न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोल्डप्ले कॉन्सर्ट से पहले क्रिस मार्टिन, डकोटा जॉनसन पहुँचे श्री बाबुलनाथ मंदिर, वीडियो वायरल

कोल्डप्ले बैंड के गायक क्रिस मार्टिन और उनकी गर्लफ्रेंड डकोटा जॉनसन ने मुंबई के प्रसिद्ध बाबुलनाथ मंदिर में दर्शन किए। दोनों पारंपरिक भारतीय परिधान में नजर आए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 18 Jan 2025 11:40:07

कोल्डप्ले कॉन्सर्ट से पहले क्रिस मार्टिन, डकोटा जॉनसन पहुँचे श्री बाबुलनाथ मंदिर, वीडियो वायरल

मुंबई में अपने प्रदर्शन से पहले कोल्डप्ले बैंड के गायक क्रिस मार्टिन और उनकी गर्लफ्रेंड ने बाबुलनाथ मंदिर में दर्शन किए। मंदिर दर्शन के दौरान क्रिस ने नीले रंग का कुर्ता पहना था, वहीं डकोटा इस दौरान सिंपल प्रिंटेड सूट में नजर आईं। क्रिस ने गले में रुद्राक्ष की माला भी पहनी हुई थी और डकोटा ने अपने सिर को दुपट्टे से ढका हुआ था। दोनों के इस रूप ने उनके ब्रेकअप की अफवाहों पर भी विराम लगा दिया है, जो 2024 से चल रही हैं। जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि डकोटा और क्रिस साल 2017 से साथ हैं।

हिंदू परंपरा को ध्यान में रखते हुए क्रिस मार्टिन ने भगवान नंदी के कान में कुछ कहा। बाद में डकोटा भी ऐसा ही करते नजर आए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

इस दिन होगा कॉन्सर्ट

क्रिस मार्टिन अपने बैंड कोल्डप्ले के म्यूजिक ऑफ द स्फीयर्स वर्ल्ड टूर के लिए भारत में हैं। यूके बैंड 18, 19 और 21 जनवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में परफॉर्म करेगा। चंडीगढ़ के एक निवासी ने कार्यक्रम के दौरान बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद ठाणे जिले के अधिकारियों ने कॉन्सर्ट के आयोजकों, कोल्डप्ले के फ्रंटमैन क्रिस मार्टिन और कार्यक्रम के टिकटिंग पार्टनर बुकमायशो को 14 जनवरी को नोटिस जारी किया। नोटिस के बाद चेतावनी दी गई कि ऐसे शो में ध्वनि का स्तर 120 डेसिबल से अधिक नहीं होना चाहिए। नियमों का पालन नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा

आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला

एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार

भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी

शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?

17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी

क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार

स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा

रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक

DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल

31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग

24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो

कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो

क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ