न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रिसर्च में हुआ खुलासा, फाइजर की वैक्सीन ब्रिटेन में मिले नए कोरोना वैरिएंट पर भी प्रभावी

एक रिसर्च में सामने आया कि फाइजर की वैक्सीन ब्रिटेन में मिले नए कोरोना वैरिएंट पर भी प्रभावी हैं। इस शोध के परिणाम बुधवार को फाइजर और बायोएनटेक ने जारी किए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 21 Jan 2021 2:10:46

रिसर्च में हुआ खुलासा, फाइजर की वैक्सीन ब्रिटेन में मिले नए कोरोना वैरिएंट पर भी प्रभावी

पूरी दुनिया में कोरोना ने अपना कहर फैला रखा हैं। हांलाकि अब वैक्सीनेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैं। लेकिन ब्रिटेन में मिले कोरोना वैरिएंट ने चिंता बढ़ा दी थी जो कि अधिक संक्रमण फैलाता हैं। लेकिन हाल ही में एक रिसर्च में सामने आया कि फाइजर की वैक्सीन ब्रिटेन में मिले नए कोरोना वैरिएंट पर भी प्रभावी हैं। इस शोध के परिणाम बुधवार को फाइजर और बायोएनटेक ने जारी किए। पिछले हफ्ते फाइजर कंपनी ने कहा था कि इसी तरह के एक प्रयोगशाला अध्ययन से पता चला है कि उसकी वैक्सीन एक प्रमुख म्यूटेशन के खिलाफ प्रभावी है, जिसे N501Y कहा जाता है, जो ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका में फैलने वाले दो उच्च परिवर्तनीय नए वैरिएंट में पाया गया है।

इस नए अध्ययन को BioRxiv.org नामक वेबसाइट पर पोस्ट किया गया है। फाइजर और बायोएनटेक द्वारा विकसित वैक्सीन कोरोना वायरस के नए और अत्यधिक संक्रामक वैरिएंट पर भी असरदार है। हालांकि इस अध्ययन की अभी तक समीक्षा नहीं की गई है। इस अध्ययन के 11 लेखकों में बायोएनटेक के सह-संस्थापक उगुर साहिन और ओजलेम तुइरेसी हैं। साहिन मुख्य कार्यकारी हैं जबकि उनकी पत्नी तुइरेसी मुख्य चिकित्सा अधिकारी हैं।

Health tips,health research,health research in hindi,corona research,coronavirus,pfizer vaccine

वैज्ञानिकों के मुताबिक, ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका में फैल रहा कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन म्यूटेशन की वजह से तेजी से फैलता है। बायोएनटेक का कहना है कि अब तक कुल 16 म्यूटेशन की जांच की जा चुकी है। हालांकि नए स्ट्रेन को ध्यान में रखते हुए ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका कंपनी के वैज्ञानिक भी संयुक्त रूप से वैक्सीन बनाने पर काम कर रहे हैं, ताकि नए स्ट्रेन से निपटा जा सके और महामारी को खत्म किया जा सके।

कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर वैज्ञानिकों द्वारा किए गए एक नए शोध में यह भी पाया गया है कि कोरोना से ठीक हो चुके लोग दूसरे स्ट्रेन से संक्रमित हो सकते हैं। इसके पीछे तर्क ये दिया गया है कि नया स्ट्रेन शरीर में मौजूद एंटीबॉडी के प्रोटीन में मौजूद स्पाइक को बेअसर करने के लिए प्रतिरोधी क्षमता विकसित कर लेता है जो एंटीबॉडी के प्रतिक्रिया देने की क्षमता को प्रभावित करता है। इससे कोरोना से ठीक हो चुके लोगों के नए स्ट्रेन से संक्रमित होने की संभावना बढ़ जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग