न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रेग्नेंसी में जरूर करें इन 5 सब्जियों का सेवन, जच्चा-बच्चा दोनों रहेंगे स्वस्थ

आज हम आपके लिए कुछ ऐसी सब्जियों की जानकारी लेकर आए हैं जिन्हें प्रेगनेंसी (Pregnancy) के दौरान अच्छी सेहत के लिए आहार (Diet) में जरूर शामिल किया जाना चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 11 Oct 2019 5:13:18

प्रेग्नेंसी में जरूर करें इन 5 सब्जियों का सेवन, जच्चा-बच्चा दोनों रहेंगे स्वस्थ

प्रेग्नेंसी का समय किसी भी महिला के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता हैं क्योंकि इस दौरान महिला के शरीर के एक नया जीवन पनप रहा होता हैं और उसकी सेहत (Health Tips) की जिम्मेदारी भी महिला पर ही होती हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि महिला द्वारा अपने खानपान पर ध्यान दिया जाए ताकि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ रहें। आज हम आपके लिए कुछ ऐसी सब्जियों की जानकारी लेकर आए हैं जिन्हें प्रेगनेंसी (Pregnancy) के दौरान अच्छी सेहत के लिए आहार (Diet) में जरूर शामिल किया जाना चाहिए। तो आइये जानते हैं उन सब्जियों (Vegetables) के बारे में।

ब्रोकोली

ब्रोकोली (Broccoli) विटामिन के और विटामिन सी का मुख्य स्रोत है, जो फॉलिक एसिड का एक अच्छा स्रोत है। इसमें पोटैशियम, फाइबर भी होता है। ब्रोकोली न केवल त्वचा को स्वस्थ रखता है, बल्कि गर्भावस्था के दौरान इसे खाने से फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट्स, आयरन और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की प्राप्ती होती है, जो इन दिनों बेहद जरूरी होते हैं।

हरे मटर

पके हुए हरे मटर (Green Peas) में ल्यूटिन होता है, जो एक एंटीऑक्सीडेंट पोषक तत्व है। यह कोशिकाओं को स्वस्थ रखता है। मटर के परांठे, सलाद, सब्जी, करी आदि बनाकर खाएंगी तो आपके लिए अच्छा होगा। हरी मटर विटामिन ए, के, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, मैग्नीशियम, विटामिन सी, फाइबर और प्रोटीन का मुख्य स्रोत है। गर्भ में बच्चे के विकास के लिए यह जरूरी है।

Health tips,health tips in hindi,pregnancy,diet in pregnancy,healthy food,food in pregnancy,broccoli,green peas,spinach,fenugreek,capsicum

पालक

पालक (Spinach) आयरन से भरपूर होता है। प्रेग्नेंसी में महिलाओं के शरीर में इसकी कमी नहीं होनी चाहिए। पोटैशियम, मैग्नीशियम और विटामिन बी6, विटामिन बी9 और विटामिन ई से भरपूर पालक हर किसी को खाना चाहिए। गर्भवती महिला को पूरे नौ महीने इसे अपने भोजन में शामिल करना चाहिए। यह फोलेट और विटामिन बी2 का बहुत अच्छा स्रोत है, जो आपके बच्चे के मस्तिष्क के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। गर्भावस्था के दौरान पालक खाने से लेबर पेन और जन्म दोष की समस्या दूर होती है।

मेथी

कब्ज और किडनी की बीमारियों का इलाज करता है मेथी का पत्ता। मेथी (Fenugreek) को प्रेगनेंसी के दिनों में खाना काफी लाभदायक होता है। गर्भावस्था के दौरान मेथी सुरक्षित होती है, लेकिन इसे अधिक मात्रा में खाने से बचना चाहिए। फोलेट जैसे पोषक तत्वों से भरपूर मेथी बच्चे के मस्तिष्क के लिए अच्छा होता है।

शिमला मिर्च

शिमला मिर्च (Capsicum) विटामिन सी से भरपूर होता है। यह शरीर में ऊतकों की मरम्मत करता है। शिमला मिर्च फोलेट प्रदान करता है, जो लाल रक्त कोशिकाओं के फंक्शन में मदद करता है। गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष रूप से यह सब्जी महत्वपूर्ण है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका