न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वजन घटाने में मददगार साबित होंगे ये 5 स्‍नैक्‍स, रखेंगे आपको फिट

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे हेल्दी स्नैक्स की जानकारी लेकर आए हैं जो आपको फिट रखने के साथ ही मोटापे से भी बचाती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 01 Jun 2019 3:16:46

वजन घटाने में मददगार साबित होंगे ये 5 स्‍नैक्‍स, रखेंगे आपको फिट

वर्तमान समय में मोटापा एक बड़ी समस्या बनती जा रही हैं। जी हाँ, गलत खानपान और व्यायाम के लिए समय ना निकाल पाने की वजह से मोटापा आपके शरीर की फिटनेस को खराब कर देता हैं। मोटापे की वजह से शरीर में कई बिमारियों का आगमन होने लगता हैं। मोटापे को बढाने में सबसे ज्यादा प्रभाव आपके खान-पान का पड़ता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे हेल्दी स्नैक्स की जानकारी लेकर आए हैं जो आपको फिट रखने के साथ ही मोटापे से भी बचाती हैं। तो आइये जानते हैं इन स्नैक्स के बारे में।

सूखी मटर है फायदेमंद

सूखी मटर से बना स्‍नैक्‍स वजन कम करने में फायदेमंद होता है। सूखी मटर में प्रोटीन और फाइबर होता है। इसके अलावा इसमें कम कैलोरी और फैट होता है, जो आपके वजन को कम करने में सहायक होता है। नाश्‍ते में इसका सेवन फायदेमंद है, यह शरीर को पर्याप्‍त मात्रा में एनर्जी देता है। इसके अलावा यह कोलेस्‍ट्रॉल और हाई ब्‍लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी मददगार है।

वजन घटाने में मददगार साबित होंगे ये 5 स्‍नैक्‍स, रखेंगे आपको फिट

अंकुरित दाल (स्प्राउट्स)

अंकुरित दाल पोषक तत्‍वों से भरपूर होती है और इसमें दूसरे स्‍नैक्‍स की तुलना कैलोरी कम मात्रा में होती है। स्‍पाउट्स मूंग दाल को पानी में भिगो कर बनाया जाता है। स्‍प्राउट्स खाने से शरीर को ताकत मिलती है और शरीर में फैट नहीं बढ़ता। इसके अलावा यह वजन को कंट्रोल रखने में भी फायदेमंद है। स्‍पाउट्स में मौजूद फाइबर पाचन में मदद करता है और इससे पाचन शक्ति बढ़ती है। यह हाई ब्‍लड प्रेशर को कम करने और हृदय से जुड़ी समस्‍याओं को दूर रखने में मदद करता है।

बेसन का चीला व मूंग दाल इडली

मूंग दाल प्रोटीन का अच्‍छा स्‍त्रोत है। आप मूंग दाल से बनी इडली को अपने नाश्‍ते में शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें, तो मूंग दाल या बेसन का चीला भी बना सकते हैं। मूंग दाल या बेसन का चीला कम वसा और प्रोटीन से भरपूर स्‍नैक्‍स में से एक है। इसे पौष्टिक बनाने के लिए आप इसमें हरी सब्जियां और पनीर भी मिला सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान है।

वजन घटाने में मददगार साबित होंगे ये 5 स्‍नैक्‍स, रखेंगे आपको फिट

मखाना (फॉक्‍स नट्स)

मखाना को फॉक्‍स नट्स के नाम से भी जाना जाता है। यह एक ऐसा स्‍नैक्‍स है जिसमें बहुत कम मात्रा में कैलोरी होती है। इसलिए सुबह के नाश्‍ते में मखाने का सेवन वजन कम करने के लिए फायदेमंद है। आप मखाने को रोस्‍ट करके भी खा सकते हैं। मखाने में कोलेस्‍ट्रॉल, वसा और सोडियम कम मात्रा में होते हैं। मखाना कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्‍नीशियम, आयरन और ग्‍लुटेन-फ्री फ्लेवोनॉयड भी होता है। मखाना वजन को कम करने के साथ पाचन व हृदय स्‍वास्‍थ्‍य के लिए भी फायदेमंद होता है।

दही

वजन कम करने के लिए दही को आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। दही प्रोटीन और फाइबर से भरपूर है। यह आपके पेट संबंधी समस्‍याओं मे भी फायदेमंद है। दही में मौजूद कैल्शियम शरीर को अधिक कोर्टिसोल पंप से रोकता है। कोर्टिसोल का हार्मोनल असंतुलन हाई ब्‍लड प्रेशर, मोटापा, और कोलेस्‍ट्रॉल जैसी समस्‍याओं के लिए जिम्‍मेदार होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?
महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने  की अपील
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने की अपील
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री