न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ज्यादा वजन वाले लोग रहे सावधान, कोरोना से मौत का खतरा तीन गुना ज्यादा : रिपोर्ट

ब्रिटेन की सरकारी एजेंसी पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड की रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना वायरस से अधिक वजन वाले लोगों की मौत का खतरा हेल्दी लोगों की तुलना में तीन गुना ज्यादा बना रहता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 25 Jul 2020 5:29:06

ज्यादा वजन वाले लोग रहे सावधान, कोरोना से मौत का खतरा तीन गुना ज्यादा : रिपोर्ट

ब्रिटेन की सरकारी एजेंसी पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड की रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना वायरस से अधिक वजन वाले लोगों की मौत का खतरा हेल्दी लोगों की तुलना में तीन गुना ज्यादा बना रहता है। इतना ही नहीं ओवरवेट लोगों को कोरोना की वजह से बीमार पड़ने पर वेंटिलेटर की जरूरत भी 7 गुना तक अधिक होती है। बॉडी मास इंडेक्स 25 से ऊपर होने पर समझा जाता है कि व्यक्ति का वजन अधिक है। ऐसे लोगों के लिए भी वेंटिलेटर की जरूरत बढ़ सकती है। बॉडी मास इंडेक्स 30 से 35 होने पर कोरोना से मौत का खतरा 40% बढ़ जाता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, बॉडी मास इंडेक्स 25 से ऊपर रहने पर कोरोना से गंभीर बीमार पड़ने का खतरा दोगुना हो जाता है और मौत का खतरा 3 गुना बढ़ जाता है। वेंटिलेटर की जरूरत पड़ने की संभावना सात गुना तक बढ़ सकती है।

coronavirus,health news,overweight people

हालांकि, अधिक वजन की वजह से कोराना से संक्रमित होने का खतरा नहीं बढ़ता। ओवरवेट लोगों के संदर्भ में डॉक्टरों का कहना है कि व्यक्ति अपना वजन जितना किलो कम कर लेगा, कोरोना से खतरा उतना कम हो जाएगा। पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड की रिपोर्ट में कहा गया है कि अधिक फैट होने से रेस्पिरेटरी सिस्टम प्रभावित होता है और इससे शरीर का इम्यून सिस्टम पर असर पड़ सकता है।

इससे पहले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा था कि कोरोना की दूसरी लहर की आशंका को देखते हुए लोगों को अपना वजन घटाना चाहिए। कुछ रिपोर्ट में पता चला है कि लॉकडाउन की वजह से लोग स्नैक्स का अधिक सेवन कर रहे है और एक्सरसाइज कम कर रहे हैं। ब्रिटेन में दो तिहाई लोगों का वजन अधिक है। ब्रिटेन में अब तक कोरोना से 45 हजार 700 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और इसके पीछे मोटापा एक कारण भी हो सकता है।

बता दें कि दुनिया में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 1 करोड़ 59 लाख 40 हजार 379 हो चुकी है। 6 लाख 42 हजार 688 लोगों की मौत अब तक इस वायरस की वजह से हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स