न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बारिश के दिनों में ये गलतियां पड़ सकती है सेहत पर भारी

हम आपको इस मौसम में होने वाली कुछ गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे बचकर रहने में ही आपकी भलाई हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 07 Aug 2018 1:04:12

बारिश के दिनों में ये गलतियां पड़ सकती है सेहत पर भारी

तेज गर्मियों के बाद जैसे ही सावन का महीना आता हैं और बारिश के दिन शुरू हो जाते हैं, तो सभी के चेहरों पर ख़ुशी आने लगती हैं। जिसके पीछे का कारण होती है ये बारिश की ठंडी बूँदें और सुहावना मौसम। मानसून की इन बौछारों में हर चीज का अपना अलग ही मजा होता हैं, जिसमें चाय-पकौड़े खाना, भीगना और दोस्तों के साथ घूमना हर किसी को पसंद होता है। लेकिन खुशियों का ये मानसून कभी-कभार बीमारियों के रूप में गम की बारिश भी कर जाता हैं। जी हाँ, इस मौसम में हमारे द्वारा की गई कुछ गलतियों की वजह से बीमारियाँ हमें अपना शिकार बना लेती हैं। इसलिए आज हम आपको इस मौसम में होने वाली कुछ गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे बचकर रहने में ही आपकी भलाई हैं।

* स्ट्रीट फूड ना खाएं

हालांकि बारिश में समोसा, पकौड़े, चाट जैसी चीजें बहुत पसंद आती है, लेकिन इस मौसम के दौरान स्ट्रीट फूड से पूरी तरह से बचना चाहिए। बारिश के मौसम में सड़क पर पानी भर जाने से वहीं बनने वाले स्ट्रीट फूड में कीटाणु पैदा होने की आशंका बहुत बढ़ जाती है। अगर बाहर खाना खाना है तो खाते समय सावधान रहें। सुनिश्चित करें कि आप जिस स्थान पर खाना खाने जा रहे हैं वह साफ सुथरा हो।

precautions for monsoon,monsoon health tips,healthy living,sawan 2018,sawan

* एक्सरसाइज से बचना

खराब मौसम के कारण अक्सर लोग एक्सरसाइज करने के लिए बाहर नहीं निकलते यानी बारिश में लोग एक्सरसाइज से बचने लगते हैं। लेकिन एक्सरसाइज न करना अच्छी बात नहीं हैं क्योंकि यह शरीर को स्वस्थ और सक्रिय रखने में मदद करती है। साथ ही ध्यान रखें कि बारिश के मौसम में बहुत अधिक भारी व्यायाम जैसे दौडऩा, साइकिलिंग आदि न करें। इसके कारण पित्त बढ़ता है। योग, वॉकिंग, स्विमिंग और स्ट्रेचिंग आदि एक्सरसाइज अच्छी रहती हैं।

* बारिश में बहुत ज्यादा भीगना

बारिश में भीगना भला किसे पसंद नहीं होता है, लेकिन ज्यादा देर तक बारिश में भीगने से आपको सदी-जुकाम और बुखार हो सकता है। साथ ही इससे बाल टूटने की समस्या भी बढ़ जाती है। इसके अलावा ध्यान रहें कि बारिश में भीगने के बाद साफ पानी से जरूर नहाना चाहिए।

precautions for monsoon,monsoon health tips,healthy living,sawan 2018,sawan

* गीले और गंदे कपड़े पहनना

बारिश के मौसम में गीले या गंदे कपड़े पहनने से आपको स्किन रैशेज जैसी त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती है। क्योंकि गीले कपड़ों में बैक्टीरिया और फंगस बहुत जल्दी लगता है। इसलिए बारिश के मौसम में बिल्कुल साफ और धुले हुए कपड़ पहनें। और अगर आपके कपड़े गीले हो गये है, तो उन्हें फौरन बदलें।

* पानी का सेवन कम करना

अक्सर लोग इस गीले मौसम में पानी पीने से बचने लगते हैं, लेकिन मानसून में पानी से बचने से आप डिहाइड्रेट हो सकते हैं। और डिहाइड्रेशन अनियमित ब्लड प्रेशर स्तर, शरीर में एनर्जी और ब्लड सर्कुलेशन का कारण बन सकता है। इसलिए बारिश के मौसम में भी आप भरपूर मात्रा में सेवन करें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म