न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अपनी जीवनशैली में शामिल करें ये 5 आदतें, हमेशा रहेंगे स्वस्थ और तंदरूस्त

आज हम आपके लिए कुछ ऐसी आदतें लेकर आए हैं जिन्हें अपनी जीवनशैली में शामिल करके आप स्वस्थ और तंदरूस्त शरीर की कामना को पूर्ण कर सकते हैं। 

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 11 May 2019 3:48:23

अपनी जीवनशैली में शामिल करें ये 5 आदतें, हमेशा रहेंगे स्वस्थ और तंदरूस्त

हर व्यक्ति चाहता है कि वह स्वस्थ और तंदरूस्त रहें और इसके लिए वह कई तरीके अपनाता हैं। लेकिन इन तरीकों के मुकाबले स्वस्थ शरीर के लिए व्यक्ति को सही जीवनशैली की आवश्यकता होती हैं। जी हाँ, व्यक्ति अपनी जीवनशैली में सुधार करके ही स्वस्थ शरीर की इच्छा को पूरा कर सकता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसी आदतें लेकर आए हैं जिन्हें अपनी जीवनशैली में शामिल करके आप स्वस्थ और तंदरूस्त शरीर की कामना को पूर्ण कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं उन आदतों के बारे में।

वर्कआउट करें

इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप की उम्र कम है या आप बुजुर्ग हैं। आपको हर दिन व्यायाम में कम से कम 1 घंटा तो देना ही पड़ेगा। इस तरह के व्यायाम करने से आपका हार्ट मजबूत होता है। एक प्रॉपर वर्कआउट में कार्डियो और ट्रेनिंग दोनों ही आते हैं लेकिन अगर आपकी लाइफ काफी व्यस्त है तो ऐसे में आप 1 घंटा नहीं तो कम से कम 30 से 35 मिनट जरूर दें। दौड़ना, भागना और जॉगिंग करने से हमारा वजन नियंत्रण रहता है और हम हमेशा तनाव से दूरी बनाकर चलते हैं।
तीन बार खाएं

इस बात को आप भी जानते हैं कि आपके खाना खाने के गैप को 3 प्रॉपर मील में बाटा गया है। एक संतुलित मील में 60 से 70 प्रतिशत कार्बोहाइड्रेट, 10 से 15 प्रतिशत प्रोटीन होता है जिसका सेवन आपको करना छोड़ना नहीं चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं, तो आपका पाचन ठीक ढंग से नहीं होता और इम्यून सिस्टम भी परेशानी में आ जाता है।

Health tips,health tips in hindi,good habits for healthy body,healthy body,good habits

पानी खूब पिएं

एक चीज जिसे आप नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं और वह है पानी। जी हां, पानी जितना हो सके उतना पिएं। हमारा शरीर 70 प्रतिशत पानी से बना हुआ है। पानी पीने से हमारे शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। इसी के साथ यह दिमाग को मेंटेन, इम्यून सिस्टम को संतुलित करता है, जो कि हमारे शरीर को काम करने और पोषण को शरीर के हिस्सों तक पहुंचाने का काम करता है। कम से कम कोशिश करें कि आप 2 लीटर तक पानी का सेवन करें।

फल-सब्जियां खूब खाएं

क्या आपने कभी रेनबो डाइट के बारे में सुना है? रेनबो डाइट में रेनबो के सारे रंग के फल और सब्जियां आती हैं, जिनका सेवन करने से हमारे शरीर को विटामिन और मिनरल्स मिलते हैं। इसके अलावा इनका सेवन करने से आपकी त्वचा स्वस्थ और आपके बाल बेहतरीन हो जाएंगे।

खाने और सोने में हो गैप

भोजन करने के बाद एकदम से सोने ना चले जाएं। अगर आपकी आदत कुछ ऐसी ही हैं, तो ऐसे में आप अपनी इस आदत को आज ही बदलें। जैसे-जैसे रात होती है, वैसे-वैसे हमारे शरीर का मेटाबॉलिज्म कम होता जाता है इसलिए अपने रात के भोजन यानी डिनर और सोने के बीच कम से कम 2 घंटे का गैप लें। अगर आप यह गैप नहीं लेते हैं, तो ऐसे में आपका वजन बढ़ सकता है और उल्टी भी हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका