न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Yoga Day Special: पाचन अंगों की कार्यक्षमता में सुधार लाता है पश्चिमोत्तानासन, जानें इसकी विधि और फायदे

इसी कड़ी में आज हम आपके लिए पश्चिमोत्तानासन योग की विधि और इसके फायदों की जानकारी लेकर आए हैं। 

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 17 Jun 2019 2:41:46

Yoga Day Special: पाचन अंगों की कार्यक्षमता में सुधार लाता है पश्चिमोत्तानासन, जानें इसकी विधि और फायदे

योग हमारे जीवन में संजीवनी बूटी बनकर आया हैं। हांलाकि भारत में योग कई सालों से हैं लेकिन अब इसकी महत्ता सभी को समझने आने लगी हैं। जी हाँ, जो रोग दवाइयों से दूर नहीं हो सकता वह योग द्वारा दूर किया जा सकता हैं। योग का स्वस्थ व्यक्ति के जीवन में बहुत बड़ा योगदान हैं। योग की इसी महत्ता और योगदान को देखते हुए हर साल 21 जून का दिन पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तौर पर मनाया जाता हैं। इसी कड़ी में आज हम आपके लिए पश्चिमोत्तानासन योग की विधि और इसके फायदों की जानकारी लेकर आए हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

Health tips,health tips in hindi,yoga method,yoga benefits,yoga day 2019,paschimottanasana yoga

पश्चिमोत्तानासन करने की विधि

दंडासन में बैठ जायें। हल्का सा हाथों से ज़मीन को दबाते हुए, और साँस अंदर लेते हुए रीढ़ की हड्डी को लंबा करने की कोशिश करें। हाथों को सीधा उपर उठा कर जोड़ लें। अब साँस बाहर छोड़ते हुए कूल्हे के जोड़ों से आगे की तरफ मोड़ना शुरू करें। हाथों को भी साथ में धीरे धीरे आगे लायें। हो सके तो इतना आगे तक मोड़ें कि आप पैरों के साइड को हाथों से पकड़ सकें। अगर आगे ना मुड़ा जा रहा हो तो वहीं रुक कर साँस लें ज़बरदस्ती आगे नहीं खींचना है अपने धड़ को। अगर आप इसे सही तरह से करेंगें तो पहले आपके पेट का निचला हिस्सा आपकी जाँघ को छुएगा, फिर ऊपरी हिस्सा, फिर छाती का निचला हिस्सा और अंत में सिर।

कुल मिला कर पाँच बार साँस अंदर लें और बाहर छोड़ें ताकि आप आसन में 30 से 60 सेकेंड तक रह सकें। धीरे धीरे जैसे आपके शरीर में ताक़त और लचीलापन बढ़ने लगे, आप समय बढ़ा सकते हैं 90 सेकेंड से ज़्यादा ना करें। जब भी आप साँस अंदर लें, तो थोडा धड़ को उठा कर उसे लंबा करने की लोशिश करें और जब भी साँस छोड़ें तब धड़ को आगे मोड़ने की कोशिश करें। 5 बार साँस लेने के बाद आप इस मुद्रा से बाहर आ सकते हैं। आसन से बाहर निकलने के लिए साँस छोड़ते हुए हाथों और सिर को ऊपर कर लें, और फिर टाँगों को भी आराम दें।

पश्चिमोत्तानासन करने के फायदे

- रीढ़ की हड्‌डी, कंधों और हॅम्स्ट्रिंग में खिचाव लाता है।
- जिगर, गुर्दे, अंडाशय, और गर्भाशय की कार्यक्षमता में सुधार लाता है।
- पाचन अंगों की कार्यक्षमता में सुधार करता है।
- रजोनिवृत्ति और मासिक धर्म की असुविधा के लक्षणों से राहत देने में मदद करता है।
- हाई बीपी, बांझपन, अनिद्रा, और साइनसाइटिस के लिए चिकित्सीय है।
- मस्तिष्क को शांत करता है और तनाव और हल्के अवसाद से राहत दिलाता है।
- योग ग्रंथों का कहना है कि पश्चिमोत्तानासन मोटापा कम करता है, और कई रोग ठीक करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक