न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोटा: इंस्टाग्राम पर फेमस होने के लिए कोचिंग से लौट रहे छात्र पर किया चाकू से हमला, हमलावरों में दो नाबालिग, पहले भी जा चुके जेल

इंस्टाग्राम पर फेमस होने के लिए कोटा में 3 लड़कों ने कोचिंग से लौट रहे स्टूडेंट को चाकू मारकर घायल कर दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 18 Jan 2025 11:37:46

कोटा: इंस्टाग्राम पर फेमस होने के लिए कोचिंग से लौट रहे छात्र पर किया चाकू से हमला, हमलावरों में दो नाबालिग, पहले भी जा चुके जेल

कोटा। इंस्टाग्राम पर फेमस होने के लिए कोटा में 3 लड़कों ने कोचिंग से लौट रहे स्टूडेंट को चाकू मारकर घायल कर दिया। लड़कों ने वारदात को अंजाम देते हुए वीडियो भी बनाया। इसे रील बनाकर अपने इंस्टा पर अपलोड भी किया है। इसमें गाना लगाया है- थानेदार झुक के बात करता।

उद्योग नगर थाना इंचार्ज जितेंद्र सिंह ने बताया- डीसीएम श्रीराम रेंस फैक्ट्री एरिया में वारदात हुई है। थाना इलाके की इंदिरा गांधी कॉलोनी में रहने वाला छात्र शुक्रवार दोपहर अपने घर से साइकिल पर 3 किमी दूर स्थित कोचिंग गया था। वहां टेस्ट देने के बाद वह घर लौट रहा था। शाम 4 बजे फैक्ट्री के सामने मैदान में 3 लड़कों ने उसकी साइकिल रोक ली।

साइकिल से नीचे गिराया, फिर हमला किया

पीड़ित छात्र ने बताया- डीसीएम श्रीराम रेंस फैक्ट्री के सामने पावर हाउस के मैदान में रास्ते में 3 लड़के खड़े थे। उन्होंने मुझे रोका और साइकिल से नीचे गिरा दिया। उसके साथ मारपीट करते हुए वीडियो भी बनाया। एक लड़का वीडियो बना रहा था और दो मारपीट कर रहे थे। एक लड़के के हाथ में चाकू था।

मैं उनसे छोड़ने और जाने देने की मिन्नतें करता रहा। उन्होंने मेरी बात नहीं मानी और पैरों पर चाकू से हमला कर दिया। बाएं पैर में घुटने से ऊपर कट लगा, जिस पर 4 टांके आए हैं। घुटने से नीचे भी कट लगा है। यहां 3 टांके लगाए गए हैं।

लकी नरवाल नाम की इंस्टाग्राम आईडी से मारपीट और हमला का यह वीडियो शुक्रवार शाम अपलोड किया गया। इसमें पंजाबी गाना लगाया- शूटर थानेदार झुक के बात करता, डीएसपी सैल्यूट करता। बाद में इसी आईडी से एक और पोस्ट शेयर की गई। इसमें लिखा था- फरार।

पास में रहते हैं, बदमाश प्रवृत्ति के हैं

स्टूडेंट के पिता श्रीराम रेंस फैक्ट्री में वर्कर हैं। उन्होंने बताया- जब मुझे इस घटना की जानकारी मिली तो पहले बेटे को एमबीएस हॉस्पिटल लेकर गया। बाद में चौराहे पर गया, जहां सीसीटीवी चेक करवाए तो पता चला कि तीनों लड़के पीड़ित स्टूडेंट की ही कॉलोनी (इंदिरा गांधी नगर) के रहने वाले हैं।

इनमें दो नाबालिग और एक बालिग है। पहले भी ये लड़के लड़ाई झगड़े के केस में जेल जा चुके हैं। हमने उद्योग नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। फेमस होने के लिए ये चाकूबाजी करके वीडियो बना रहे हैं।

स्टूडेंट के रुपए भी लूट ले गए

घायल स्टूडेंट ने बताया - आरोपियों ने मेरे पास जो रुपए थे वह भी लूट लिए। जैसे-तैसे उन युवकों से छूट कर मैं चौराहे तक पहुंचा। दोबारा से उन्होंने मुझे पकड़ा। मैं चिल्लाने लगा। वहां पर भीड़ होने से उन लोगों ने मुझे छोड़ दिया। इसके बाद मैं अपने घर पर पहुंचा। परिवार वालों को पूरी घटना बताई। शुक्रवार शाम थाना उद्योग नगर में इन बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट