दूध के बारे में तो सभी जानते हैं कि यह कई पोषक तत्वों से भरपूर होता हैं और इसे सम्पूर्ण आहार माना जाता हैं। लेकिन इसके लिए आपको यह जानना भी जरूरी हैं कि किस समय इसका सेवन किया जाए। जी हाँ, आयुर्वेद में इसके सेवन से जुड़े कुछ नियम भी बताए गए हैं जिनका पालन नहीं करना आपको बीमार बना सकता हैं। तो आइये जानते हैं आयुर्वेद में बताए गए दूध से जुड़े नियमों के बारे में कि इसे इसका सेवन कब किया जाए और कैसे।
- दूध का सेवन सुबह के समय नाश्ते में किया जा सकता है लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि दूध के साथ आप नाश्ते में ऐसा कुछ न खाएं जिसमें नमक का इस्तेमाल हुआ हो। दूध के साथ कभी भी नमक की चीजें नहीं खानी चाहिए।
![आयुर्वेद में बताए गए हैं दूध पीने से जुड़े ये नियम, बचाएंगे आपको बीमारी से Health tips,health tips in hindi,milk according to ayurveda,ayurveda tips]()
- आप दूध दिन में किसी भी समय पी सकते हैं लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि दूध पीने से तुरंत पहले नमक या खट्टी चीजें न खाई हों और दूध पीने के तुरंत बाद आपको नमकीन या खट्टी चीजें नहीं खानी चाहिए।
- आप दूध का सेवन रात को खाना खाने के बाद भी कर सकते हैं लेकिन आपके खाने और दूध के बीच कम से कम दो घंटे का अंतर होना चाहिए। तभी आपको इसका पूरा लाभ मिल सकेगा।
- खाना खाने के तुरंत बाद दूध पीने से फूड पॉइजनिंग, गैस, अपच, उल्टी आना, पेट दर्द होना, लूज मोशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि नमक और तेल में बना खाना और दूध परस्पर विरोधी प्रकृति के होते हैं।