न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्मियों में जरूर खाएं इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर ये 5 आहार

गर्मियों के दिनों में इलेक्ट्रोलाइट्स का घोल पिलाया जाता है ताकि शरीर को दिक्कतों से बचाया जा सकें।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 17 Apr 2020 11:08:24

गर्मियों में जरूर खाएं इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर ये 5 आहार

गर्मियों का मौसम आ चुका हैं। मौसम के इस बदलाव के साथ ही अपने आहार में भी बदलाव लाने की जरूरत होती हैं। गर्मियों के दनों में डिहाइड्रेशन और pH वैल्यू घटने का डर बना रहता हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि अपने आहार में कुछ खास तत्वों जैसे- पोटैशियम, सोडियम, मैग्नीशियमस कैल्शियम, क्लोराइड और फॉस्फोरस को शामिल किया जाए। आपने देखा होगा कि गर्मियों के दिनों में इलेक्ट्रोलाइट्स का घोल पिलाया जाता है ताकि शरीर को दिक्कतों से बचाया जा सकें। इसलिए आज हम आपके लिए इलेक्ट्रोलाइट्स से है भरपूर आहार लेकर आए हैं। तो आइये जानते हैं इन आहार के बारे में।

केला

केला सबसे हेल्दी और परफेक्ट फूड माना जाता है क्योंकि ये सभी तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। केले में विटामिन्स और इलेक्ट्रोलाइट मिनरल्स अच्छी मात्रा में होते हैं। एक केला खाने से आपको 450 मिलीग्राम पोटैशियम मिलया है। इसके अलावा 1 केले में लगभग 35 मिलीग्राम मैग्नीशियम होता है। इसके अलावा इसमें मैंग्नीज, विटामिन बी6, फाइबर, विटामिन सी, विटामिन ए, प्रोटीन और आयरन भी अच्छी मात्रा में होता है। इसलिए गर्मी हो सर्दी, केला खाना हेल्दी है।

Health tips,health tips in hindi,healthy food,electrolytes food,food for summer

नारियल पानी

नारियल पानी इलेक्ट्रोलाइट्स का बहुत अच्छा स्रोत है। ये शरीर को तुरंत हाइड्रेट करता है और पानी की कमी को पूरा करता है। इसके सेवन से शरीर को तुरंत अच्छी मात्रा में पोषक तत्व और खनिज लवण मिल जाते हैं। इसीलिए इसे नैचुरल एनर्जी ड्रिंक माना गया है। नारियल पानी विटामिन बी और एंटीऑक्सीडेंट्स का बहुत अच्छा स्रोत है। गर्मियों में आपको जब भी मौका मिले आप नारियल पानी पीकर अपनी प्यास भी बुझा सकते हैं और शरीर की इलेक्ट्रोलाइट्स की जरूरत को भी पूरा कर सकते हैं।

हरी पत्ते वाली सब्जियां

हरी पत्तियों में भी इलेक्ट्रोलाइट्स की मात्रा अच्छी होती है। पत्ते वाली सभी सब्जियों का सेवन आपको गर्मी भर करना चाहिए। इससे आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी नहीं होती है। चूंकि इन सब्जियों में फाइबर भी अच्छी मात्रा में होता है इसलिए ये आपका वजन बढ़ने से भी रोकती है और पेट को स्वस्थ रखती हैं। हरी सब्जियों में कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम और सोडियम जैसे तत्व अच्छी मात्रा में होते हैं।

Health tips,health tips in hindi,healthy food,electrolytes food,food for summer

नींबू पानी

गर्मियों में सादा पानी के बजाय अगर आप नींबू पानी पिएं, तो ये आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। नींबू पानी आपके शरीर में खनिज तत्वों को बैलेंस करता है। इसमें पोटैशियम और मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा होती है। इसके अलावा कैल्शियम और सोडियम की भी कुछ मात्रा होती है, जिसके कारण नींबू पानी गर्मियों के लिए सबसे अच्छी ड्रिंक मानी जाती है।

आलू

न जाने क्यों आलू को लोग अनहेल्दी फूड मानते हैं, जबकि साधारण सा दिखने वाला आलू ढेर सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आलू में कैल्शियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, नियासिन, जिंक, कोलाइन और फोलेट होते हैं। इसके अलावा आलू आयरन, विटामिन सी और विटामिन बी6 से भी भरपूर होता है। इसलिए गर्मियों में आलू खाने से भी आपके शरीर में खनिज तत्वों की जरूरत पूरी हो जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी