न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सैफ अली खान से मिलने पहुंचीं शर्मिला और सोहा, वीडियो वायरल, हमले के बाद पत्नी करीना ने दी पहली रिएक्शन

मशहूर एक्टर सैफ अली खान पर बुधवार देर रात उनके आवास पर ही अज्ञात शख्स ने हमला कर दिया। सैफ पर 6 बार चाकू से वार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 17 Jan 2025 12:09:54

सैफ अली खान से मिलने पहुंचीं शर्मिला और सोहा, वीडियो वायरल, हमले के बाद पत्नी करीना ने दी पहली रिएक्शन

मशहूर एक्टर सैफ अली खान पर बुधवार देर रात उनके आवास पर ही अज्ञात शख्स ने हमला कर दिया। सैफ पर 6 बार चाकू से वार किया गया। सैफ का मुंबई के लीलावती अस्पताल में इलाज जारी है और परिवार के लोग उनसे मिलने के लिए लगातार पहुंच रहे हैं। इस बीच सैफ की मां गुजरे जमाने की दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर अपनी बेटी अभिनेत्री सोहा अली खान के साथ बेटे का हाल-चाल जानने के लिए अस्पताल गईं। मां-बेटी को गाड़ी में बैठे देखा गया। दोनों ही परेशान नजर आ रही थीं। यह वीडियो वायरल हो रहा है।

उनकी कई तस्वीरें भी सामने आई हैं। शर्मिला काफी भावुक नजर आईं। अस्पताल के बाहर शर्मिला बेबस हालत में दिखीं, जो सीढ़ियों पर लड़खड़ाते हुए दिखाई दीं। मां का ढांढस बंधाने के लिए सोहा भी साथ पहुंची थीं। वह रोती नजर आई। इस दौरान सोहा के पति और एक्टर कुणाल खेमू भी उन्हें सहारा देते दिखे। इससे पहले सैफ से मिलने के लिए उनकी बेटी सारा और बेटा इब्राहिम अली खान भी अस्पताल पहुंचे थे। इस दौरान उनके चेहरे पर मायूसी देखने को मिली। दोनों ही एक साथ गाड़ी में बैठे नजर आए।

सैफ को हादसे के बाद इब्राहिम ने ही अस्पताल पहुंचाया था। घायल अवस्था में इब्राहिम पिता को ऑटो से लेकर अस्पताल पहुंचे थे। जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस दौरान घर पर कोई भी ड्राइवर मौजूद नहीं था। करीना कपूर खान भी पति से मिलने अस्पताल पहुंची थीं। बाद में पूरा परिवार करीना की बड़ी बहन एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के घर पर इकट्ठा हुआ नजर आया। संजय दत्त, मलाइका अरोड़ा, करण जौहर, अर्जुन कपूर सहित सभी फिल्मी सितारे भी सैफ और परिवार का हाल जानने के लिए करिश्मा के घर ही पहुंच रहे थे।

मीडिया और पैपराजी बेकार की अटकलों और कवरेज से बचें : करीना कपूर खान

सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर खान इस घटना से स्तब्ध हैं। करीना ने गुरुवार रात हमले पर पहली रिएक्शन दी। करीना ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “हमारे परिवार के लिए यह एक अविश्वसनीय रूप से बेहद चैलेंजिंग डे रहा है और हम अभी भी घटना को समझने की कोशिश कर रहे है, जो हुआ है। इस मुश्किल वक्त में मैं सम्मानपूर्वक और विनम्रतापूर्वक अनुरोध करती हूं कि मीडिया और पैपराजी बेकार की अटकलों और कवरेज से बचें।

हम आपसे चिंता और सपोर्ट की भी सराहना करते हैं, निरंतर जांच और ध्यान न केवल अभिभूत करने वाले हैं बल्कि हमारी सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण जोखिम भी पैदा करते हैं। मैं आपसे विनम्रतापूर्वक अनुरोध करती हूं कि हमारी निजता का सम्मान करें और हमें एक सामान्य परिवार के रूप में ठीक होने और सामना करने के लिए छोड़ दें। मैं एंडवास में आप सभी को समझने और सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद कहना चाहती हूं।”

करीना की पोस्ट पर प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, “आपको बहुत सारा प्यार भेज रही हूं।” अर्जुन कपूर ने लिखा, “यह उचित ही है कि इसे हम सभी इसे पढ़ें, सुने और सम्मानपूर्वक इसे समझें।” सैफ की बहन सबा ने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट कर बचपन की एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह सैफ की गोद में बैठी दिख रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ