Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सुबह किए गए ये 5 काम, नहीं पड़ने देंगे आपको बीमार

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे काम लेकर आए हैं जिन्हें सुबह उठकर किया जाए तो बीमारी से बचा जा सकता हैं और खुद को फिट रखा जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 28 Apr 2020 1:06:11

सुबह किए गए ये 5 काम, नहीं पड़ने देंगे आपको बीमार

व्यक्ति की दिनचर्या उसकी सेहत से जुड़ी होती हैं। खराब दिनचर्या अपने साथ बीमारियां लेकर आती हैं और व्यवस्थित दिनचर्या आपको स्वस्थ बनाती हैं। ऐसे में इस कोरोना के कहर में जरूरी है की आपकी दिनचर्या सही हो। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे काम लेकर आए हैं जिन्हें सुबह उठकर किया जाए तो बीमारी से बचा जा सकता हैं और खुद को फिट रखा जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं कौन से हैं ऐसे 5 काम जो हर व्यक्ति को सुबह उठकर सबसे पहले करना चाहिए।

- सुबह उठकर सबसे पहले किसी भी व्यक्ति को गुनगुना पानी पीना चाहिए। पानी पीने की इस आदत को आप अपने जीवन में उतार लें और अपने छोटे लोगों को भी इसे करने के लिए कहें। सुबह खाली पेट पानी पीने से पेट संबंधी आधी बीमारियां दूर हो जाती है। ताजगी बनी रहती है। यदि पेट ठीक तो आधी तंदुरुस्ती अपने आप आती है।
Health tips,health tips in hindi,morning tips,coronavirus,healthy routine - खाली पेट पानी पीने के बाद आप रात के भिगोए हुए बादाम खाने का नियम बांधिए। बादाम के साथ अखरोट भी। ध्यान रखें केवल दो बादाम और एक खरोट का टुकड़ा। धीरे-धीरे इसकी मात्रा आपके शरीर में विटामिंस की मात्रा बढ़ाएगी और शरीर को मजबूती भी प्रदान करेगी। बादाम और अखरोट आपके मेटाबॉलिज्म के लिए फायदेमंद है।

- तीसरा काम आपके लिए है कि आप एक्सरसाइज करें। यदि जिम जाने, योग करने का या फिर पार्क में जॉगिंग करने का समय नहीं है तो घर पर ही एक कमरे में बॉडी को स्ट्रेच करें। सूर्य नमस्कार ऐसी चीज है जो आप अपने घर पर ही कर सकते हैं। ध्यान रखें मरते दम तक एक्सरसाइज की आदत डालें। यह आपके लिए रामबाण औषधि की तरह काम करेगी। आप कभी बीमार नहीं पड़ेंगे। चुस्त रहेंगे और तनाव आदि की सारी चीजें दूर हो जाएगी। विपरित परिस्थितियों से लड़ने की ताकत भी आएगी। Health tips,health tips in hindi,morning tips,coronavirus,healthy routine - चौथा काम है एक्सरसाइज के साथ ध्यान करने का। भले ही आपको योग करने का टाइम नहीं मिलता हो लेकिन ध्यान यानी की मेडिटेशन करने आदत आपको हमेशा मानसिक रूप से फिट रखेगी। इसे जीवन का हिस्सा बनाएं। मानसिक रूप से सक्षम व्यक्ति ही जीवन में हर बाधा को पार कर आगे बढ़ जाता है।

- पांचवा काम कि ब्रेकफास्ट करें। नाश्ता करना शरीर को ऊर्जा और ताकत देने के समान है। नाश्ता नहीं करने वाले लोग कुपोषण के शिकार होते हैं। काम में मन नहीं लगना, बेचैन रहना और चिढ़चिढ़ाहट की एक बड़ी वजह ठीक से पोषण का नहीं मिल पाना है। सफल लोगों की जिंदगी में टाइम पर खाना-सोना सेहत की सबसे बड़ी कुंजी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

भारतीयों के लिए मलेशिया की वीजा-फ्री एंट्री 1 जनवरी 2027 से खत्म, 1 दिसंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
भारतीयों के लिए मलेशिया की वीजा-फ्री एंट्री 1 जनवरी 2027 से खत्म, 1 दिसंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
बल्क स्कॉच आयात पर भारत में 162.5% शुल्क, ब्रिटेन के साथ व्यापार समझौते को लेकर विवाद
बल्क स्कॉच आयात पर भारत में 162.5% शुल्क, ब्रिटेन के साथ व्यापार समझौते को लेकर विवाद
भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आज से आम लोगों के लिए खुला, 32 राज्यों और 11 देशों की भागीदारी
भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आज से आम लोगों के लिए खुला, 32 राज्यों और 11 देशों की भागीदारी
दिल्ली में आज से दो दिवसीय एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस, सीमा पार आतंकवाद पर रहेगा फोकस
दिल्ली में आज से दो दिवसीय एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस, सीमा पार आतंकवाद पर रहेगा फोकस
यूपी चुनाव 2027 की तैयारी तेज, निर्वाचन आयोग आज 21 जिलों की समीक्षा करेगा
यूपी चुनाव 2027 की तैयारी तेज, निर्वाचन आयोग आज 21 जिलों की समीक्षा करेगा
उद्योग जगत के 2,500 से अधिक प्रतिनिधि जुटेंगे दिल्ली में, विकास और रोजगार पर होगा मंथन
उद्योग जगत के 2,500 से अधिक प्रतिनिधि जुटेंगे दिल्ली में, विकास और रोजगार पर होगा मंथन
ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन की आज ऐतिहासिक बैठक, परमाणु हथियार और यूक्रेन युद्ध पर होगी चर्चा
ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन की आज ऐतिहासिक बैठक, परमाणु हथियार और यूक्रेन युद्ध पर होगी चर्चा
TIME100 Next India की पहली सूची जारी, आलिया भट्ट, आर्यन खान और दिलजीत दोसांझ को मिली जगह
TIME100 Next India की पहली सूची जारी, आलिया भट्ट, आर्यन खान और दिलजीत दोसांझ को मिली जगह
शाहरुख खान Variety की 100 महान फिल्मी सितारों की सूची में शामिल, बने इकलौते भारतीय
शाहरुख खान Variety की 100 महान फिल्मी सितारों की सूची में शामिल, बने इकलौते भारतीय
आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया की अटकलों पर जताई नाराजगी, बताया कैसा है रणबीर के साथ रिश्ता
आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया की अटकलों पर जताई नाराजगी, बताया कैसा है रणबीर के साथ रिश्ता
धनुष की फिल्म OM को सुबह 6 बजे के शो की अनुमति, अभिनेता ने मुख्यमंत्री विजय को कहा धन्यवाद
धनुष की फिल्म OM को सुबह 6 बजे के शो की अनुमति, अभिनेता ने मुख्यमंत्री विजय को कहा धन्यवाद
रिश्ते में भरोसा कैसे मजबूत करें? प्यार और विश्वास बनाए रखने के 10 प्रभावी तरीके
रिश्ते में भरोसा कैसे मजबूत करें? प्यार और विश्वास बनाए रखने के 10 प्रभावी तरीके
रिश्ते में बढ़ रही है गलतफहमी? खुलकर बातचीत करने की ये आदतें बना सकती हैं संबंध मजबूत
रिश्ते में बढ़ रही है गलतफहमी? खुलकर बातचीत करने की ये आदतें बना सकती हैं संबंध मजबूत
चिलिका झील: सर्दियों में प्रवासी पक्षियों और डॉल्फिन के बीच बिताएं यादगार दिन
चिलिका झील: सर्दियों में प्रवासी पक्षियों और डॉल्फिन के बीच बिताएं यादगार दिन
astrology