न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपकी सेहत को दुरुस्त रखेगी ये 4 खास गुणकारी चाय, मोटापा घटाने में मददगार

आज हम आपको कुछ ऐसी ही गुणकारी चाय के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी सेहत को दुरुस्त करने के साथ ही मोटापा घटाने में भी मददगार हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 17 Dec 2019 4:44:07

आपकी सेहत को दुरुस्त रखेगी ये 4 खास गुणकारी चाय, मोटापा घटाने में मददगार

चाय एक ऐसा पेय पदार्थ हैं जो पूरे भारत के साथ ही विश्वभर में बहुत पसंद की जाती हैं। चाय कई तरह की होती हैं और सभी अपनी विशेषता लिए हुए होती हैं। ज्यादातर दूध वाली चाय पसंद की जाती हैं हांलाकि डॉक्टर दूध वाली चाय की जगह आयुर्वेदिक चाय पीने की सलाह देते हैं जो सेहत के लिए भी फायदेमंद होती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही गुणकारी चाय के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी सेहत को दुरुस्त करने के साथ ही मोटापा घटाने में भी मददगार हैं। तो आइये जानते हैं इन चाय के बारे में।

Health tips,health tips in hindi,healthy tea,tea for good health,tea for weight loss

मेथी दाने की चाय

आप अगर मोटापा घटाना चाहते हैं तो मेथी के दाने को पानी के साथ चाय बनाकर ले सकते हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, मेथी दाने को पानी के साथ भिगोकर पीने से मोटापा घटता है। मेथी से शरीर में गर्मी पैदा होती है और फैट बर्न होता है। मेथी दाने में एंटीएसिड होता है जो पाचन प्रक्रिया को भी मजबूत करता है। आप सोने से आधे या एक घंटे पहले पानी में पिसे हुए मैथी के दानों को भिगोकर पी सकते हैं।

हल्दी की चाय

हल्दी की चाय बनाने के लिए सबसे पहले दो कप पानी उबाल लें। इस पानी में हल्दी की एक इंच लंबी जड़ डाल दें। जड़ नहीं है तो एक चम्मच हल्दी का पाउडर मिला दें। इस पानी को 2 से 3 मिनट तक उबलने के बाद इसे एक कप में डालकर शहद और काली मिर्च पाउडर मिला लें। इस चाय को रोजाना सुबह नाश्ते से पहले पियें।

Health tips,health tips in hindi,healthy tea,tea for good health,tea for weight loss

दालचीनी की चाय

दालचीनी की चाय के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। रात को सोने से पहले दालचीनी की चाय पीने के कई फायदे हैं। इससे मेटाबॉल्जिम बढ़ता है। दालचीनी की चाय में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट एवं एंटीबायोटिक गुण होते हैं। आप शहद के साथ दालचीनी की चाय ले सकते हैं। इससे आप स्वस्थ रहेंगे और तरोताजा भी महसूस करेंगे। दालचीनी की चाय बनाने के लिए आपको एक कप गर्म पानी और एक चम्मच दालचीनी पाउडर की जरूरत होती है। इन चीजों को आपस में मिला लें। और जब आप सोने जा रहे हो उससे आधे घंटे पहले इसे पी लें।

कैमोमाइल चाय

अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो कैमोमाइल की चाय पिएं। कैमोमाइल ऐसा हर्ब है जो कि औषधीय गुणों से भरा हुआ है। इसमें कैल्शियम और पोटाशियम मौजूद होता है। आप एक गिलास गर्म पानी लें और उसमें कैमोमाइल मिलाएं और सोने से आधे घंटे पहले उसे पी लें। इससे आपको अच्छी नींद तो आएगी ही साथ ही में आपका मोटापा भी घटेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स