न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

National Organ Donor Day: भारत अंगदान के मामले में बहुत पीछे, अभाव में हो रही मौतें

इस दिन का उद्देश्य हैं लोगों को अंगदान के प्रति जागरूक करना ताकि लाखों लोगों की जिंदगी को बचाया जा सकें।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 14 Feb 2020 4:19:53

National Organ Donor Day: भारत अंगदान के मामले में बहुत पीछे, अभाव में हो रही मौतें

आज 14 फरवरी जहां वैलेंटाइन डे के रूप में मनाया जाता हैं वहीँ दूसरी ओए यह राष्ट्रीय अंगदान दिवस (National Organ Donor Day) के रूप में भी मनाया जाता हैं। इस दिन का उद्देश्य हैं लोगों को अंगदान के प्रति जागरूक करना ताकि लाखों लोगों की जिंदगी को बचाया जा सकें। भारत में अंगदान के आंकड़े बहुत खराब हैं जिसे बढ़ावा देने के लिए ऑप्ट आउट' प्रणाली को अपनाने की जरूरत है।

2016 में, स्पेन में कुल 4,818 अंग प्रत्यारोपित किए गये। यानी स्पेन में हर दस लाख लोगों में से 43.4 लोग अपने अंग दान करते हैं, वहीं अमेरिका में 26.6 लोग और युनाइडेट स्टेट्स में 19.6 लोग अंगदान करते हैं। स्पेन लंबे समय से अंगदान के मामले में सबसे अग्रणी देश बना हुआ है। इसका कारण वहां का एक खास नियम है, जिसे 'ऑप्ट आउट' सिस्टम कहते हैं।
क्या है ऑप्ट आउट सिस्टम?

स्पेन में अंगदान को एक बड़ी सफलता बनाने वाले कारकों में वहां का ऑप्ट आउट सिस्टम बहुत काम आया है। इस सिस्टम के तहत सभी नागरिक जन्म से ही अपने आप अंग दान करने के लिए पंजीकृत हो जाते हैं जब तक कि वे विशेष रूप से इसे अस्‍वीकार नहीं करते हैं। अंगदान करने वाले अन्य देशों में क्रोएशिया, फ्रांस, नॉर्वे और इटली भी शामिल हैं।

Health tips,health tips in hindi,national organ donor day,organ donor challenges

भारत में अंगदान की स्थिति

दूसरी तरफ, भारत के मामले में जब अंग दान की बात आती है, तब आंकड़ों का स्‍तर बहुत खराब स्थिति को दर्शाता है, क्‍योंकि यहां प्रतीक्षा सूची की वजह से हजारों लोगों के अंग प्रतिवर्ष मर रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुमान के अनुसार भारत में किडनी की सालाना आवश्यकता 1-2 लाख के बीच है। हालांकि, वास्तव में एक यहां मामूली रूप से 5,000 अंगों का प्रत्यारोपण होता है। इनमें से अधिकांश कैडेवर डोनर (मृत दाताओं) के बजाय लाइव डोनर (जीवित दाताओं) हैं।

जैसा कि अक्सर इस बात की चर्चा की जाती है, कैडेवर डोनर्स की खराब दर भारत के ऑर्गन डोनर प्रोग्राम (अंग दान कार्यक्रम) के लिए एक बड़ी चुनौती रही है। भारत में मृतक अंग दाता दर लगभग 0.34 पर मिलियन है, जो कि विकसित देशों की तुलना में बहुत कम है। भारत में अंग दान करने वाले ज्‍यादातर जीवित लोग हैं, जो या तो मरीज से सीधे तौर पर संबंधित हैं या अंग की अदला-बदली की व्यवस्था का हिस्सा हैं। मस्तिष्क मृत्यु, सामाजिक सांस्कृतिक कारकों, धार्मिक विश्वासों और अपर्याप्त प्रत्यारोपण केंद्रों सहित संगठनात्मक रूप से समर्थन की कमी के बारे में जागरूकता की कमी, अच्छी तरह से प्रशिक्षित प्रत्यारोपण समन्वयकों की कमी हमारे देश में अंग दान कार्यक्रम के मामले में सामने आने वाली प्रमुख चुनौतियां हैं।

2011 के बाद से भारतीय कानून और संशोधन में एक नियम है जो इंटेंसिव केयर डॉक्‍टर्स (गहन देखरेख चिकित्‍सक) के लिए "आवश्यक अनुरोध" के प्रावधान को पेश करता है ताकि मस्तिष्क मृत्यु की स्थिति में मरीज से अंग दान के लिए कहा जा सके। हालांकि, मस्तिष्क की मृत्यु की अवधारणा अभी भी लोगों को भ्रमित करती है और ऐसे में इसके प्रति जागरूकता की कमी के कारण यह यथास्थिति बनी हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स