न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ये मजेदार एक्सरसाइज, बनेगी आपके अच्छे स्वास्थ्य का कारण

लेकिन एक्सरसाइज करने में थोड़ी बोरियत सी होती है जिसकी वजह से कई लोग इससे दूर भागते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 14 Sep 2018 7:30:39

ये मजेदार एक्सरसाइज, बनेगी आपके अच्छे स्वास्थ्य का कारण

आजकल की जीवनशैली और खानपान के कारण अधिकाँश लोग बढ़ते वजन से ग्रसित हो चुके हैं। इस बढ़ते वजन की परेशानी से छुटकारा पाने में एक्सरसाइज से अच्छा कुछ भी नहीं हैं। लेकिन एक्सरसाइज करने में थोड़ी बोरियत सी होती है जिसकी वजह से कई लोग इससे दूर भागते हैं। एक्सरसाइज आपको खुशी और प्रेरणा दोनों दे, इसके लिए जरूरी है कि आप अपनी एक्सरसाइज में वैरायटी लाएं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे वर्कआउट लाए हैं जो करने में आपको मजा भी आए और आपका वजन भी नियंत्रित रहें। तो आइये जानते हैं उन वर्कआउट के बारे में।

* हुला हूप्स : क्या आप यकीन करेंगे कि एक घंटा हुला हूप्स करने से 600 कैलोरी बर्न हो जाती है। हालांकि ये कहा गया है कि हुला हूपिंह एक घंटे तक करना मुश्किल है लेकिन ये मजेदार है, शरीर के लिए अच्छा है और इसे आप अपने प्राइवेट कमरे में भी कर सकते हैं। जी हां, ये आपका वजन कम करने में भी आपकी मदद करता है। अगर आपने इसे करना बिल्कुल अभी शुरू ही क्या है तो भारी हूप उठाने की कोशिश करें क्योंकि उसे घुमाना आसान होता है लेकिन जैसे जैसे आप बेहतर होंगे तो हल्के हुपर का इस्तेमाल करें जिसको घुमाने में आपकी ज्यादा कोशिश लगती है जिससे की आपकी अधिक कैलोरी बर्न होती है। बाद में आप दोनों भी कर सकते हैं। बस चलाइये कुछ अच्छा सा म्यूजिक और हो जाइये शुरू!

* स्केटिंग : स्केटिंग ऐसी चीज़ है जिसे हम में से काफी लोगों ने आज़माया होता है और उसका मज़ा उठाया होता है, सिवाय स्केटिंग करने के दौरान गिरने के! लेकिन इससे जुड़ी एक बात ये भी है जिसे आप नहीं जानते होंगे कि इससे आपकी कैलोरी भी घट सकती है। बल्कि, अगर आप 70 किलो से अधिक हैं तो ऐसा मुमकिन है कि आप एक घंटे स्केटिंग करके 500 कैलोरी घटा लें। इससे सिर्फ मांसपेशियां मजबूत ही नहीं होती बल्कि ये आपके दिल के लिए भी अच्छी होती है। ये किफायती है और इसका रनिंग से कम प्रभाव पड़ता है। इसके लिए आपको बस एक समतल और खुला मैदान चाहिए।

Health tips,weight loss tips,exercise tips,good  exercises

* बैडमिंटन : बैडमिंटन उऩ खेलों में से एक है जिसे आप कहीं भी खेल सकते हैं। इस गेम को खेलने की बहुत जल्दी लत भी लग जाती है। आप टेनिस, क्रिकेट और बास्केटबॉल जैसे विकल्प भी एपना सकते हैं, हांलाकि इनके लिए ज्यादा जगह, ज्यादा लोग या महेंगे सामान लगते हैं। बैडमिंटन के लिए आपको नेट की भी जरूरत नहीं! इतनी सारी ऊर्जा, प्रतियोगिता और भागना आपके स्टैमिना को बहुत फायदा पहुंचाता बै। नट्सशेल में, किसी भी प्रकार का खेल अच्छा रहता है।

* डांस : डांसिंग न सिर्फ आपको फिट रखता है बल्कि ये एक अच्छा तरीका है नए लोगों से मिलने का। ये आपको अपने दायरे से बाहर लाता है और आप एक नया हुनर सीखते हैं। आप जुंबा या सालसा क्लास ले सकते हैं। ऐरोबिक्स भी मजेदार तरीके से एक्सरासइज करने का एक तरीका है।

* ट्रेकिंग : ट्रेकिंग का नाम सुनकर ऐसा लग रहा होगा कि सिर्फ मज़े के लिए काफी मेहनत करनी पड़ जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं है। कुछ दोस्तों का एक ग्रुप बनाएं और फिर हर वीकेंड पर कुछ घंटे के लिए जाएं। आप पहाड़ों पर चढ़कर पिकनिक कर सकते हैं और कुछ खेल भी खेले जा सकते हैं। इससे न सिर्फ आपकी एक्सरसाइज होगी बल्कि शहर की रोजमर्रा की भागदौड़ से राहत भी मिलेगी। इन दिनों ऐसे बहुत सारे एडवेंचर ग्रुप भी बन गए हैं जो दो हफ्तों में एक बैर कैंपिंग या ट्रैकिंग ट्रिप्स करते हैं। जब तक आप इसे समझेंगे, आपको इसकी आदत लग जाएगी।

* स्विमिंग : आपने पहले भी ये सुना होगा कि स्विमिंग आपके लिए कार्डियोवस्कुलर एक्सरसाइज में से सबसे अच्छी है। और किसे ठंडे पानी में तैरना अच्छा नहीं लगेगा? आप इसमें और ज्यादा मज़ा कैसे डाल सकते हैं? इसके लिए, आप पानी में वॉलीबॉल या कैच का कोई खेल खेल सकते हैं।

* किकबॉक्सिंग : ज्यादातर हेल्थ सेंटर या जिम बॉक्सिंग और किकबॉक्सिंग ऑफर करते हैं। एक मुश्किल और हैक्टिक दिन बिताने के बाद ये दोनों ही खेल बहुत मजेदार साबित होते हैं। साथ ही, ये आपको आत्म-सुरक्षा का हुनर भी सिखा देते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म