न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारतीय विदेश सचिव की तालिबानी विदेश मंत्री से मुलाकात, अफगानिस्तान में नहीं होंगी भारत विरोधी गतिविधियाँ

भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री इस समय दुबई में है, जहाँ बुधवार को उन्होंने अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के कार्यवाहक विदेश मंत्री मौलवी आमिर खान मुत्ताकी से मुलाकात की।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 09 Jan 2025 1:48:29

भारतीय विदेश सचिव की तालिबानी विदेश मंत्री से मुलाकात, अफगानिस्तान में नहीं होंगी भारत विरोधी गतिविधियाँ

नई दिल्ली। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री इस समय दुबई में है, जहाँ बुधवार को उन्होंने अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के कार्यवाहक विदेश मंत्री मौलवी आमिर खान मुत्ताकी से मुलाकात की। अगस्त 2021 में तालिबान के अफगानिस्तान की सत्ता में वापस लौटने के बाद से दोनों देशों के बीच यह पहली हाई लेवल द्विपक्षीय मीटिंग थी। इस मीटिंग के दौरान विक्रम और आमिर के बीच कई अहम विषयों पर चर्चा हुई।

इस हाई लेवल द्विपक्षीय मीटिंग के दौरान आमिर ने तालिबान की तरफ से भारत को धन्यवाद दिया। तालिबान की जब से अफगानिस्तान की सत्ता में वापसी हुई है, किसी भी देश ने उसे अब तक आधिकारिक मान्यता नहीं दी है। हालांकि भारत ने अफगानिस्तान को हर संभव मदद मुहैया कराई है। आंकड़ों पर गौर किया जाए, तो 2021 के बाद से भारत सरकार ने अफगानिस्तान को 50 हज़ार मीट्रिक टन गेहूं, 40 हज़ार लीटर कीटनाशक, नशा मुक्ति कार्य्रकम के लिए 11 हज़ार यूनिट स्वच्छता किट, 300 टन दवाइयाँ, 100 मिलियन पोलियो की दवा, 1.5 मिलियन कोविड वैक्सीन, 1.2 टन स्टेशनरी का सामान, 27 टन भूकंप राहत सामग्री, 500 यूनिट सर्दियों के कपड़े और दूसरी कई ज़रूरत की चीज़ें भेजी। इसके लिए तालिबान सरकार भारत सरकार का आभार मानती है।

विक्रम और आमिर ने मीटिंग के दौरान दोनों देशों के संबंधों को मज़बूत करने पर चर्चा की। दोनों ने विकास परियोजनाओं, बिज़नेस, ट्रेड, कल्चरल रिलेशन, स्पोर्ट्स खासकर क्रिकेट, रीजनल सिक्योरिटी, चाबहार पोर्ट डील जैसे विषयों पर बातचीत की। विक्रम ने आमिर से यह भी कहा कि भारत सरकार आने वाले समय में अफगानिस्तान में विकास परियोजनाओं में मदद कर सकता है।

आमिर ने विक्रम को भरोसा दिलाया कि अफगानिस्तान की ज़मीन का इस्तेमाल भारत विरोधी गतिविधियों के लिए नहीं होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तानी आतंकी और आईएसआई काफी समय से भारत विरोधी गतिविधियों के लिए अफगानिस्तान की ज़मीन का इस्तेमाल करना चाहते हैं, लेकिन तालिबान इसके खिलाफ रहा है और ऐसा नहीं होने दे रहा है।

तालिबान की सत्ता में वापसी के बाद से ही भारत सरकार ने अफगानिस्तान की काफी मदद की है, जिससे दोनों देशों के संबंधों में भी सुधार हुआ है। कुछ समय पहले पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की थी, जिसकी भारत ने निंदा की थी। इस समय तालिबानी लड़ाके पाकिस्तानी बॉर्डर पर लगातार सेना की चौकियों पर हमले कर रहे हैं, जिसमें अब तक पाकिस्तान के कई सैनिक मारे जा चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर