Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना का नया रूप आया सामने, अधिक तेजी से कर रहा लोगों को संक्रमित

नए म्यूटेशन में संक्रमण फैलाने की अधिक क्षमता है। हालांकि, कोरोना का नया रूप पॉजिटिव हुए लोगों को पहले वाले म्यूटेशन के मुकाबले अधिक बीमार नहीं कर रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 04 Jul 2020 3:59:41

कोरोना का नया रूप आया सामने, अधिक तेजी से कर रहा लोगों को संक्रमित

पूरी दुनिया में कोरोना वायरस पर चल रहे रिसर्च में तरह-तरह की जानकारी सामने आ रही है। हाल ही में एक रिसर्च में कोरोना के नए रूप के बारे में पता चला है और कहा जा रह है कि इस नए रूप में अधिक तेजी से लोगों को संक्रमित करने की क्षमता है और फिलहाल कोरोना के इसी रूप से ज्यादातर लोग संक्रमित हो रहे हैं। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, रिसर्चर्स का कहना है कि कोरोना वायरस का नया रूप यूरोप से अमेरिका में पहुंचा। नए म्यूटेशन में संक्रमण फैलाने की अधिक क्षमता है। हालांकि, कोरोना का नया रूप पॉजिटिव हुए लोगों को पहले वाले म्यूटेशन के मुकाबले अधिक बीमार नहीं कर रहा है।
coronavirus,coronavirus new version,study,health news अब रिसर्चर्स ये पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि कोरोना वायरस के नए रूप को वैक्सीन से काबू किया जा सकता है या नहीं। अब तक जिन वैक्सीन पर काम चल रहा है, वे कोरोना वायरस के पुराने वर्जन के आधार पर ही बनाए गए हैं। रिसर्चर्स ने नए म्यूटेशन को G614 नाम दिया है।

Cell नाम के जर्नल में प्रकाशित इस स्टडी में पता चला है कि संक्रमित होने वाले नए लोगों में वायरस के नए म्यूटेशन का ही दबदबा है। ब्रिटेन की ड्यूक यूनिवर्सिटी के डेविड मॉन्टेफिओरे ने कहा कि हमें जांच में पता चला कि G614 पुराने D614 से 3 से 9 गुना तक अधिक संक्रामक है। लॉस एलमॉस नेशनल लैब के बायोलॉजिस्ट बेट्टे कॉर्बर ने कहा कि वैश्विक डेटा यह दिखाता है कि G614 नाम का कोरोना वायरस पुराने D614 से अधिक तेजी से फैल रहा है। वैज्ञानिकों ने कहा कि एक मार्च से पहले G614 यूरोप से बाहर नहीं देखे जा रहे थे, लेकिन अब ये पूरी दुनिया में फैल गया है। 1 करोड़ 19 लाख 09 हजार 678 लोग संक्रमित

आपको बता दे, पूरी दुनिया में अब तक कोरोना के 1 करोड़ 19 लाख 09 हजार 678 मामले सामने आ चुके है। इनमें 62 लाख 97 हजार 610 मरीज ठीक हो चुके हैं। 5 लाख 29 हजार 113 लोगों की मौत हो गई है। सबसे ज्यादा 10 प्रभावित देशों की बात करे तो अमेरिका सबसे ऊपर है। यहां कोरोना के अब तक 28,90,588 मरीज मिल चुके है वहीं, 1,32,101 लोगों की मौत भी हुई है। वहीं, इसके बाद ब्राजील में 15,43,341 लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके है और 63,254 मौतें हो चुकी है। इसके बाद तीसरे नंबर पर रूस है। यहां 6,67,883 लोग इस वायरस की चपेट में आ गए है और 9,859 लोगों की मौत भी हुई है। चौथे नंबर पर भारत का नाम है। यहां, 6,49,889 संक्रमित मामले सामने आ चुके है और 18,669 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद

देश - कुल संक्रमित - मौतें
स्पेन - 2,97,625 - 28,385
पेरू - 2,95,599 - 10,226
चिली - 2,88,089 - 6,051
ब्रिटेन - 2,84,276 - 44,131
इटली - 2,41,184 - 34,833
मैक्सिको 2,35,429 11,260

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology