Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों में इन 4 तरीकों से करें दूध का सेवन, पाएंगे अच्छी सेहत

आज हम आपके लिए दूध पीने के कुछ ऐसे तरीके लेकर आए हैं जो इसे और पौष्टिक बनाते हैं और आपको अच्छी सेहत देते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 27 Nov 2019 12:39:09

सर्दियों में इन 4 तरीकों से करें दूध का सेवन, पाएंगे अच्छी सेहत

सर्दियों ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया हैं। अक्सर देखा जाता हैं कि इस मौसम में ठण्ड के चलते लोग चाय या कॉफी ज्यादा पीना पसंद करते हैं। जबकि इस मौसम में संक्रमण का खतरा बढ़ने के चलते अपनी अच्छी सेहत के लिए दूध पीना बहुत जरूरी होता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए दूध पीने के कुछ ऐसे तरीके लेकर आए हैं जो इसे और पौष्टिक बनाते हैं और आपको अच्छी सेहत देते हैं। तो आइये जानते हैं सर्दियों में किस तरह पिया जाए दूध।
Health tips,health tips in hindi,milk in winter,milk for good health अदरक वाला दूध

सर्दी-जुकाम होने पर अक्सर इससे राहत पाने के लिए लोग अदरक वाली चाय पीते हैं। मगर यदि आप चाहें तो आप चाय के बजाय अदरक वाला दूध भी पी सकते हैं। अदरक में एक खास तत्व जिंजेरॉल होता है, जो आपको कई बीमारियों से बचाता है। अदरक की तासीर गर्म होती है। अदरक वाला दूध बनाने के लिए थोड़ा सा अदरक कूटकर दूध में मिलाएं और उबाल आने तक दूध को पकाएं। इसके बाद छानकर पी लें। रोजाना रात में ऐसा करने पर आपका पेट सुबह साफ रहेगा और आपको जुकाम-खांसी की समस्या नहीं होगी।

नट्स का पाउडर डालकर पिएं दूध

अपने मनपसंद नट्स जैसे- काजू, बादाम, पिस्ता, अखरोट आदि को पीसकर एक एयर टाइट कंटेनर में रख लें। अब जब भी आपको थकान या नींद से छुटकारा चाहिए, तुरंत एक कप या एक ग्लास दूध में 2-3 चम्मच नट्स पाउडर मिलाकर पी लें। नट्स के एंटीऑक्सीडेंट्स आपके शरीर को स्वस्थ भी रखेंगे और आपकी बॉडी भी बनाएंगे। Health tips,health tips in hindi,milk in winter,milk for good health हल्दी डालकर पिएं

हल्दी में एक खास तत्व होता है, जिसे कर्क्युमिन कहते हैं। ये तत्व आपके शरीर को कैंसर, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों से बचाता है। इसके अलावा हल्दी में एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेट्री गुण भी होते हैं। सर्दियों में आपके लिए हल्दी वाला दूध पीना बहुत फायदेमंद हो सकता है। इसे आप सुबह ब्रेकफास्ट में, शाम को स्नैक्स के साथ और रात में सोने से पहले पी सकते हैं।

2 खजूर के साथ एक कप दूध

खजूर को सुपरफूड माना जाता है। खजूर में ढेर सारे पोषक तत्व होते हैं, जो आपके पूरे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। खजूर में आयरन की मात्रा अच्छी होती है और नैचुरल शुगर होने के कारण इसका मीठापन आपको नुकसान नहीं पहुंचाता है। इसलिए सर्दी में जब भी आपको लगे कि आप दोबारा एनर्जी पाने की जरूरत है, तो आप 2 खजूर खाकर 1 कप दूध पी सकते हैं। इससे आपके शरीर में तुरंत एनर्जी आएगी। इसके अलावा आप चाहें तो अपने साथ सूखे खजूर (छुआरे) का पाउडर भी रख सकते हैं। इसे दूध में मिलाकर पी सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology