न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भरी गर्मी में मास्क पहनना बन रहा परेशानी, इन टिप्स पर दें ध्यान

आज हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से मास्क से जुड़ी समस्या का निपटारा हो सकेगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 29 May 2020 4:29:12

भरी गर्मी में मास्क पहनना बन रहा परेशानी, इन टिप्स पर दें ध्यान

कोरोना वायरस से बचाव में फेस मास्क का बहुत अहम रोल हैं जिसके चलते फेस मास्क को अनिवार्य किया गया हैं अन्यथा कानून कार्यवाही की जानी है। लेकिन इस भरी गर्मी के मौसम में फेस मास्क लगाना कोई आसान काम नहीं हैं क्योंकि पसीने की वजह से मास्क भीग जाता है। जिससे त्वचा संबंधी परेशानी का डर बना रहता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से मास्क से जुड़ी समस्या का निपटारा हो सकेगा। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में।

डिस्पोजेबल मास्क का करें प्रयोग

मास्क को अब अपने डेली लाइफ का हिस्सा बनाना जरूरी हो गया है। यही कारण है कि बहुत सारे लोग मंहगे मास्क (N-95, N-99 आदि) खरीद रहे हैं, ताकि उन्हें लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकें और पैसा बचा सकें। लेकिन ध्यान दें कि गर्मी के मौसम में एक ही मास्क का कई दिनों तक प्रयोग करना खतरनाक हो सकता है। दरअसल तेज गर्मी के कारण लगातार आते पसीने में मास्क के भीगने से बैक्टीरिया और जर्म्स जमा हो जाते हैं। ऐसे में आप अगले दिन भी वही मास्क पहनते हैं, तो आपको कुछ दिनों में ही त्वचा की एलर्जी, खुजली और दूसरे त्वचा रोग होने शुरू हो जाएंगे। इसलिए बेहतर यही होगा कि आप डिस्पोजेबल मास्क का प्रयोग करें।

Health tips,health tips in hindi,mask in summer,sweat problem with mask

डिस्पोजेबल नहीं, तो फिर कपड़े के मास्क का प्रयोग करें

अगर आप बार-बार डिस्पोजेबल मास्क खरीदने के खर्च से बचना चाहते हैं, तो आपके लिए सबसे अच्छा है कि आप कपड़े से बने मास्क, रूमाल या गमछा का प्रयोग करें। लेकिन इस शर्त पर कि आप इन्हें रोजाना धोएंगे। बिना धोए इनका भी कई दिनों तक प्रयोग करना खतरनाक हो सकता है। इसलिए आप घर पर ही कपड़े का मास्क बना लें। हालांकि कपड़े का मास्क आपको पर्याप्त सुरक्षा नहीं दे पाएगा, लेकिन ये बिना मास्क घूमने से कहीं ज्यादा बेहतर है। चूंकि कपड़े में छिद्र होते हैं, इसलिए आपको गर्मी भी कम लगेगी।

जितना हो सके, घर से कम निकलें

गर्मी में मास्क पहनने से पसीना तो निकलेगा ही और पसीने में मास्क भीगा, तो उसका दोबारा प्रयोग करना भी खतरनाक है। इसलिए जितना संभव हो सके, घर से बाहर कम निकलें। काम पर आने-जाने के लिए कपड़े से बने 3-4 रियूजेबल मास्क रखें। एक बार मास्क उतारें तो उसे दोबारा न लगाएं, बल्कि दूसरा धुला हुआ मास्क लगाएं। इसे रोजाना धोएं।

Health tips,health tips in hindi,mask in summer,sweat problem with mask

लोगों से दूरी बनाए रखें

मास्क अकेला आपको कोरोना वायरस से नहीं बचा सकता है। जितना संभव हो, लोगों से 2 मीटर की दूरी बनाकर रखें। ऑफिस में काम की अपनी जगह को अन्य लोगों से दूर रखें, ताकि हर समय मास्क पहनकर बैठने की झंझट से बच सकें। हां, लेकिन इसके साथ ही यह भी ध्यान रखें कि जरूरी जगहों पर मास्क पहनने में कोताही न बरतें, अन्यथा संक्रमण का शिकार गलतियां ही बनाती हैं।

शरीर को ठंडा रखने का प्रयास करें

अगर आपको बहुत अधिक पसीना आने की समस्या है, तो आप शरीर को ठंडा रखने का प्रयास करें। इसके लिए ठंडे तासीर वाली चीजें खाएं, पानी ज्यादा पिएं, रसीले फल खाएं और जूस आदि पिएं। धूप में कहीं भी न निकलें, बल्कि जरूरी कामों के लिए सिर्फ सुबह और शाम ही मूव करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी