न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, जयपुर में घना कोहरा, विजिबिलिटी कम होने से दो बसें भिड़ी, ट्रोले में घुसी कार

राजस्थान के राजधानी शनिवार सुबह घने कोहरे में रही। जयपुर के साथ-साथ राजस्थान के 10 से ज्यादा अन्य जिलों में घने कोहरे का असर रहा। इसके चलते अजमेर जिले में सड़क दुर्घटनाएँ भी हुई। विजिबिलिटी कम होने के कारण दो बसें आगे चल रहे वाहनों से भिड़ गईं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 18 Jan 2025 11:56:49

राजस्थान के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, जयपुर में घना कोहरा, विजिबिलिटी कम होने से दो बसें भिड़ी, ट्रोले में घुसी कार

जयपुर। राजस्थान के राजधानी शनिवार सुबह घने कोहरे में रही। जयपुर के साथ-साथ राजस्थान के 10 से ज्यादा अन्य जिलों में घने कोहरे का असर रहा। इसके चलते अजमेर जिले में सड़क दुर्घटनाएँ भी हुई। विजिबिलिटी कम होने के कारण दो बसें आगे चल रहे वाहनों से भिड़ गईं।

वहीं, एक कार भी ट्रोले से टकरा गई। आसपास हुए तीन एक्सीडेंट में 2 लोग घायल हुए हैं। धुंध के कारण बांदीकुई (दौसा) में खजुराहो-उदयपुर एक्सप्रेस ट्रेन दो घंटे की देरी से पहुंची।

शीतलहर ने ठिठुराया, धुंध से थमी रफ्तार

बीते करीब एक हफ्ते से जारी गलन भरी ठंड का दौर शनिवार (18 जनवरी) सुबह भी जारी रहा। कोहरे के असर से भी जयपुर, अजमेर, सीकर, दौसा, अजमेर सहित 14 से ज्यादा जिले प्रभावित रहे। इन जिलों के निकलने वाले नेशनल व स्टेट हाईवे पर ट्रैफिक की रफ्तार काफी धीमी रही। अजमेर में शनिवार कोहर के कारण तीन अलग-अलग एक्सीडेंट भी हुए।

पाटन गांव के पास पंजाब रोडवेज की बस आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। सवारियों को अन्य वाहन से आगे भेजा गया। एक दूसरे हादसे में गुजरात नंबर की कार ट्रोले से टकराई, जिसमें दो लोग घायल हुए और उन्हें अस्पताल भेजा गया। तीसरे एक्सीडेंट में एक स्लीपर बस भी एक और गाड़ी से भिड़ गई।

कोहरे के साथ शीतलहर और गलन भरी सर्दी की चपेट में भी प्रदेश के अधिकतर हिस्से हैं। जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार रात के तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज गई है। मौसम केंद्र ने 22 जनवरी के बाद बारिश की भी आशंका जताई है।

कल से मिल सकती है सर्दी से राहत

राजस्थान में उत्तरी हवा के प्रभाव से सर्दी तेज हो गई है। शुक्रवार को जयपुर में गलन भरी सर्दी रही और शीतलहर चली। वहीं, शुक्रवार को जयपुर में दिन का तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर समेत कई शहरों में भी न्यूनतम तापमान में 2 से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हुई।

भरतपुर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, अलवर में कोल्ड-डे की स्थिति रही। हालांकि, मौसम केंद्र के अनुसार 19 से 21 जनवरी तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और धूप निकलेगी, जिससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के मुताबिक राजस्थान में 22 जनवरी से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे प्रदेश के मौसम में फिर बड़ा बदलाव आएगा। इस सिस्टम के असर से बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के जिलों में मेघगर्जना के साथ कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट