न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन बातों से जानें कहीं आपको भी तो नहीं है AIDS

आइये जानते हैं ऐसे ही कुछ लक्षणों के बारे में जो बताते हैं कि कहीं आप HIV का शिकार तो नहीं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 08 Dec 2017 3:20:58

इन बातों से जानें कहीं आपको भी तो नहीं है AIDS

एड्स आज सारे विश्व के लिए एक गम्भीर समस्या है। कई विकासशील एवं अविकसित देशों के लिए HIV को एक बड़ी समस्या के तौर पर देखा जाता है। बात केवल अविकसित देशों की नहीं है बल्कि विकसित देशों में भी यह बीमारी कई मौतों की वजह बन चुकी है। एड्स के संक्रमण के तीन मुख्य कारण हैं – असुरक्षित यौन संबंधो, रक्त के आदान-प्रदान तथा माँ से शिशु में संक्रमण द्वारा। HIV यानी की ह्यूमन इम्युनडेफिशिएंसी वायरस, जो कि आज के वक्त का सबसे घातक विषाणु है। शरीर में प्रवेश करते ही यह शरीर की प्रतिरोधक क्षमताओं को कमज़ोर बनाने लगता है। पिछले कुछ दिनों में इसकी मात्रा बढ़ती नज़र आ रही है, अगर बात करें भारत की तो सबसे ज़्यादा एचआईवी के मरीज महाराष्ट्र व आंध्र प्रदेश में पाए गए हैं। ऐसे में सावधानी बर्तना व बचाव करना बेहद ज़रुरी हो जाता है। HIV से संक्रमित होने के बाद काफी समय तक इस बीमारी का पता नहीं चल पाता है। परंतु यदि आप थोड़ी सावधानी बरतें तो समय पर इस बीमारी का पता लगाया जा सकता है। आइये जानते हैं ऐसे ही कुछ लक्षणों के बारे में जो बताते हैं कि कहीं आप HIV का शिकार तो नहीं

hiv positive symptoms,aids,hiv,Health tips,healthy living,Health tips,health care tips,physical hygiene,physical well being

* सूखी खांसी : सूखी खांसी होना एड्स के लक्षणों में शामिल है। अगर किसी को खांसी नहीं हैं लेकिन मुंह में हमेशा कफ आता रहता है। मुंह का स्वाद खराब रहता है। इसमें से कोई भी लक्षण लगने पर एच आई वी टेस्ट जरूर करवाएं।

* मांसपेशियों में जकड़न : HIV संक्रमित होने पर हमारे शरीर की मांसपेशियों पर भी इसका विपरीत असर दिखाई देता है। HIV ग्रसित व्यक्ति अक्सर ही मांसपेशियों में जकड़न की समस्या से जूझता हुआ दिखाई देता है।

* लंबे समय तक बुखार : वैसे तो बुखार एक सामान्य बीमारी ही है। परंतु यदि यही बुखार लंबे समय तक आपका पीछा ना छोड़े तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए। बुखार होना HIV संक्रमण का एक बड़ा लक्षण है। ऐसे में यदि आप लंबे समय तक बुखार से ग्रसित रहते हैं तो आपको तुरंत ही अस्पताल जाकर HIV की जांच करवा लेनी चाहिए।

* त्वचा पर खुजली के साथ धब्बे
: कहते हैं कि हमारी त्वचा हमारी सेहत के बारे में सब कुछ बता सकती है। इस बात में काफी हद तक सच्चाई भी है। HIV संक्रमण होने पर आपकी त्वचा भी इसकी चेतावनी देती है एवं चमड़ी पर खुजली के साथ धब्बे उभर आते हैं।

* वजन का धीरे-धीरे कम होना :
एड्स से पीड़ित व्यक्ति का वजन एकदम से नहीं घटता लेकिन धीरे-धीरे बॉडी पर प्रभाव पड़ता है और वजन में कमी होती है। अगर किसी का वजन बिना प्रयास के कुल भार का दस प्रतिशत तक कम हो जाता है तो तुरंत चेक करवा लें।

* अस्वस्थ्य एवं पीले पड़ चुके नाखून
: HIV का शिकार होने पर आपके नाखून भी जवाब दे बैठते हैं एवं उनमें पीलापन आ जाता है। पीले पड़ चुके एवं अस्वस्थ्य नाखून एड्स की चेतावनी भी हो सकते हैं।


राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?