न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ऋषि कपूर को था ये खतरनाक कैंसर, जिसकी वजह से हुई मौत

ऋषि कपूर को ल्यूकेमिया कैंसर करीब 2 साल पहले हुआ था। वह इसके इलाज के लिए अमेरिका भी गए थे और उनका अभी तक इलाज चल रहा था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 30 Apr 2020 2:27:51

ऋषि कपूर को था ये खतरनाक कैंसर, जिसकी वजह से हुई मौत

अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता ऋषि कपूर पिछले दो साल से ल्यूकेमिया कैंसर से लड़ रहे थे और इस लड़ाई का आज अंत हुआ। इस लड़ाई में ऋषि कपूर की मौत हो गई है। आपको बता दे, ऋषि कपूर को ल्यूकेमिया कैंसर करीब 2 साल पहले हुआ था। वह इसके इलाज के लिए अमेरिका भी गए थे और उनका अभी तक इलाज चल रहा था। यह कैंसर किसी को भी अपना शिकार बना सकता है इसके लिए जरूरी है कि आप कई प्रकार की बातों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। अब आगे जानिए ल्यूकेमिया कैंसर होता क्या है? इसके रिस्क फैक्टर क्या हैं? और इसके लक्षण कैसे दिखते हैं?

​क्या होता है ल्यूकेमिया?

ल्यूकेमिया (Leukemia Cancer)एक खतरनाक कैंसर है। ल्यूकेमिया ब्लड में होने वाला ऐसा कैंसर है जो ब्लड सेल्स (Blood Cells) की कई अलग-अलग प्रकार की कोशिकाओं में हो सकता है। वैसे तो शरीर में रेड ब्लड सेल्स और वाइट ब्लड सेल्स ही पाई जाती है लेकिन इसके अलावा प्लेटलेट्स भी मौजूद होती हैं जो ब्लड सेल्स को मेंटेन रखने में बड़ी भूमिका निभाती हैं। डॉक्टरों की मानें तो ल्यूकेमिया विशेष रूप से वाइट ब्लड सेल्स को ही प्रभावित करता है। यही वजह है कि ल्यूकेमिया कैंसर की चपेट में आने वाले इंसान की वाइट ब्लड सेल्स इस कैंसर का निशाना बनती है और इंसान का सही समय पर इलाज न किया जाए तो वह मर जाता है।

why rishi kapoor died,which cancer have rishi kapoor,which cancer have actor rishi kapoor,what is leukemia cancer,what is leukemia,what is cancer,treatment of leukemia cancer,symptoms leukemia cancer,risk factors of leukemia cancer,rishi kapoor death reason hindi,rishi kapoor death reason,rishi kapoor news,Health,health news

इम्यून सिस्टम को तोड़ता है

जैसा कि पहले बताया जा चुका है कि ल्यूकेमिया कैंसर वाइट ब्लड सेल्स (White Blood Cells) को ही प्रभावित करता है। वाइट ब्लड सेल्स पूरी बॉडी की इम्यून सिस्टम (Immune System) का बहुत बड़ा हिस्सा होता है। इम्यून सिस्टम हमें कई प्रकार के बैक्टीरिया, वायरस, फंगी और संक्रमण से बचाने का काम करते हैं। वहीं, ल्यूकेमिया की चपेट में आने के बाद इंसान के शरीर की वाइट ब्लड सेल्स ठीक तरह से काम नहीं करते और उसका इम्यून सिस्टम भी बुरी तरह से कमजोर हो जाता है। फिर यह सामान्य कोशिकाओं की तरह ही व्यवहार करने लगती हैं जिसके कारण इंसान को कई अन्य प्रकार की बीमारियां भी बड़ी आसानी से अपना शिकार बना लेती है।

ऋषि कपूर का हुआ था बोन मैरो ट्रांसप्लांट

ऋषि कपूर के बोन मैरो ट्रांसप्लांट (Bone Marrow Transplantation) के बारे में आप यही सोच रहे होंगे कि उनकी मौत इसी कारण हुई, लेकिन ऐसा नहीं है! डॉक्टरों के अनुसार वाइट ब्लड सेल्स का बहुत ज्यादा हिस्सा बोन मैरो में ही बनता है। जैसा कि आपको पता है यह कैंसर (Cancer) वाइट ब्लड सेल्स को ही अपना निशाना बनाता है। यही वजह है कि डॉक्टरों के द्वारा ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का किया गया ताकि उनके शरीर से इस कैंसर (Cancer) को बाहर निकालने में मदद मिल सके। इसके अलावा भी वाइट ब्लड सेल्स लिंफ नोड्स, स्पलीन और थायमस ग्लैंड में बनती हैं।

why rishi kapoor died,which cancer have rishi kapoor,which cancer have actor rishi kapoor,what is leukemia cancer,what is leukemia,what is cancer,treatment of leukemia cancer,symptoms leukemia cancer,risk factors of leukemia cancer,rishi kapoor death reason hindi,rishi kapoor death reason,rishi kapoor news,Health,health news

ल्यूकेमिया कैंसर के लक्षण

- अत्यधिक पसीना, विशेष रूप से रात में
- थकान और कमजोरी जो आराम करने से भी दूर नहीं जाती
- वजन कम होना
- हड्डी में दर्द और कमजोरी
- दर्द रहित सूजन (विशेषकर गर्दन और बगल में)
- लीवर और स्प्लीन का बढ़ना
- त्वचा पर लाल धब्बे
- बुखार या ठंड लगना
- बार-बार कोई भी संक्रमण हो जाना

​​इसका इलाज कैसे संभव है?

ल्यूकेमिया का इलाज कई प्रकार से किया जाता है। इसके इलाज की प्रक्रिया ऐसे डॉक्टरों के द्वारा संपन्न होती है जो ब्लड डिसऑर्डर और कैंसर के स्पेशलिस्ट होते हैं। ट्रीटमेंट के दौरान कीमोथेरेपी, रेडिएशन थेरेपी, स्टेम सेल ट्रांसप्लांटेशन (जिसे बोन मैरो ट्रांसप्लांट भी कहा जाता है) और बायोलॉजिकल/इम्यून थेरेपी का सहारा लिया जाता है। इन्हें अपनाते हुए किसी भी प्रकार के लिए कमियों को ठीक करने की हरसंभव कोशिश की जाती है और कुछ मरीज इससे बड़ी जल्दी ठीक भी हो जाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका