न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Summer Special : गर्मियों में आपको स्वस्थ बनाए रखेंगे ये 3 योगासन

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे योगासन लेकर आए हैं जो आपको इन गर्मियों में स्वस्थ रखने का काम करेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 11 Jun 2020 4:00:29

Summer Special : गर्मियों में आपको स्वस्थ बनाए रखेंगे ये 3 योगासन

गर्मियों के इस मौसम में जितनी जरूरत सही खानपान की होती हैं उतनी ही शारीरिक व्यायाम और आसन की होती हैं जो आपके शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद करें। इस मौसम में डिहाइड्रेशन के साथ ही उल्टी-दस्त, मितली, बुखार आदि समस्याओं का सामना करना भारी पड़ जाता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे योगासन लेकर आए हैं जो आपको इन गर्मियों में स्वस्थ रखने का काम करेंगे। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

भुजंगासन

पेट के बल लेटें। दोनों पैरों, एडिय़ों एवं पंजों को आपस में मिलाएं और फर्श पर पैर सीधे रखें। हाथों को कंधे के सामने जमीन पर रखें। हाथों के बल नाभि से ऊपर शरीर को जितना संभव हो, ऊपर की ओर उठाएं। सिर सीधा और ऊपर की ओर रहे। इसे पांच से दस बार तक दोहराएं। इस आसन से कब्ज, गैस और अपच दूर होता है। स्त्रियों के लिए यह अत्यंत लाभदायक आसन है। पीरियड्स संबंधी गडबडिय़ों के अलावा यह वजन को नियंत्रित रखता है। कमर दर्द में भी यह राहत प्रदान करता है।

Health tips,health tips in hindi,summer health tips,yogasanas in summer

हलासन

गर्मियों में पेट संबंधी रोग बहुत परेशान करते हैं। ऐसे में हलासन योग करने से कई तकलीफों का उपचार हो सकता है। इसे सुबह-सुबह करें। फर्श पर योग मैट या चटाई बिछा लें। चटाई पर पीठ के बल सीधे सुकून और आराम से लेटें। दोनों हाथों को पैरों की सीध में सीधे रखें। धीरे-धीरे फेफडों में सांस भरें। अब पैरों और हिप्स को ऊपर उठाएं। पैर सिर की ओर ऐसे ले जाएं कि पंजे ज्ामीन को छू सकें। डेढ-दो मिनट तक इसी अवस्था में रहें और फिर धीरे-धीरे सांस छोडते हुए पूर्व स्थिति में वापस आएं। हलासन से एसिडिटी और गैस जैसी समस्याओं में राहत मिलती है।

Health tips,health tips in hindi,summer health tips,yogasanas in summer

नौकासन

गर्मियों में सुस्ती, बेचैनी और आलस्य भी बहुत घेरता है। ऐसे में सुबह-सुबह नौकासन करने से पूरे दिन के लिए ऊर्जा मिलती है। यह शरीर के पूरे सिस्टम को ऐक्टिव करने में कारगर है। इसे बोट पोज भी कहते हैं। जमीन पर चटाई बिछा कर लेटें। सांस अंदर खींचें। दोनों पैरों को सीधा मिला कर रखें। हाथों को पैरों की सीध में घुटने से मिला कर रखें। अब धीरे-धीरे अपने सिर और पैरों को एक साथ ऊपर की ओर उठाएं। पैर इतने उठें कि 45 डिग्री का कोण बने। सिर को भी ऊपर की तरफ उठाएं। अब धीरे-धीरे सांस छोडें और पूर्व अवस्था में लौटें। नौकासन से पेट की मांसपेशियों पर खिंचाव पडता है। इसे पांच से दस बार तक करें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी