न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पेट की बीमारियों से रहते है परेशान, इन 5 सूप का सेवन करने से होगा कमाल

पेट से जुडी ये समस्याएँ काफी तकलीफदेह होती है और कई अन्य बीमारियों का कारण बनती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 25 Oct 2018 12:40:55

पेट की बीमारियों से रहते है परेशान, इन 5 सूप का सेवन करने से होगा कमाल

अक्सर देखा गया है कि आजकल के गलत खानपान और अव्यवस्थित जीवनशैली के कारण व्यक्ति को पेट से जुडी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। पेट से जुडी ये समस्याएँ काफी तकलीफदेह होती है और कई अन्य बीमारियों का कारण बनती हैं। इसलिए कहा जाता है कि पेट सही तो स्वास्थ्य सही। आपके पेट को स्वस्थ बनाए रखने के लिए आज हम कुछ कमाल के सूप लेकर आए हैं, जो आपके पेट से जुडी सभी समस्याओं का निराकरण कर आपको स्वस्थ बनाएँगे। तो आइये जानते है इन सूप के बारे में।

* गाजर और अदरक का सूप

पेट में गैस जैसी समस्या दूर रखने के लिए गाजर और अदरक बेहद फायदेमंद है। गाजर में भरपूर मात्रा में विटामिन्स होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं, वहीं दूसरी तरफ अदरक में फायटोन्यूट्रीन्ट्स के साथ एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं। सूप बनाने के लिए पानी गर्म करें और इसमें 2 गाजर काटकर व 2 चम्मच अदरक का रस डालें। इसमें थोड़ा नमक डालकर इसे धीमी आंच पर 20-25 मिनट तक पकाएं और बाद में इसे अच्छे से मिक्स करके जूस व सूप की तरह पीएं।

* धनिए और सब्जियों का सूप

नींबू में विटामिन सी होता है जो कि इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद होता है। इसके लिए पैन में तेल गर्म करें व 2 चम्मच अदरक और 2 चम्मच हरी मिर्च डालकर तलें। आप इसमें स्वादानुसार सब्जियां भी काट कर डाल सकते हैं। अब दो कप वेजिटेबल स्टॉक, एक चम्मच नींबू का रस और स्वादानुसार नमक मिलाएं और इसे 3 मिनट तक पकाएं। अब इसमें कटा हुआ धनिया डालकर इस सूप का सेवन करें।

Health tips,stomach disorders,healthy soups,healthy food,home remedies

* आलू, सौंफ और तेजपत्ता का सूप

खाने के बाद अगर आप सौंफ चबाते हैं तो भी पेट संबंधी कोई दिक्कत नहीं आती। इसके अलावा पेट की सूजन, एसिडिटी व सीने की जलन से राहत मिलती है। आप इसका सूप भी तैयार कर सकते हैं। एक पैन में 2 चम्मच तेल गर्म करें और उसमें 2 चम्मच सौंफ, 1/4 कप कटी हुई गाजर व आलू और तेजपत्ता डालें। इसके बाद नमक और काली मिर्च डालें। सब्जियों को गलने तक बनाएं फिर सूप पीएं।

* कद्दू और जीरे का सूप

कद्दू पाचन के लिए बहुत अच्छा होता है। कद्दू में विटामिन ए, सी और ई होता है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। आधा कप पीला कद्दू, एक प्याज, दो हरी मिर्च, एक अदरक का टुकड़ा, आधा चम्मच भुना हुआ जीरा और दो कप पानी लेकर इसे प्रेशर कुकर में डालकर 10 मिनट तक पकाएं। बाद में इसे अच्छे से मिक्स कर लें व सूप का सेवन करें।

Health tips,stomach disorders,healthy soups,healthy food,home remedies

* चिकन वेजीटेबल सूप

आप चिकन वेजीटेबल सूप भी पी सकते हैं। पैन में पानी उबालें और इसमें चिकन का कीमा मिलाकर मुलायम होने तक पकने दीजिए। बस फिर इसमें बारीक कटी सब्जियां डालें और 2-3 मिनट तक नमक काली मिर्च डालकर पकाते रहें। जब यह अच्छे से पक जाए तो सूप को गर्म गर्म पीएं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

NHAI ने पंजाब-हरियाणा के 8 टोल प्लाजा पर बढ़ाया शुल्क, हाईवे पर सफर अब पहले से होगा महंगा
NHAI ने पंजाब-हरियाणा के 8 टोल प्लाजा पर बढ़ाया शुल्क, हाईवे पर सफर अब पहले से होगा महंगा
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म