न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विश्व स्वास्थ्य दिवस : मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी मेडिटेशन, जानें इसके प्रकार

आपके लिए मददगार होता हैं ध्यान (मेडिटेशन) जो कि शरीर और दिमाग को आराम देने का सबसे अच्छा माध्‍यम तरीका है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 07 Apr 2020 1:56:31

विश्व स्वास्थ्य दिवस : मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी मेडिटेशन, जानें इसके प्रकार

आज के समय में देखा जा रहा हैं कि लोग जितना शारीरिक बिमारियों से परेशान हैं उतना ही मानसिक बिमारियों से भी घिरे हुए हैं। मानसिक परेशानी व्यक्ति को अंदर से खोखला करती हैं। ऐसे में आपके लिए मददगार होता हैं ध्यान (मेडिटेशन) जो कि शरीर और दिमाग को आराम देने का सबसे अच्छा माध्‍यम तरीका है। आज विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day) के खास मौके पर हम आपको इसके प्रकार के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे पता चलेगा कि कौन सा आपके लिए बेहतर हो सकता है। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

आध्यात्मिक ध्यान

हिंदू धर्म और ईसाई धर्म में लोकप्रिय, आध्यात्मिक ध्यान आपको अपने ईश्वर के साथ गहरा संबंध बनाने का एक माध्‍यम है। यह आपके आस-पास की शांति को प्रतिबिंबित करता है। इस ध्यान के लिए आपको बस इतना करना है कि आप मौन में बैठें और अपनी सांस पर ध्यान केंद्रित करें। आपको अपनी सांसों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और सांसों को बाहर निकालना चाहिए। आप अपना ध्यान अपने भगवान पर केंद्रित कर सकते हैं और अपने मन को डगमगाने न दें। यह ध्यान एकाग्रता में सुधार के साथ-साथ याददाश्त को बढ़ाने में मदद करता है।

विश्व स्वास्थ्य दिवस : मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी मेडिटेशन, जानें इसके प्रकार

मंत्र ध्यान

मंत्र ध्यान हिंदू और बौद्ध दोनों परंपराओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। इसके लिए अभ्यास करते समय अभ्यासकर्ता को एक मंत्र या एक विशिष्ट शब्द का उच्चारण करना पड़ता है। मंत्र की दोहराई जाने वाली ध्वनि को मन को साफ करने और इसे शांत करने के लिए कहा जाता है। जप आपके मन को एक्टिव रखता है। यह आपको जागरूकता के गहरे स्तर तक ले जाता है। यह ध्यान उन लोगों के लिए है जो ध्यान करते समय पूर्ण मौन पसंद नहीं करते हैं।

ट्रान्सेंडैंटल ध्यान

यह ध्यान का सबसे लोकप्रिय प्रकार है और इस ध्‍यान को आध्यात्मिक मंत्र के साथ किया जा सकता है। आप अपने लिए एक मंत्र चुन सकते हैं और उसका पाठ करते हुए लगभग 20 मिनट तक मौन में बैठ सकते हैं। ट्रान्सेंडैंटल मेडिटेशन को निम्न रक्तचाप, नींद में सुधार और नियमित रूप से इसका अभ्यास करने वाले लोगों में चिंता को कम करने के लिए जाना जाता है।

विश्व स्वास्थ्य दिवस : मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी मेडिटेशन, जानें इसके प्रकार

ब्रीदिंग मेडिटेशन (सांसों पर ध्‍यान केंद्रित करना)

यह आपके भावनात्मक समस्‍याओं में सुधार करता है। चिंता को कम करने और आपको बेहतर ध्यान केंद्रित करने में यह आपकी मदद करता है। यह सभी उम्र के लोगों द्वारा अभ्यास किया जा सकता है और बस आपको अपनी श्वास पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। बस एक शांत कमरे में बैठें और श्‍वसन पर ध्‍यान केंद्रित करें। हर सांस के साथ अपने पेट और छाती को उठते और गिरते हुए महसूस करें। सांसों पर ध्‍यान केंद्रित करने से यह आपके दिमाग को शांत करने में मदद करता है।

झेन ध्यान पद्धति

ये ध्‍यान पद्धति बौद्ध परंपरा का एक हिस्सा है। इसे हमेशा एक प्रशिक्षित पेशेवर के मार्गदर्शन में अभ्यास करना चाहिए। इसमें झेन ध्यान का अभ्यास करते हुए विशिष्ट कदम और आसन करना शामिल है। यह आपके दिमाग को तेज करने में मदद करता है और आपको विश्राम की गहराई प्रदान करता है। झेन ध्यान आपके अवचेतन मन को बहुत अच्‍छी तरीके मैनेज कर सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने  के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा