न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'कोरोना वायरस' मरीज के लिए आखिर क्यों इतना जरूरी हैं वेंटिलेटर, आइये जानें

किसी संक्रमण के सबसे बुरे प्रभाव वाले रोगियों के लिए वेंटिलेटर मरीज के जीवित रहने का एक जरिया बन सकता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 01 Apr 2020 10:11:37

'कोरोना वायरस' मरीज के लिए आखिर क्यों इतना जरूरी हैं वेंटिलेटर, आइये जानें

वर्तमान समय में कोरोना वायरस पूरी दुनिया के लिए एक परेशानी बना हुआ हैं और संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा हैं। ऐसे में सभी देश इसको रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं और निकट भविष्य में आने वाली परिस्थिति को संभालने के लिए वेंटिलेटर की समुचित व्यवस्था पर ध्यान दे रहे हैं। 'कोरोना वायरस' मरीज के लिए वेंटिलेटर बहुत अहम भूमिका निभाता हैं। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि हर कोरोना मरीज के लिए वेंटिलेटर की जरूरत पड़ती हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) के अनुसार, कोविड-19 के लगभग 80% मरीज ऐसे हैं जो बिना अस्‍पताल में इलाज के ही ठीक हो जाते हैं। लेकिन, छह में से एक व्‍यक्ति गंभीर रूप से बीमार हो जाता है और उसे सांस लेने में कठिनाई हो सकती है। कोरोना के जो 5 से 10 प्रतिशत गंभीर मामले होते हैं उनमें आईसीयू केयर और वेंटिलेटर की जरूरत होती है। इसलिए, तमाम देश वेंटिलेटर की व्‍यवस्‍था कर रहे हैं।

किसी संक्रमण के सबसे बुरे प्रभाव वाले रोगियों के लिए वेंटिलेटर मरीज के जीवित रहने का एक जरिया बन सकता है। दरअसल, जब कोरोना वायरस या अन्‍य रोग फेफड़ों को विफल (Lung Failure) कर देते हैं तो एक वेंटिलेटर शरीर की सांस लेने की प्रक्रिया को मैनेज करता है। इससे मरीज को संक्रमण से लड़ने और ठीक होने का समय मिल जाता है। विभिन्न प्रकार की चिकित्सा में वेंटिलेशन का उपयोग किया जा सकता है। हालांकि, इस बात की कोई गारंटी नहीं कि मरीज की जान बचाई जा सकती है।

Health tips,health tips in hindi,coronavirus,ventilators

गंभीर मामलों में, वायरस फेफड़ों (Lungs) को नुकसान पहुंचाता है। ऐसे में शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (Immune System) इसका पता लगाती है और रक्त वाहिकाओं (Blood vessels) का विस्तार करती है ताकि अधिक प्रतिरक्षा कोशिकाएं प्रवेश करें। लेकिन, इसके कारण द्रव (Fluid) फेफड़ों में प्रवेश कर सकता है, जिससे सांस लेना मुश्किल हो जाता है और शरीर का ऑक्सीजन स्तर (Oxigen Level) गिर सकता है।

इसे कम करने के लिए, वेंटिलेटर का उपयोग हवा को धकेलने के लिए किया जाता है, जिससे फेफड़ों में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ जाता है। वेंटिलेटर में एक ह्यूमिडिफायर (Humidifier) भी होता है, जो मरीज को हवा में गर्मी और नमी प्रदान करता है। यह मरीज के शरीर के तापमान से मेल खाता है। सांस की मांसपेशियों को आराम देने के लिए मरीजों को दवा दी जाती है ताकि उनकी सांस को मशीन द्वारा पूरी तरह से नियंत्रित किया जा सके।

कोरोना वायरस में मौत का सबसे बड़ा कारण फेफड़ों की विफलता है, और जब लंग्‍स फेल हो जाते हैं, उनमें एयर की जगह पानी भर जाता है, ऐसे में ऑक्‍सीजन बॉडी में नहीं पहुंचती है। इसी वजह से हमें वेंटिलेटर की जरूरत पड़ती है। ये लंग्‍स के काम को सरल बनाता है, वह हमारी बॉडी को ऑक्‍सीजन देता है और कार्बन डाई ऑक्‍साइड निकालने का काम करता है, इसके साथ ही वह हार्ट और दूसरे ऑर्गन को भी आराम पहुंचाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर