न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या कोरोना वायरस गर्भवती महिला से उसके बच्चे तक पहुंच सकता है? WHO ने दिया ये जवाब

ऐसे में कई सवाल हर गर्भवती महिला के जहन में उठते है कि आखिर कोरोना संकट के बीच कैसे खुद को और अपने बच्चें को संक्रमण से बचाए। ऐसे ही कुछ सवाल हम आपके लिए लेकर आए है जिनके जवाब WHO ने दिए है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 23 Jun 2020 3:25:12

क्या कोरोना वायरस गर्भवती महिला से उसके बच्चे  तक पहुंच सकता है? WHO ने दिया ये जवाब

कोरोना वायरस से अब तक दुनिया में 91 लाख 94 हजार 960 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 49 लाख 41 हजार 766 लोग स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 4 लाख 74 हजार 508 लोगों की मौत हो चुकी है। उधर, मेक्सिको के सेन लुइस पोटोसी शहर में सोमवार को एक साथ जन्मे तीन बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए है। स्वास्थ्य सचिव मोनिका रांगेल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि जन्म के दिन से ही तीनों बच्चों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव हालाकि, बच्चों में कोरोना के लक्षण नहीं दिखाई दे रहे। अब सवाल उठता है कि आखिर बच्चों तक संक्रमण कैसे पहुंचा। ऐसे में स्वास्थ्य सचिव मोनिका का कहना है कि हो सकता है कि नवजात में वायरस का संक्रमण डिलीवरी के तुरंत बाद हुआ हो। नवजात में कोरोना के संक्रमण का यह पहला मामला नहीं है, लेकिन ये दुर्लभ है। मेक्सिको में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 1 लाख 85 हजार 122 पहुंच चुके हैं। यहां कोरोना से अब तक 22 हजार 584 मौत हो चुकी हैं। वहीं, बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, नवजात में कोरोना का संक्रमण संक्रमित मां की कोख से गर्भनाल के जरिए बच्चे में पहुंच सकता है। अमेरिका के येल स्कूल ऑफ मेडिसिन के शोधकर्ताओं के मुताबिक, गर्भनाल से कोरोना का संक्रमण फैलने का मामला भी सामने आ चुका है। ऐसे में कई सवाल हर गर्भवती महिला के जहन में उठते है कि आखिर कोरोना संकट के बीच कैसे खुद को और अपने बच्चें को संक्रमण से बचाए। ऐसे ही कुछ सवाल हम आपके लिए लेकर आए है जिनके जवाब WHO ने दिए है।

pregnant lady,coronavirus,who,new born baby coronavirus infected,health news

- क्या गर्भवती महिलाओं को कोरोना वायरस का खतरा अधिक है?

WHO : दुनियाभर में इस पर रिसर्च जारी है लेकिन अब तक कोई ऐसा प्रमाण नहीं मिला है जो साबित करे कि आम लोगों को मुकाबले गर्भवती महिलाओं को कोरोना संक्रमण का खतरा ज्यादा है। हालांकि प्रेग्नेंसी के दौरान गर्भवती महिलाओं के शरीर में कई बदलाव होते हैं जिससे उन्हें सांस से जुड़ा संक्रमण होने का खतरा हो सकता है। इसलिए जरूरी सावधानी जरूर बरतें। बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ होने पर डॉक्टरी सलाह लें।

- क्या कोरोना से पीड़ित महिला को सिजेरियन डिलीवरी की जरूरत है?

WHO : नहीं। सिजेरियन डिलीवरी की सलाह तभी दी जाती है जब डॉक्टर के मुताबिक सही हो। हर महिला की डिलीवरी का प्रकार उसकी स्थितियों पर निर्भर करता है।

- क्या कोरोना संक्रमित महिला बच्चे को ब्रेस्टफीड करा सकती है?

WHO : हां, वह ऐसा कर सकती है लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है, जैसे ब्रेस्टफीड कराते समय मास्क पहनें, बच्चे को छूने से पहले और बाद में हाथ जरूर धोएं। अगर कोरोना से संक्रमित हैं और बच्चे को ब्रेस्टफीड कराने की स्थिति में नहीं है तो एक्सप्रेसिंग मिल्क या डोनर ह्यूमन मिल्क का इस्तेमाल कर सकती हैं।

pregnant lady,coronavirus,who,new born baby coronavirus infected,health news

- मैं प्रेग्नेंट हूं, मैं खुद को कोरोना के संक्रमण से कैसे दूर रखूं?

WHO : गर्भवती महिलाओं को भी वही सावधानी बरतने की जरूरत है जो आम लोगों को सलाह दी जा रही है।

#अल्कोहल बेस्ड सैनेटाइजर या साबुन से बार-बार हाथ धोएं।
#भीड़भाड़ वाली जगहों से दूर रहें।
#आंख, नाक और मुंह को बार-बार न छुएं।
#खांसते या छींकते समय मुंह को दाहिनी कोहनी पर रखें या टिशु पेपर का इस्तेमाल करें। टिशु पेपर एक बार इस्तेमाल होने पर उसे डिस्पोज करें।
#खांसी, बुखार महसूस होने पर तत्काल डॉक्टरी सलाह लें।

- क्या गर्भवती महिला को कोरोना की जांच की जरूरत है?

WHO : जांच की कितनी जरूरत है, यह इस पर निर्भर करता है कि आप कहां रहती है। अगर संक्रमण से जुड़ा कोई भी लक्षण महसूस होता है तो तुरंत जांच कराएं क्योंकि ऐसी स्थिति में खास देखभाल की जरूरत होती है।

- क्या कोरोना वायरस गर्भवती महिला से उसके होने वाले बच्चे में पहुंच सकता है?

WHO : गर्भवती महिला से उसके होने वाले बच्चे में वायरस पहुंचने की कोई जानकारी नहीं सामने आई है। अब तक गर्भवती महिला के एम्नियोटिक फ्लूइड और ब्रेस्ट मिल्क में कोरोना वायरस नहीं मिला है।

pregnant lady,coronavirus,who,new born baby coronavirus infected,health news

- प्रेग्नेंसी और डिलीवरी के दौरान क्या सावधानी बरतने की जरूरत है?

WHO : हर गर्भवती महिला को सावधानी बरतने की जरूरत है चाहें वो कोरोना से संक्रमित हो या न हो। डिलीवरी के दौरान महिला के इच्छा मुताबिक, किसी पारिवारिक सदस्य का होना जरूरी है। मैटरनिटी स्टाफ से सीधी बातचीत होनी चाहिए। अगर संक्रमण की पुष्टि होती है तो हेल्थ वर्कर को जरूरी सावधानी बरतने की जरूरत है ताकि दूसरी महिलाएं न प्रभावित हों। ऐसी स्थिति महिला के पास हैंड सैनेटाइजर, मास्क, गाउन और मेडिकल मास्क होना जरूरी है।

- मां संक्रमित है तो क्या नवजात को छूना चाहिए?

WHO : ऐसे समय में बच्चों से दूरी न बनाएं लेकिन सावधानी हर हाल में बरतें। नवजात को ब्रेस्टफीड कराते समय साफ-सफाई का ध्यान रखें। नवजात को छूने से पहले हाथों को धोएं। उसे जहां भी रखें वो जगह साफ होने चाहिए। आसपास मौजूद लोगों से खुद को दूर रखें और छींकते या खांसते समय टिश्यू का इस्तेमाल करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति, संदिग्ध हालात में मिली लाश; पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप
पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति, संदिग्ध हालात में मिली लाश; पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स