Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन घरेलू नुस्खों के कायल है वैज्ञानिक भी, कई बीमारियों में मिलता है आराम

पहले के समय में लोग अपना इलाज खुद घरेलु तरीकों से कर लेते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 10 Oct 2018 2:57:28

इन घरेलू नुस्खों के कायल है वैज्ञानिक भी, कई बीमारियों में मिलता है आराम

आज के समय में सभी लोग जरा-सी बीमारी होने पर ही चिकित्सक की मदद लेने और दवाइयों का सेवन करने लग जाते हैं। हांलाकि चिकित्सीय परामर्श अच्छा रहता हैं, लेकिन हर छोटी बीमारी पर चिकित्सक और दवाइयों पर निर्भर रहना आपको और बीमार बनाता हैं। पहले के समय में लोग अपना इलाज खुद घरेलु तरीकों से कर लेते हैं। इसलिए आज हम भी आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे लेकर आए हैं जो वैज्ञानिक और चिकित्सक भी अपनाना पसंद करते हैं। तो आइये जानते हैं इन नुस्खों के बारे में

* ज्यादा बीमार हों तो स्पंज बॉथ

स्पंज बाथ उन व्यक्तियों को कराते हैं जो ज्यादा बीमार होते हैं। खासतौर से इसका प्रयोग बुखार से पीडि़त व्यक्तियों के लिए होता है। रोगी के पूरे शरीर एक चादर से ढ़क दें। अब भीगे हुए तौलिए या दस्ताने रोगी के पूरे शरीर को रगड़कर साफ करें। इसके बाद उसकी कमर को स्पंज करें। फिर रोगी के पैर व सिर को पोंछकर सुखा लें। इसके बाद शरीर को सुखा लें।

* वजन घटाने के लिए शहद-नींबू की चाय

शहद-नींबू की चाय एक स्वास्थवर्धक और कैलोरी-मुक्त पेय है, जो इसे वजन-घटाने के आहार के लिए अच्छा पेय बनाती है। विशेष रूप से हरी चाय, वजन घटाने पर कुछ प्रभाव डालती है, लेकिन यह अकेले ही वजन कम करने के लिए पर्याप्त नहीं है, इसलिए आप इसमें शहद-नींबू को मिला कर इसका आनंद और स्वाद बढ़ा सकते हैं। इसे वजन घटाने के लिए भी अपनी आहार-योजना में शामिल कर सकते हैं क्योंकि यह कम कैलोरी आहार और व्यायाम है। शहद-नींबू की चाय, लिवर को शुद्ध और विष मुक्त करती है। लिवर मुख्य रूप से प्रोटीन बनाने और पाचन प्रक्रिया को ठीक रखता है, इसलिए लिवर को शुद्ध रखना जरुरी है। शहद और नींबू की चाय शरीर की अंदरूनी सफाई के लिए भी प्रभावी उपाय है

* सिर दर्द के लिए पुदीने का तेल

सिर में दर्द की समस्या को दूर करने के लिए पुदीने का तेल काफी प्रभावी उपचार होता है। इस तेल को लें तथा इसमें पानी मिलाकर इसे डाइल्यूट कर लें। इसे अपने सिर पर लगाएं तथा अच्छे से मालिश करें। यह न सिर्फ दर्द को दूर करता है, बल्कि सिर के उस भाग को सुकून भी प्रदान करता है।
Health tips,home remedies,scientific convincing,herbal tea * अनिद्रा दूर करे कैमोमाइल चाय

कैमोमाइल के फूल से बनी इस हर्बल टी में ठंडक और आराम देने वाले गुण होते हैं। प्राचीन समय में मिस्र के लोगों द्वारा इन फूलों को उगाया जाता था। तभी से इसके औषधीय गुणों के कारण इसका प्रयोग किया जाता आ रहा है। दुनिया भर के लोग स्वास्थ्य लाभों की विस्तृत श्रृंखला के कारण कैमोमाइल चाय पीते हैं। कैमोमाइल टी गैस और मांसपेशियों के खिंचाव से राहत देती है। इसके सेवन से अनिद्रा से राहत मिलती है। महिलाओं में अनियमित माहवारी में भी यह फायदेमंद है। और तो और किडनी और तिल्ली से जुड़ी परेशानियों में भी इसके सेवन से राहत मिलती है।

* मैग्नीशियम देता है अच्छी नींद

शरीर को ठीक से कार्य करने के लिए और हड्डियों के निर्माण के लिए मैग्नीशियम की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है। मैग्नीशियम और कैल्शियम मिलकर मांसपेशियों का निर्माण करते हैं। इससे हमारे शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत रहता है और शरीर को ऊर्जा मिलती है। मैग्नीशियम हड्डियों के निर्माण में मदद करता है। साथ ही यह इंसुलिन, रक्त शर्करा के स्तर और एंजाइमों के कामकाज को नियंत्रित करता है। डिप्रेशन और सिरदर्द की समस्या से ग्रसित लोगों में भी मैग्नीशियम काफी फायदेमंद होती है। यह स्लीप डिसऑर्डर की समस्या को दूर करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology