन करना जरूरी होता है। शरीर के अनुसार, हर व्यक्ति में कैलोरी की जरूरत होती है। जब आप कम कैलोरी का सेवन करते हैं तो वसा कोशिकाएं पहले से जमा फैट को रिलीज कर ऊर्जा बनाने वाली कोशिकाओं माइटोकॉन्ड्रिया तक पहुंचाती हैं। यहां पर ऊर्जा बनाने के लिए फैट टूट जाता है। यह प्रक्रिया चलते रहने से फैट एनर्जी के रूप में इस्तेमाल होता रहता है और हमारा बॉडी फैट कम होने लगता है।

फैट कम होने की प्रक्रिया में वसा कोशिकाएं आकार में सिकुड़ने लगती है और हमारी शारीरिक संरचना में सकारात्मक बदलाव दिखता है। ऊर्जा बनाने की प्रक्रिया में कोशिकाओं के अंदर फैट टूटता रहता है, जिससे दो बाईप्रोडक्ट यानी उपोत्पाद उत्सर्जित होते हैं- कार्बन डाइऑक्साइड और पानी। सांस छोड़ने के दौरान कार्बन डाइऑक्साइड शरीर से बाहर निकल जाती है और पसीने और यूरीन के जरिए पानी बाहर निकल जाता है।

Health tips,health tips in hindi,health research,fat after lose weight

मोटापा के कारण शरीर की संरचना बदलती है तो सबसे ज्यादा फैट पेट, कूल्हों और जांघों पर बढ़ता है। लोग सबसे पहले इन्हीं हिस्सों का फैट कम करना चाहते हैं। हालांकि यह अनुवांशिक कारकों पर निर्भर करता है कि शरीर के किस हिस्से से कितना फैट कम होगा। जब कोई कैलोरी या फैट बर्न करने से ज्यादा वसा का सेवन करते हैं तो वसा कोशिकाओं की संख्या और आकार दोनों बढ़ने लगते हैं। फैट कम होने की स्थिति में यही कोशिकाएं आकार में तो सिकुड़ती हैं, लेकिन संख्या वही रहती है।

मोटापा कम होने पर शरीर के आकार में बदलाव आता है, वह कोशिकाओं के सिकुड़ने की वजह से आता है, न कि कोशिकाओं की संख्या में कमी होने से। वजन कम होने की प्रक्रिया ऐसे ही चलती रहती है। कुल मिलाकर वजन कम करने या मोटापा घटाने वाले लोगों के लिए सबसे जरूरी बात यही है कि कैलोरी ओर वसा कोशिकाओं को बर्न करना बहुत जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं  महिलाओं और बच्चियों के बाल
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं महिलाओं और बच्चियों के बाल
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी