न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कहीं आप भी तो नहीं कोरोना से जुड़ी इन 12 गलतफहमियों का शिकार, WHO ने किया स्पष्ट

कोरोना से जुड़ी कई गलतफहमियां भी फैल रही हैं जिसको लेकर वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) द्वारा समय-समय पर जानकारी दी जा रही हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 30 Mar 2020 10:40:42

कहीं आप भी तो नहीं कोरोना से जुड़ी इन 12 गलतफहमियों का शिकार, WHO ने किया स्पष्ट

कोरोना के बारे में तो सभी जानते हैं कि जिसका आंकड़ा समय के साथ बढ़ता ही जा रहा हैं। दुनियाभर में यह चिंता का विषय बनता जा रहा हैं और अब तक 7 लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं और मौत का आंकड़ा 32 हजार से भी ऊपर है। लेकिन इसी के साथ ही कोरोना से जुड़ी कई गलतफहमियां भी फैल रही हैं जिसको लेकर वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) द्वारा समय-समय पर जानकारी दी जा रही हैं। आज हम आपको वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) और The Johns Hopkins University द्वारा जारी किए गए शोध पत्र और स्टडीज से लिए गए कुछ फैक्ट्स लेकर आए हैं जो आपकी सभी गलतफहमियों को दूर करने का काम करेंगे। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

मच्छर-मक्खी और कोरोना
फैक्ट - अभी तक ऐसा कोई प्रमाण नहीं मिला है, जिसके आधार पर यह कहा जा सके कि मच्छर और मक्खी भी कोरोना वायरस के फैलाने में जिम्मेदार हो सकते हैं।

विटमिन-सी खाने से कोरोना नहीं होता
फैक्ट - विटमिन-C हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और वायरस किल करने में हमारे इम्यून सिस्टम की मदद करता है। लेकिन एक्सपर्ट्स को ऐसा कोई प्रमाण नहीं मिला है कि विटमिन-C लेने से व्यक्ति कोविड-19 इंफेक्शन से पीड़ित नहीं होता। यही बात ग्रीन-टी और जिंक पर भी लागू होती है।

Health tips,health tips in hindi,coronavirus,myths vs facts,who

गौमूत्र के जरिए कोरोना से बचा जा सकता है
फैक्ट - भारतीय वायरॉलजिकल सोसायटी के हिसाब से गौमूत्र को ऐंटिवायरल माना जा सके, इसे लेकर अभी तक कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला है।

मास्क कोरोना से बचा सकता है।
फैक्ट - कोई भी सर्जिकल मास्क इस तरह डिजाइन नहीं किया गया है कि वह वायरल पार्टिकल्स को ब्लॉक कर सके। लेकिन ये इंफेक्टेड व्यक्ति को वायरस फैलाने से रोकने में मदद कर सकता है। क्योंकि यह रेस्पिरेट्री ड्रॉपलेट्स (सांस लेने और छींकने के दौरान निकलने वाली महीन बूंदें, जिनमें वायरस होते हैं।) को फैलने से रोकता है।

साबुन नहीं सेनिटाइजर है बेहतर
फैक्ट - साबुन से हाथ धोने के दौरान ना केवल वायरस मर जाता है बल्कि वह धुल भी जाता है। खासतौर पर जब आपके हाथों पर डस्ट लगी हो तो हैंड-सेनिटाइजर की जगह साबुन का उपयोग ही बेहतर रहता है।

कोरोना बच्चों को नहीं होता है
फैक्ट - अब तक प्राप्त डेटा के अनुसार बच्चों में इस बीमारी का इंफेक्शन कम हुआ है लेकिन इसकी वजह से हम यह नहीं कह सकते कि ये बीमारी बच्चों में नहीं होती है। बल्कि बच्चों में इसके ना होने की वजह बड़ों की तुलना में बच्चों में इसका एक्सपोजर कम होना हो सकता है।

पालतू जानवरों से कोरोना हो सकता है
फैक्ट - इस बात की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है कि कुत्ते और बिल्ली भी कोरोना से इंफेक्ट हो सकते हैं। हालांकि हमें अभी अपनी सेफ्टी के तौर पर अपने पेट्स को छूने के बाद हाथ जरूर धो लेने चाहिए।

Health tips,health tips in hindi,coronavirus,myths vs facts,who

गिलोय, हल्दी और तुलसी से तैयार सेनिटाइजर से कोरोना को रोका जा सकता है
फैक्ट - वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के हिसाब से एल्कोहल बेस्ड हैंडसेनिटाइजर ही कोरोना वायरस को मारने में प्रभावी हैं। जबकि गिलोय, हल्दी और तुलसी को लेकर इस बारे में अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

हर्बल टी कोरोना से बचा सकती है
फैक्ट - यह बात सच है कि चाय के अंदर मिथाइल जेंथीन्स (Methyl Xanthines)होते हैं, जो वायरस के प्रभाव को कम करते हैं। लेकिन कोरोना वायरस के केस में इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है कि यह चाय पीने से खत्म हो जाता है।

नॉनवेज खाने से कोरोना होता है
फैक्ट - इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है कि फिश, चिकन या एग खाने से कोरोना हो सकता है। हालांकि इन चीजों से हमारे शरीर को प्रोटीन की प्राप्ति होती है।

गरारे करने से कोरोना नहीं होता
फैक्ट - सायंटिस्ट्स को अभी तक ऐसा कोई ठोस आधार नहीं मिला है, जिसे देखते हुए यह कहा जा सके कि नमक या बीटाडिन के गरारे करने और माउथवॉश यूज करने से कोरोना का संक्रमण नहीं होता। लेकिन ये दूसरे माइक्रोब्स को मारने में सहायक हो सकते हैं।

युवाओं को कोरोना से डरने की जरूरत नहीं
फैक्ट - कोरोना हर उम्र के लोगों को संक्रमित करता है। लेकिन बूढ़े या फिर किसी दूसरी घातक बीमारी से जूझ रहे लोगों में जैसे कि अस्थमा, डायबीटीज, ब्लड प्रेशर आदि होने पर जान का खतरा अधिक होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी