न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ये 5 फूड बनेंगे डायबिटीज रोगियों के लिए संजीवनी, मजबूत होगी इम्यूनिटी

आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे आहार लेकर आए हैं जो शुगर को नियंत्रित कर इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 15 Jul 2020 3:27:08

ये 5 फूड बनेंगे डायबिटीज रोगियों के लिए संजीवनी, मजबूत होगी इम्यूनिटी

हाल ही में एक शोध में सामने आया था कि डायबिटीज रोगियों को कोरोना से मौत का खतरा ज्यादा होता हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि डायबिटीज रोगियों की ब्लड शुगर नियंत्रण में रहे और उनकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जाए। जनसंख्या का एक बड़ा हिस्सा डायबिटीज का शिकार हैं। डायबिटीज इम्यून सिस्टम की सुरक्षा को भी कमजोर बनाती है, जिससे उन्हें संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे आहार लेकर आए हैं जो शुगर को नियंत्रित कर इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं।

शिमला मिर्च

शिमला मिर्च में विटामिन सी होता है और ये एक शक्तिशाली विटामिन है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने और मुक्त कणों से छुटकारा पाने में मदद करता है। मुक्त कणों से से कोशिका क्षति हो सकती है, जिससे शिमला मिर्च बचाने का काम करती है। यह ब्लड शुगर के स्तर को बेहतर बनाने और बेहतर त्वचा स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में भी मदद करती है।

Health tips,health tips in hindi,diabetes,diabetes healthy food,boosting immunity food,coronavirus

फैटी सीफूड

सैल्मन, सार्डिन और मैकेरल जैसी मछलियों में पाए जाने वाले ओमेगा -3 फैटी एसिड आपकी प्रतिरक्षा को बढ़ाने के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं। अध्ययन बताते हैं कि ओमेगा -3 फैटी एसिड का टाइप 2 मधुमेह पर सीधा प्रभाव नहीं पड़ता है, हालांकि, यह सफेद रक्त कोशिकाओं की गतिविधि को बढ़ाकर प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद कर सकता है।

गाजर

समय के साथ-साथ डायबिटीज दृष्टि संबंधी समस्याओं जैसे मोतियाबिंद का कारण बन सकती है। गाजर में मौजूद बीटा-कैरोटीन और ल्यूटिन इस क्षति को रोकने में मदद कर सकते हैं। यह विटामिन ए का एक उत्कृष्ट स्रोत भी है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। गाजर का ग्लाइसेमिक सूचकांक भी कम होता है, जिसका अर्थ है कि यह आपके ब्लड शुगर को भी नहीं बढ़ाएगा।

Health tips,health tips in hindi,diabetes,diabetes healthy food,boosting immunity food,coronavirus

अखरोट

अखरोट में विटामिन ई की भी उच्च मात्रा पाई जाती है, जो कि डायबिटीज रोगियों के लिए एक और अत्यंत महत्वपूर्ण एंटीऑक्सिडेंट है। डायबिटीज केयर में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, विटामिन ई मधुमेह से पीड़ित लोगों में ग्लाइसेमिक नियंत्रण में सुधार करता है। यह विटामिन इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाने में मदद करता है।

छोले

छोले में प्रोटीन, विटामिन ए, डी, ई (vitamins A, D and E) और जिंक होता है। ये सभी पोषक तत्व डायबिटीज रोगियों के लिए बहुत अच्छे होते हैं। हाई ब्लड शुगर का स्तर आपके दिल के स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकता है लेकिन छोले में मौजूद जिंक उस जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है। छोलों में फाइबर भी समृद्ध मात्रा में पाया जाता है, जो तेजी से बढ़ते ब्लड शुगर को कम करने में मदद कर सकता है। छोले आपके ब्लड शुगर को स्थिर कर आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद कर सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक ने अनशन जारी रखने का किया ऐलान, बोले- छात्रों को सांसदों से मिलने की मिले अनुमति
सोनम वांगचुक ने अनशन जारी रखने का किया ऐलान, बोले- छात्रों को सांसदों से मिलने की मिले अनुमति
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
'सरकार को इस तरह नहीं झुका सकते', NEET विवाद और राम मंदिर चंदा मुद्दे पर विपक्ष पर बरसीं कंगना रनौत
'सरकार को इस तरह नहीं झुका सकते', NEET विवाद और राम मंदिर चंदा मुद्दे पर विपक्ष पर बरसीं कंगना रनौत
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स