न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दूसरे बेबी का प्लान करने से पहले इन बातों को जान लेना रहेगा फायदेमंद

दूसरे बच्चे की प्लानिंग करने से पहले आपको कई बातों का ध्यान रखने की जरूरत हैं जो आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 09 Jul 2018 8:20:56

दूसरे बेबी का प्लान करने से पहले इन बातों को जान लेना रहेगा फायदेमंद

हर शादीशुदा जोड़ा एक बच्चे के बाद दूसरे बच्चे की चाहत रखता ही हैं, जो कि उनके घर में नई खुशियाँ लेकर आए और खुशियों में इजाफा करें। लेकिन उनके सामने सबसे बड़ी समस्या आती है पहले बच्चे के सही रखरखाव की। क्योंकि दूसरे बच्चे ली आस में पहले बच्चे पर ध्यान नहीं देने की वजह से यह खुशी बर्डन और तनाव का कारण बनने लगती हैं। इसलिए दूसरे बच्चे की प्लानिंग करने से पहले आपको कई बातों का ध्यान रखने की जरूरत हैं जो आज हम आपको बताने जा रहे हैं। ताकि आप सुव्यवस्थित तरीके से दूसरे बेबी का प्लान कर सकें। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

* जरूरी चैकअप

दूसरी बेबी प्लान करने से पहले जरूरी है कि जरूरी चैकअप करवा लें। इनमें थायराइड का चैकअप सबसे ज्यादा जरूरी है। इसके साथ ही हेल्दी प्रेगनेंसी के लिए हीमोग्लोबीन और विटामिन डी की जांच करवा लेना भी बहुत जरूरी है।

* घरेलू तैयारी

दूसरे बेबी की डिलीवरी डेट से पहले ही घरेलू तैयारियां पूरी कर लें। पहला बच्चा अगर अभी दो ढाई साल का ही है तो यह भी तैयारी करें कि दो बच्चों की परवरिश के लिए आपका सपोर्ट सिस्टम क्या रहेगा। अगर बच्चा स्कूल जाने लगा है, तब भी दूसरे बच्चे के साथ आप उस पर ध्यान न दे पाएं तो उसके स्कूल की जिम्मेदारियों को पूरा करने में कौन मदद करेगा।

* करें पहले बच्चे का बैग तैयार

डिलीवरी के दौरान जब आपको हॉस्पिटल में रहना होगा, उस समय पहला बच्चा कहां और किसके साथ रहेगा इस पर गहनता से विचार करें। बच्चे की सुविधा और सुरक्षा के लिए जरूरी सामान का बैग पैक करे और जरूरी निर्देशों के साथ उनके सुपुर्द करें।

* जरूरी सामान की सूची बनाएं

दूसरे बच्चे के लिए जरूरी सामान की लिस्ट बनाएं। हो सकता है कुछ सामान आपने पहले से ही इकट़ठा कर रखा हो। उन्हें निकालें और चैक करें कि क्या यह उपयोग करने की स्थिति में हैं या नहीं। फीडिंग बॉटल, डायपर बैग को कीटाणू मुक्त करें।

pregnancy tips,second child pregnancy tips,Health tips,Health

* धोएं पुराने कपड़े

छोटे बच्चों के कपड़ों में चयन के लिए जेंडर की परवाह नहीं की जाती। अगर पहले बच्चे के कपडे आपने पहले से सुरक्षित रखें हैं तो उन्हें निकाल कर साफ करें और धूप लगाएं। जिससे वे कीटाणुमुक्त हो जाएं।

* पंजीकरण करवाएं

डिलीवरी से लेकर, नर्सरी, बेबी सिटिंग आदि के लिए कई बार पंजीकरण की जरूरत होती है। जिन भी चीजों के लिए पंजीकरण की आवश्यकता पड़ने वाली है, वह पहले ही करवा लें।

* बढ़ाएं आत्मनिर्भरता

अब आपका ज्यादातर ध्यान दूसरे बच्चे पर होगा। ऐसे में पहला बच्चा परेशान न हो, इसके लिए पहले से ही उसे अपने छोटे-मोटे कामों के लिए आत्मनिर्भर बनाना शुरू करें। जरूरत की चीजों की पहचान और डिमांड करना सिखाना भी जरूरी है।

* करें काउंसलिंग


घर में आने वाले नए मेहमान के लिए पहले बच्चे को तैयार करना सबसे ज्यादा जरूरी है। आप उसका समय और केयर किसी दूसरे के साथ शेयर करने वाली हैं। और यह कोई उसका अपना बहुत खास है। कैसे वे एक दूसरे की खुशियों और रोमांच में साझीदार बनने वाले हैं, इसके लिए बड़े बच्चे को तैयार करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?